मंगलवार को बाजार खुलते खरीदें ये मल्टीबैगर स्टॉक! 34% का मोटा रिटर्न, ग्लोबल ब्रोकरेज की आई BUY कॉल

मंगलवार को बाजार खुलते ही अगर किसी दमदार शेयर में खरीदारी करनी है तो ग्लोबल ब्रोकरेज की राय में दांव लगा सकते हैं. ये शेयर 30 फीसदी से भी ज्यादा का रिटर्न दिला सकता है.
मंगलवार को बाजार खुलते खरीदें ये मल्टीबैगर स्टॉक! 34% का मोटा रिटर्न, ग्लोबल ब्रोकरेज की आई BUY कॉल

मंगलवार को इस शेयर पर रखना नजर, मिलेगा 34% का रिटर्न! (फोटो- AI)

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए. शेयर बाजार में चारों तरफ से बिकवाली देखने को मिली. लेकिन मंगलवार को बाजार खुलते ही तगड़ा रिटर्न वाले स्टॉक की तलाश है तो ब्रोकरेज की राय में इस शेयर को खरीद सकते हैं. ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी HSBC ने खरीदारी के लिए आदित्य बिड़ला ग्रुप का दमदार स्टॉक चुना है. ये शेयर 34% तक का तगड़ा रिटर्न देने को तैयार है.

ब्रोकरेज कंपनी HSBC ने Hindalco के शेयर को खरीदारी के लिए चुना है. ये शेयर सोमवार को 1062 रुपए के भाव पर बंद हुआ. इस शेयर पर ब्रोकरेज ने 1430 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है, जिसके चलते ये शेयर 34% तक का अपसाइड दे सकता है.

Hindalco में बनेगा पैसा?

इस शेयर पर ग्लोबल ब्रोकरेज की खरीदारी की राय आई है. इस शेयर को लॉन्ग टर्म के लिहाज से पोर्टफोलियो में शामिल किया जा सकता है. ये शेयर निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिला सकता है.

Hindalco

Hindalco: ब्रोकरेज क्यों बुलिश?

एल्युमिनियम सेक्टर पर ब्रोकरेज का नजरिया सकारात्मक बना हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार LME (London Metal Exchange) में एल्युमिनियम की कीमतें मजबूत बनी हुई हैं. इसके साथ ही फिजिकल प्रीमियम में भी तेज उछाल देखा गया है और हालिया ऑफर 450 डॉलर प्रति टन के स्तर को पार कर चुके हैं.

एक नजर में प्रमुख बातें

एल्युमिनियम कीमतें मजबूत

ग्लोबल बाजार में LME एल्युमिनियम प्राइस मजबूत बने हुए हैं, जिससे सेक्टर को सपोर्ट मिल रहा है.

फिजिकल प्रीमियम में उछाल

हाल के ऑफर्स में प्रीमियम बढ़कर USD 450 प्रति टन से ऊपर पहुंच गया है.

कमाई अनुमान बढ़ाया गया

मौजूदा LME प्राइस, डॉलर-रुपया विनिमय दर और सल्फ्यूरिक एसिड की कीमतों को देखते हुए FY28 EBITDA अनुमान में 9% की बढ़ोतरी की गई है.

फेयर वैल्यू बढ़ी

बेहतर आउटलुक के चलते शेयर का फेयर वैल्यू बढ़ाकर ₹1740 कर दिया गया है.

Novelis बिजनेस में सुधार की उम्मीद

Oswego प्लांट में आग के बाद प्रभावित रहा Novelis कारोबार अब सामान्य होने की ओर है. ब्रोकरेज को उम्मीद है कि इससे पहले की कमजोर परफॉर्मेंस में सुधार आ सकता है.

वैल्यूएशन अभी भी आकर्षक

मौजूदा स्पॉट LME कीमतों के आधार पर शेयर 4.6x EV/EBITDA पर ट्रेड कर रहा है, जिसे ब्रोकरेज आकर्षक मान रही है.

क्या है ब्रोकरेज का संकेत?

ब्रोकरेज का मानना है कि एल्युमिनियम कीमतों में मजबूती, ऑपरेटिंग प्रदर्शन में सुधार और बेहतर वैल्यूएशन को देखते हुए अभी भी रिस्क के मुकाबले संभावित रिटर्न बेहतर दिखाई दे रहा है.

स्टॉक का प्रदर्शन

DurationChange (%)
1 हफ्ता-0.93
1 महीना5.30
1 साल60.28
3 साल158.10
5 साल162.05
10 साल1,018.63

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6