लगातार गिर रहा स्टॉक, फिर भी ब्रोकरेज बुलिश; दिया 82% का अपसाइड टारगेट

इस शेयर पर ब्रोकरेज प्रभुदास लीलाधर ने BUY रेटिंग दी है और करीब 82% तक अपसाइड की संभावना जताई है. हालांकि स्टॉक की चाल देखेंगे तो ये शेयर लगातार गिर रहा है. लेकिन इसके बाद भी ब्रोकरेज यहां बुलिश दिखाई दे रहे हैं.
लगातार गिर रहा स्टॉक, फिर भी ब्रोकरेज बुलिश; दिया 82% का अपसाइड टारगेट

लगातार गिर रहा है ये शेयर, लेकिन फिर भी ब्रोकरेज बुलिश, जानें टारगेट प्राइस (फोटो - AI)

देश की सबसे बड़ी वुड पैनल मैन्युफैक्चर्र कंपनी Greenpanel Industries का स्टॉक ब्रोकरेज की रडार पर आया है. ये शेयर लगातार गिर रहा है. इसके पिछले कई महीने या सालों की रिटर्न उठाकर देख लें तो हर रिटर्न निगेटिव है लेकिन अब इस स्टॉक की किस्मत चमकने वाली है. घरेलू ब्रोकरेज कंपनी प्रभुदास लीलाधर (Prabhudhas Lilladher) ने इस शेयर पर खरीदारी की राय दी है.

हालांकि सबसे खास बात ये है कि इस शेयर पर ब्रोकरेज ने 82 परसेंट अपसाइड टारगेट प्राइस दिया है, जो इस शेयर पर निवेशकों का भरोसा और बढ़ा रहा है. ऐसे में निवेशकों को बुधवार को बाजार खुलने से पहले ये रिपोर्ट जरूर पढ़ लेनी चाहिए.

Greenpanel Industries में होगी तगड़ी कमाई

Greenpanel

Greenpanel Industries पर क्यों बुलिश?

MDF वॉल्यूम: कंपनी के MDF कारोबार में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है. कंपनी का MDF वॉल्यूम सालाना आधार पर 27.8% बढ़कर 130KCBM तक पहुंच गया. इस ग्रोथ की सबसे बड़ी वजह घरेलू बाजार में मजबूत मांग रही, जहां डॉमेस्टिक वॉल्यूम में 29.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. हालांकि अच्छी वॉल्यूम ग्रोथ के बावजूद कंपनी के MDF मार्जिन पर दबाव देखने को मिला और यह 9.2% पर रहा.

मार्जिन पर असर: मार्जिन पर असर की बड़ी वजह केमिकल की कीमतों में तेज उछाल रहा. कंपनी के मुताबिक कुल कच्चे माल की लागत में केमिकल की हिस्सेदारी करीब 40% है. Q4FY26 के दौरान लकड़ी की कीमतें लगभग स्थिर रहीं, लेकिन मिडिल ईस्ट संकट, सप्लाई चेन में दिक्कत और फ्रेट कॉस्ट बढ़ने की वजह से केमिकल की कीमतें 40-45% तक बढ़ गईं.

कीमत में बढ़ोतरी: बढ़ती लागत के असर को कम करने के लिए कंपनी ने कुल मिलाकर करीब 15% तक कीमतें बढ़ाईं. हालांकि मैनेजमेंट ने FY27 के लिए रेवेन्यू और मार्जिन को लेकर कोई औपचारिक गाइडेंस नहीं दी है, क्योंकि जियोपॉलिटिकल टेंशन और कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है.

ब्रोकरेज का अनुमान

ब्रोकरेज ने FY27 और FY28 के अर्निंग्स एस्टिमेट में क्रमशः 15.1% और 10.2% की कटौती की है. हालांकि BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस को ₹370 से घटाकर ₹332 कर दिया गया है.

ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY26-28 के दौरान कंपनी के रेवेन्यू, EBITDA और PAT में क्रमशः 15.2%, 74.6% और 219.6% CAGR की ग्रोथ देखने को मिल सकती है. वहीं MDF वॉल्यूम CAGR करीब 19.3% रहने की उम्मीद जताई गई है.

स्टॉक का प्रदर्शन

DurationChange (%)
1 हफ्ता-14.84
1 महीना-14.80
1 साल-26.14
3 साल-44.01
5 साल-28.33
10 साल--

कैसे रहे कंपनी के तिमाही नतीजे?

कंपनी के Q4FY26 नतीजों में कंपनी की आय में बढ़ोतरी देखने को मिली, लेकिन मुनाफे और मार्जिन पर दबाव बना रहा. कंपनी का कुल रेवेन्यू सालाना आधार पर 6.5% बढ़कर ₹400 करोड़ रहा. इसमें MDF कारोबार का योगदान सबसे ज्यादा रहा. MDF सेगमेंट का रेवेन्यू 15.7% बढ़कर ₹350 करोड़ पहुंच गया.

प्लाईवुड कारोबार में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिली. प्लाईवुड सेगमेंट का रेवेन्यू 13.4% बढ़कर ₹38.3 करोड़ रहा. वहीं प्लाईवुड वॉल्यूम 20% बढ़कर 1.5 MSM पहुंच गया. इस सेगमेंट में कंपनी की रियलाइजेशन ₹259 प्रति वर्गमीटर रही.

हालांकि बढ़ती लागत और कमजोर मार्जिन की वजह से कंपनी का EBITDA 34.4% गिरकर ₹31.4 करोड़ रह गया. EBITDA मार्जिन भी करीब 500 बेसिस पॉइंट घटकर 7.9% पर आ गया. MDF कारोबार में EBITDA 34.7% घटकर ₹32.5 करोड़ रहा और मार्जिन 9.2% पर आ गया. कंपनी का EBITDA प्रति CBM भी घटकर ₹2,495 रह गया, जो पिछली तिमाही में ₹3,244 था.

मुनाफे में गिरावट

मुनाफे की बात करें तो कंपनी का PBT करीब 76% गिरकर ₹7.2 करोड़ रह गया. वहीं एडजेस्टेड PAT में भारी गिरावट देखने को मिली और यह 95.3% घटकर सिर्फ ₹1.4 करोड़ रह गया.

कंपनी ने बताया कि नई यूनिट के लिए लिए गए यूरो करेंसी लोन पर Q4FY26 में ₹6.15 करोड़ का करेंसी लॉस भी दर्ज किया गया, जिसका असर मुनाफे पर पड़ा.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Greenpanel Industries पर ब्रोकरेज क्यों बुलिश है?

ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी के MDF कारोबार में मजबूत ग्रोथ बनी हुई है और आने वाले वर्षों में रेवेन्यू और प्रॉफिट में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

Q2 कंपनी के MDF कारोबार का प्रदर्शन कैसा रहा?

कंपनी का MDF वॉल्यूम सालाना आधार पर 27.8% बढ़ा, जबकि घरेलू वॉल्यूम में 29.5% की मजबूत ग्रोथ दर्ज की गई.

Q3 कंपनी के मार्जिन पर दबाव क्यों आया?

केमिकल की कीमतों में 40-45% की बढ़ोतरी, सप्लाई चेन दिक्कतों और Freight Cost बढ़ने से कंपनी के मार्जिन पर असर पड़ा.

Q4 Greenpanel Industries के तिमाही नतीजे कैसे रहे?

Q4FY26 में कंपनी का Revenue बढ़ा, लेकिन EBITDA और मुनाफे में गिरावट देखने को मिली. Adjusted PAT करीब 95% घट गया.

Q5 ब्रोकरेज ने कंपनी के लिए क्या Target Price दिया है?

ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस को ₹370 से घटाकर ₹332 कर दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6