कंपनी इतनी दमदार कि बुलिश हो गए अनिल सिंघवी, Birthday Pick पर दे दिया लंबा-चौड़ा टारगेट

Best Stocks to BUY: मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने गुरुवार को Shriram Pistons को अपने Birthday Pick के तौर पर चुना है. यह कंपनी ऑटो कंपोनेंट सेक्टर में पिस्टन निर्माण की दिग्गज खिलाड़ी है.
कंपनी इतनी दमदार कि बुलिश हो गए अनिल सिंघवी, Birthday Pick पर दे दिया लंबा-चौड़ा टारगेट

Best Stocks to BUY: शेयर बाजार में जब भी भरोसेमंद निवेश की बात होती है, तो अनुभवी निवेशक उन कंपनियों को प्राथमिकता देते हैं जो मजबूत फंडामेंटल्स, बेहतर ग्रोथ ट्रैक रिकॉर्ड और साफ बैलेंस शीट के साथ आगे बढ़ रही हों. ऐसे में मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने गुरुवार को Shriram Pistons को अपने Birthday Pick के तौर पर चुना है. यह कंपनी ऑटो कंपोनेंट सेक्टर में पिस्टन निर्माण की दिग्गज खिलाड़ी है और लंबे समय से अपने मजबूत बिजनेस मॉडल के लिए जानी जाती है.

Shriram Pistons पर क्यों है बुलिश राय?

Shriram Pistons न केवल अपने सेगमेंट की मार्केट लीडर है, बल्कि इसका ग्रोथ ट्रैक रिकॉर्ड भी काफी प्रभावशाली रहा है. कंपनी ने बीते वर्षों में निरंतर विस्तार किया है और आने वाले समय में भी इसके आक्रामक विस्तार की योजनाएं साफ दिखती हैं. इसकी संचालन क्षमता भी बेजोड़ है — कंपनी करीब 20% के मजबूत ऑपरेटिंग मार्जिन पर काम करती है. सबसे अहम बात ये है कि कंपनी पूरी तरह से कर्जमुक्त है और इसकी बैलेंस शीट पर करीब 1000 करोड़ रुपये का कैश रिजर्व मौजूद है.

Add Zee Business as a Preferred Source

विदेशी निवेशक (FIIs) और घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) भी इस कंपनी पर भरोसा जता रहे हैं और लगातार अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं. इसका सीधा असर कंपनी के रिटर्न रेशियोज़ पर भी दिखता है, जहां ROE 23.5% और ROCE 26% के मजबूत स्तर पर है. इन आंकड़ों से साफ है कि कंपनी न सिर्फ मुनाफा कमा रही है, बल्कि निवेशकों के पैसे का भरपूर उपयोग भी कर रही है.

क्या कोई डाउनसाइड है?

हालांकि, एकमात्र चिंता यह है कि स्टॉक ने पिछले एक महीने में करीब 38% की तेज़ी दिखाई है, जिससे मौजूदा स्तरों पर नई खरीदारी थोड़ा जोखिमभरा लग सकती है. ऐसे में सिंहवी की सलाह है कि निवेशक इसे 2000 से 2100 रुपये के दायरे में खरीदने की कोशिश करें, जो एक बेहतर एंट्री ज़ोन साबित हो सकता है. लंबी अवधि के नजरिए से देखा जाए, तो कंपनी के लिए 2800, 3100 और 3500 रुपये के लक्ष्य दिए गए हैं. शेयर अभी 2530 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. यहां से इसमें 38% का अपसाइड दिख रहा है.

इस स्टॉक में निवेश का नजरिया एक से तीन साल का होना चाहिए. और अगर निवेशक धीरे-धीरे पैसे लगाना चाहें तो वे हर 10% की गिरावट पर SIP के ज़रिए निवेश करते रहें. मजबूत फंडामेंटल्स, स्पष्ट ग्रोथ विज़न और संतुलित वैल्यूएशन के चलते Shriram Pistons को लॉन्ग टर्म के लिए बेहतरीन विकल्प है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6