&format=webp&quality=medium)
Best Solar Stocks to BUY in 2025.
Solar Stocks to BUY: एक्मे सोलर होल्डिंग एक पावर जेनरेशन कंपनी है जो रिन्यूएबल एनर्जी सेगमेंट में काम करती है. यह कंपनी सोलर, विंड, हायब्रिड सेगमेंट में प्रमुख रूप से प्रजेंट है. इसके अलावा एनर्जी स्टोरेज सेगमेंट में भी है. कंपनी का ग्रोथ आउटलुक दमदार है. इस शेयर शेयर ऑल टाइम हाई 322 रुपए (ACME Solar Share Price) पर ट्रेड कर रहा है. ब्रोकरेज इस स्मॉलकैप स्टॉक पर सुपर बुलिश है और कवरेज की शुरुआत की है.
दौलत कैपिटल ने ACME Solar के शेयर में कवरेज की शुरुआत की है. ब्रोकरेज ने बताया कि कंपनी का ग्रोथ का अग्रेसिव प्लान है. कंपनी की वर्तमान ऑपरेशनल कैपेसिटी 2.9GW है. प्रोजेक्ट कमिशनिंग पाइपलाइन मजबूत है. ऐसे में कंपनी की ऑपरेशनल कैपेसिटी 2029 तक 7GW और 2030 तक 10GW पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. यह ग्रोथ वर्तमान स्तर के मुकाबले 3.4x गुना है. इसके अलावा सेक्टर के लिए भी बड़ा टेलविंड है.
ब्रोकरेज का मानना है कि इन तमाम फैक्टर्स के कारण ACME Solar का आउटलुक शानदार नजर आ रहा है. अगले तीन साल यानी FY25-28 के बीच कंपनी का Revenue/EBITDA/PAT यानी नेट प्रॉफिट 66%/68%/78% CAGR से बढ़ने की उम्मीद है. FY25 में रेवेन्यू 14 बिलियन रुपए था जो FY28 तक करीब पांच गुना यानी 65 बिलियन पर पहुंचने की उम्मीद है. मुनाफा 3 बिलियन से 14 बिलियन और EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 12 बिलियन से 59 बिलियन पर पहुंचने की उम्मीद है. FY25 के लिए EPS 4.1 रुपए था जो 23.3 रुपए पर पहुंच जाने की उम्मीद है.
कंपनी ने लॉन्ग टर्म ग्रोथ के लिए कुछ स्ट्रैटिजिक फैसला लिया है जिसके तहत FDRE/Hybrid प्रोजेक्ट्स पर फोकस बढ़ा है. इसके कारण प्रीमियम टैरिफ का लाभ मिलेगा और कैपेसिटी यूटिलाइजेशन यानी CUF बेहतर होता है. CUF ज्यादा होने का मतलब किसी प्लांट का एनर्जी आउटपुट बेहतर है. FY29 तक कंपनी की ऑपरेशनल कैपेसिटी 7.2GW पर पहुंच जाने की उम्मीद है. इसमें सोलर और FDRE प्रोजेक्ट्स का शेयर 49%/38% होगा. हायब्रिड प्रोजेक्ट्स का शेयर 11% होगा.
FDRE/हायब्रिड प्रोजेक्ट्स का कैपेसिटी यूटिलाइजेशन (CUF) सोलर के मुकाबले बेहतर होता है. FDRE प्रोजेक्ट्स के लिए CUF 50% और हायब्रिड प्रोजेक्ट्स के लिए 36% होता है जबकि सोलर का केवल 28% होता है. इसके अलावा FDRE प्रोजेक्ट्स के लिए ऐवरेज टैरिफ Rs4.5/kWh है जो सोलर प्रोजेक्ट्स के Rs3.0/kWh ऐवरेज टैरिफ के मुकाबले डेढ़ गुना ज्यादा होगा. कंपनी की इस बदली रणनीति के कारण आने वाले समय में प्रॉफिटैबिलिटी बेहतर होगी.
FDRE प्रोजेक्ट्स के कॉस्टिंग की बात करें तो 48% सोलर का, 20% विंड का और 31% बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम का होता है. पिछले 2 सालों में सोलर मॉड्यूल 40% सस्ता हो गया है. इसके अलावा ग्रिड बैटरी का प्राइस 65% गिर गया है. इस दौरान एक्मे सोलर को 2.6GW का FDRE प्रोजेक्ट्स मिला है. कंपनी BESS यानी बैटरी एनर्जी स्टोरेज कैपेसिटी का तेजी से विस्तार कर रही है. 3.1 GWh+ का ऑर्डर प्लेस किया जा चुका है. इस साल के अंत तक 2.5GWh की कैपेसिटी को इंस्टॉल करने की योजना है.
इन तमाम फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए दौलत कैपिटल ने ACME Solar के शेयर में BUY रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है. 380 रुपए का पहला टारगेट दिया गया है. यह टारगेट 10x FY28E EBITDA के आधार पर पिक किया गया है. इस शेयर ने इंट्राडे में 322 रुपए का लाइफ हाई बनाया.
नवंबर 2024 में 289 रुपए पर ACME Solar का आईपीओ आया था. इस आईपीओ को 2.9 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. NSE पर 251 रुपए पर डिस्काउंटेड लिस्टिंग हुई थी. फिर शेयर में गिरावट का सिलसिला शुरु हुआ और जनवरी 2025 में इसने 167 रुपए का लाइफ लो बनाया. पिछले 8-9 महीनों में यह वहां से डबल हो गया है.
ACME Solar का करीब 19000 करोड़ रुपए का मार्केट कैप है. प्रमोटर के पास 83.41% हिस्सेदारी है जबकि पब्लिक के पास केवल 16.59% हिस्सेदारी है. 192820 रीटेल निवेशकों ने इसमें पैसा लगाया है और उनकी हिस्सेदारी 3.77% है. 15 म्यूचुअल फंड स्कीम्स के पास कंपनी की 4.10% हिस्सेदारी है. FII/DII की हिस्सेदारी जून तिमाही के आधार पर 5.76%/6.61% है जो मार्च तिमाही में 4.74%/7.09% और दिसंबर 2024 के आधार पर 5.54%/6.97% थी.
Q1. ACME Solar कंपनी क्या करती है?
यह एक रिन्यूएबल पावर जेनरेशन कंपनी है.
Q2. ACME Solar की वर्तमान कैपेसिटी कितनी है?
इसकी वर्तमान ऑपरेशनल कैपेसिटी 2890 MW है जिसे 2030 तक 10000 MW पर पहुंचाने की योजना है.
Q3. ACME Solar शेयर बाजार में कब लिस्ट हुई थी?
नवंबर 2024 में 289 रुपए पर ACME Solar का आईपीओ आया था.
Q4. ACME Solar शेयर का हाई और लो क्या है?
12 सितंबर के आधार पर 322 रुपए का लाइफ हाई और 167 रुपए का लाइफ लो है.
Q5. निवेश के लिहाज सेACME Solar शेयर कैसा है?
दौलत कैपिटल ने कवरेज की शुरुआत की है. BUY रेटिंग के साथ में 380 रुपए का पहला टारगेट दिया गया है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
