&format=webp&quality=medium)
Best solar stocks to BUY 2026.
Solar Stocks: अमेरिका ने कल इंडियन सोलर कंपनियों को बड़ा झटका दिया. इंडिया से होने वाले सोलर इंपोर्ट पर 126% की ड्यूटी लगा दी गई है. नतीजन, देश की दो लीडिंग सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Waaree Energies और Premier Energies के शेयर 10% से अधिक टूटकर बंद हुए थे. आज दोनों स्टॉक्स मामूली तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इन दोनों स्टॉक्स पर अपनी फ्रेश रिपोर्ट जारी की है. आइए जानने की कोशिश करते हैं कि निवेशकों के लिए क्या सुझाव है.
नोमुरा ने वारी एनर्जी पर खरीद की सलाह को बरकरार रखा है और टारगेट 3750 रुपए का दिया है. वहीं, प्रीमियर एनर्जी को लेकर NEUTRAL की रेटिंग बरकरार रखी गई है और इसके लिए 1190 रुपए के टारगेट दिए गए हैं. वारी एनर्जी के लिए 52 वीक्स हाई 3864 रुपए और लो 1808 रुपए है. प्रीमियर एनर्जी के लिए 52 वीक्स हाई 1164 रुपए और लो 660 रुपए है.
| स्टॉक का नाम | रेटिंग (Nomura) | मौजूदा भाव (CMP*) | टारगेट | रिटर्न | 52W H/L |
| Waaree Energies | BUY | ₹2,708 | ₹3,750 | 39% | ₹3864 / ₹1808 |
| Premier Energies | NEUTRAL | ₹729 | ₹1,190 | 63.00% | ₹1164 / ₹660 |
रिपोर्ट में कहा गया कि जो सोलर कंपनियां नॉन इंडियन सेल की मदद से US में मैन्युफैक्चरिंग करती हैं उनपर इस टैरिफ का असर कम होगा. वारी एनर्जी पर इस टैरिफ का मिनिमम असर होगा क्योंकि कंपनी अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ा रही है. H1CY26 तक इसकी अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी 4.2 GW है.
अमेरिका ने 126% टैरिफ का जो फैसला लिया है वह केवल उन कंपनियों पर लागू होगा जो मेड इन इंडिया सोलर सेल का इस्तेमाल कर सोलर मॉड्यूल बनाती हैं और उसे अमेरिका निर्यात किया जाता है. वारी एनर्जी के CMD हितेश दोशी ने जी बिजनेस से खास बातचीत में कहा कि यह पूरा मामला एंटी डंपिंग ड्यूटी से जुड़ा है. जिस टाइम पीरियड को लेकर एंटी डंपिंग जांच हो रही है, उस टाइम पीरियड में अमेरिका ने जितना सोलर इंपोर्ट किया है उसमें केवल 4% ऐसे हैं जिसमें सोलर सेल्स की मैन्युफैक्चरिंग भारत में हुई है.
Waaree Energies का शेयर इस समय डेढ़ फीसदी की तेजी के साथ 2750 रुपए पर ट्रेड कर रहा है जो अपने लाइफ हाई से करीब 30% नीचे है. 1503 रुपए पर अक्टूबर 2024 में इसका आईपीओ आया था. NSE पर 2500 रुपए पर इसकी लिस्टिंग हुई थी. सितंबर 2025 में शेयर ने 3865 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. अप्रैल 2025 में इसने 1863 रुपए का लाइफ लो बनाया था.

Waaree Energies का मार्केट कैप 78250 करोड़ रुपए है. प्रमोटर के पास 64.22%, पब्लिक के पास 35.78% ओनरशिप है. पब्लिक ओनरशिप में इंस्टीट्यूशन के पास करीब 10% है. इसमें FII-6.91%, DII- 2.86% ओनरशिप रखते हैं. 23 म्यूचुअल फंड्स के पास 1.31% ओनरशिप है.676046 रीटेल के पास 7.53% हिस्सेदारी है. 2 लाख से अधिक निवेश करने वाले 202 इंडिविजुअल्स के पास 11.43% ओनरशिप है.
Premier Energies का शेयर इस समय मामूली गिरावट के साथ 730 रुपए पर ट्रेड कर रहा है जो अपने लाइफ हाई से 48% नीचे है. 450 रुपए पर अगस्त 2024 में इसका आईपीओ आया था. NSE पर 990 रुपए पर इसकी दमदार लिस्टिंग हुई थी. दिसंबर 2024 में शेयर ने 1388 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. फरवरी 2026 में इसने 660 रुपए का लाइफ लो बनाया था.

Premier Energies का मार्केट कैप 33000 करोड़ रुपए है. प्रमोटर के पास 63.94%, पब्लिक के पास 35.26% ओनरशिप है. पब्लिक ओनरशिप में इंस्टीट्यूशन के पास करीब 17% है. इसमें FII-4.48%, DII- 12.72% ओनरशिप रखते हैं. 25 म्यूचुअल फंड्स के पास 8.08% ओनरशिप है. 35962 रीटेल के पास 5.73% हिस्सेदारी है. 2 लाख से अधिक निवेश करने वाले 7 इंडिविजुअल्स के पास 1.25% ओनरशिप है.
अमेरिका ने मेड इन इंडिया सोलर सेल्स से बने पैनल के इंपोर्ट पर 126% का टैरिफ लगाया है. अगर कोई इंडियन सोलर पैनल मैन्युफैक्चरर, सोलर सेल्स का इंपोर्ट बाहर से करता है, मॉड्यूल का निर्माण भारत में होता है फिर उसे अमेरिका एक्सपोर्ट किया जाता है तो उसपर टैरिफ लगेगा. ब्रोकरेज का मानना है कि वारी एनर्जी और प्रीमियर एनर्जी पर ना के बराबर असर होगा. अपने हाई से ये स्टॉक्स टूटे हुए हैं. सेक्टर को लेकर आउटलुक पॉजिटिव है, ऐसे में निवेश किया जा सकता है.
