&format=webp&quality=medium)
Best Realty Stocks to BUY.
Realty Stocks to BUY: सूरज एस्टेट एक रियल्टी कंपनी है जो मुख्य रूप से साउथ सेंट्रल मुंबई में काम करती है. माहीम, दादर, प्रभादेवी, परेल जैसे एरिया में इसका प्रजेंस है. यह कंपनी रेसिडेंशियल और कमर्शियल डेवलपमेंट का काम करती है. इस माइक्रो मार्केट में एंट्री बैरियर हाई है. यह कंपनी लग्जरी और वैल्यु लग्जरी हाउसिंग सेगमेंट में डेवलपमेंट करती है, जिसकी प्राइसिंग 1 करोड़ से 13 करोड़ तक होती है. फिलहाल यह शेयर अपने हाई से करीब 65% नीचे 320 रुपए (Suraj Estate Developers Share Price) की रेंज में कारोबार कर रहा है. दिसंबर 2023 में इसका 360 रुपए पर आईपीओ आया था.
आनंदराठी सिक्योरिटीज ने सूरज एस्टेट के शेयर में BUY रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है. अगले 12 महीने के लिहाज से 442 रुपए का टारगेट दिया गया है जो DCF कैलकुलेशन आधारित है. यह टारगेट करीब 40% अधिक है. ब्रोकरेज ने कहा कि प्लान्ड प्रोजेक्ट में देरी के बावजूद बेयर केस का टारगेट 372 रुपए बनता है. दिसंबर 2023 में 360 रुपए पर इसका आईपीओ आया था. BSE पर 343 रुपए पर लिस्टिंग हुई थी. अगस्त 2024 में शेयर ने 842 रुपए का लाइफ हाई बनाया और मार्च में करीब 67% तक टूटकर 280 रुपए का लाइफ लो बनाया. निचले स्तर से 12-14% की रिकवरी आई है और यह शेयर 320 रुपए की रेंज में कारोबा कर रहा है.
अपनी रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने कहा कि सूरज एस्टेट ने स्ट्रैटिजिक आधार पर माइक्रो मार्केट पर फोकस किया है. अब तक 42 प्रोजेक्ट्स पूरे कर चुकी है. साउथ सेंट्रल मुंबई में अब तक 1 मिलियन से अधिक एरिया का डेवलपमेंट किया जा चुका है. कंपनी के 13 ऑनगोइंग प्रोजेक्ट्स हैं और आने वाले समय में 19 प्रोजेक्ट्स लाने की तैयारी है. कंपनी के पास 2.56 एकड़ का लैंड बैंक भी है. कंपनी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स पर भी फोकस कर रही है और इसमें असेट लाइट मॉडल के कारण हाई मार्जिन होता है.
रेसिडेंशियल सेगमेंट में कंपनी वैल्यु लग्जरी होम्स 1-3 करोड़ के बीच बेचती है जो 300-800 स्क्वॉयर फीट तक होते हैं. लग्जरी सेगमेंट में 3-13 करोड़ तक के घर बेचती है जो 800-2200 स्क्वॉयर फीट तक होते हैं. कंपनी कमर्शियल स्पेस में भी काम करती है. साउथ सेंट्रल मुंबई में वैल्यु लग्जरी होम्स की जबरदस्त डिमांड है.
वैल्युएशन के लिहाज से सूरज एस्टेट का शेयर काफी सस्ता है. FY26 के लिए अनुमानित EV/EBITDA के आधार पर यह शेयर 320 रुपए के भाव पर 12.2 के मल्टीपल पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, Mahindra Lifespaces 98 के मल्टीपल, Oberoi Realty 15 के मल्टीपल और Macrotech Developers 33 के मल्टीपल पर ट्रेड कर रहा है. FY26 के लिए ROE यानी रिटर्न ऑन इक्विटी की बात करें तो सूरज एस्टेट्स का 12.9% रहने की उम्मीद है, जबकि महिंद्रा लाइफस्पेस का 7.6%,ओबरॉय रियल्टी का 18.4% और मैक्रोटेक डेवलपर्स का 16.2% रहने की उम्मीद है. बेयर केस का टारगेट भी 372 रुपए का बनता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)