60% करेक्शन के बाद Realty Stock करेगा कमाल, 72% रिटर्न के लिए है तैयार

Realty Stocks to BUY: पूर्वांकरा लिमिटेड का शेयर इस समय अपने हाई से करीब 60% नीचे है. पिछले कुछ समय से शेयर पर दबाव है, लेकिन ग्रोथ आउटलुक दमदार नजर आ रहा है. ब्रोकरेज ने बड़े टारगेट के साथ खरीद की सलाह दी है.
60% करेक्शन के बाद Realty Stock करेगा कमाल, 72% रिटर्न के लिए है तैयार

Best Realty Stocks to BUY.

Realty Stocks to BUY: पूर्वांकरा लिमिटेड बेंगलुरू आधारित रियल्टी कंपनी है जिसका प्रजेंस बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, मुंबई, कोच्चि, गोवा, कोलकाता जैसे कई शहरों में है. अलग-अलग मार्केट सेगमेंट के लिहाज से कंपनी के तीन अलग-अलग ब्रांड हैं जिनके नाम Purva, Provident Housing Limited और Purva Land हैं. पांच दशकों का अनुभव है और अब तक 80+ रेसिडेंशियल एंड कमर्शियल प्रोजेक्ट्स को पूरा कर चुकी है. अब तक कंपनी 50 मिलियन स्क्वॉयर फुट से अधिक डेवलपमेंट कर चुकी है. आज यह शेयर अपने हाई से 60% नीचे 233 रुपए (Puravankara Share Price) पर बंद हुआ.

CEO कपूर के जाने का शॉर्ट टर्म होगा असर

एमके ग्लोबल ने Puravankara लिमिटेड के शेयर में BUY रेटिंग के साथ खरीद की सलाह दी है. ऐनालिस्ट ने कहा कि हाल ही में कंपनी के CEO अभिषेक कपूर ने इस्तीफा दिया है जिसका शॉर्ट टर्म में स्टॉक पर निगेटिव असर दिख सकता है. पिछले 3-4 सालों में कंपनी के ग्रोथ में उनका बड़ा योगदान रहा है.उन्होंने अपने कार्यकाल में कंपनी के भीतर स्ट्रक्चरिंग, टीम बिल्डिंग, एक्सपीरियंस्ड मैनेजमेंट, आईटी इन्फ्रा समेत कई तरह के फंडामेंटल काम किए हैं. लॉन्ग टर्म में कंपनी के ग्रोथ में इसका बड़ा लाभ मिलेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

ग्रोथ प्रॉस्पेक्ट दमदार

कंपनी ने नॉर्थ बेंगलुरू में 24.6 एकड़ लैंड पर डेवलपमेंट के लिए ज्वाइंट वेंचर किया है. इस लैंड बैंक के लिए GDV यानी ग्रॉस डेवलपमेंट पोटेंशियल 3300 करोड़ रुपए का बनता है. FY26 में इस प्रोजेक्ट को लॉन्च किया जा सकता है. FY25 में कंपनी ने 13000 करोड़ रुपए के GDV के न्यू प्रोजेक्ट्स जोड़े हैं. कुल मिलाकर ग्रोथ की विजिबिलिटी नजर आ रही है.

Puravankara Share Price Target

इन तमाम फैक्टर्स के बीच ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ में 400 रुपए का टारगेट दिया है. ऐनालिस्ट का पुराना टारगेट 430 रुपए का था. अभी यह शेयर 233 रुपए पर है. ऐसे में टारगेट 72% अधिक है. इस स्टॉक ने जुलाई 2024 को 565 रुपए का हाई बनाया था. 9 मई को यह शयेर 205 रुपए तक फिसला था जो 52 वीक्स लो है. इस साल अब तक शेयर में 38% की गिरावट आई है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6