&format=webp&quality=medium)
जून 2025 में Kalpataru Ltd का IPO आया था और इश्यू प्राइस 414 रुपए था. (प्रतीकात्मक फोटो)
Realty Stocks to BUY: मुंबई और पुणे की पॉप्युलर रियल्टी कंपनी Kalpataru Ltd का शेयर लिस्टिंग के बाद से लगातार दबाव में है. 24 मार्च को इस शेयर ने इंट्राडे में 278 रुपए का लाइफ लो बनाया और अंत में 280 रुपए पर बंद हुआ. अपने हाई से यह शेयर करीब 40% टूट चुका है. हालांकि, इस गिरावट के बीच इस स्टॉक पर एक पॉजिटिव ट्रिगर भी सामने आया है. डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल ने इस स्टॉक में कवरेज की शुरुआत की है और 51% अपसाइड का सुपर अग्रेसिव टारगेट दिया है.
एमके ग्लोबल ने Kalpataru Ltd के शेयर में BUY की रेटिंग और SOTP आधारित 420 रुपए का पहला टारगेट दिया है. 280 रुपए के वर्तमान शेयर प्राइस के आधार पर पहला टारगेट 51% अधिक है. बता दें कि जून 2025 में इस कंपनी का ₹414 पर आईपीओ आया था. सेम प्राइस पर इसकी फ्लैट लिस्टिंग हुई थी. उसके बाद शेयर ने जुलाई 2025 में BSE पर 458 रुपए का लाइफ हाई बनाया था.

आइए विस्तार से जानते हैं कि एमके ग्लोबल ने क्यों Kalpataru Ltd शेयर में कवरेज की शुरुआत की है और इतने बड़े टारगेट को लेकर उसकी क्या राय है.
ये भी पढ़ें: मोतीलाल ओसवाल के रडार पर आया ये Jewellry Stock, सोने जैसा खरा रिटर्न! 50% अपसाइड का मिला टारगेट
असेट लाइट मॉडल के लिए री-डेवलपमेंट, JVs और JDA मॉडल अपनाएगी कंपनी. आने वाले समय में कंपनी का कैश फ्लो मजबूत रहने की उम्मीद है. इसी के दम पर कंपनी अपने कर्ज को धीरे-धीरे कम करेगी.
FY24 में नेट डेट: ₹101 बिलियन (पीक लेवल)
Q3FY26 तक घटकर: ₹83 बिलियन
FY28 तक ₹73 बिलियन पर लाने का लक्ष्य

लाइफ लो प्राइस पर Kalpataru Ltd का मार्केट कैप 5780 करोड़ रुपए के करीब है. 81.34% ओनरशिप प्रमोटर के पास और 18.66% पब्लिक के पास है. पब्लिक ओनरशिप में करीब 15.5% इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के पास है.
