44% अपसाइड का सुपर अग्रेसिव टारगेट, क्या फिर से ₹1000 के पार जाएगा यह Realty Stock?

Realty Stocks to BUY: नतीजों के बाद डीएलएफ के शेयर पर ऐनालिस्ट काफी बुलिश हैं. वर्तमान स्तर से 44% अपसाइड तक के टारगेट दिए गए हैं. जानिए निवेश की पूरी डीटेल.
44% अपसाइड का सुपर अग्रेसिव टारगेट, क्या फिर से ₹1000 के पार जाएगा यह Realty Stock?

Best Realty Stocks to BUY.

Realty Stocks to BUY: रियल एस्टेट की दिग्गज कंपनी डीएलएफ लिमिटेड ने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया जिसके बाद ब्रोकरेज इस स्टॉक पर सुपर बुलिश नजर आ रहे हैं. 5 ब्रोकरेज हाउसेस का मानना है कि इस रियल्टी शेयर का भाव 1000 के पार जा सकता है. सोमवार को यह शेयर 738 रुपए (DLF Share Price) पर बंद हुआ था. ऐनालिस्ट का टारगेट 44% तक ज्यादा है. कंपनी ने 300% के डिविडेंड का भी ऐलान किया है.

DLF Share Price Target

Jefferies ने इस रियल्टी स्टॉक में BUY की रेटिंग और 1000 रुपए का टारगेट दिया है. एक्सिस कैपिटल ने 1060 रुपए का टारगेट दिया है. कोटक सिक्योरिटीज ने 1020 रुपए और इलारा कैपिटल ने 1050 रुपए का टारगेट दिया है. जेएम फाइनेंशियल ने 1000 रुपए का टारगेट दिया है. 19 मई को यह शेयर 738 रुपए पर बंद हुआ था. ऐसे में टारगेट 44% तक ज्यादा हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

ऐनालिस्ट को क्यों है DLF के शेयर पर भरोसा?

जेफरीज ने कहा कि लग्जरी प्रोजेक्ट्स में मोमेंटम बरकरार है. मजबूत ऑपरेटिंग कैशफ्लो ग्रोथ के लिए बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर है. FY25 के लिए 212 बिलियन रुपए की प्री-सेल्स पीयर्स के मुकाबले बहुत अच्छा है. कंपनी के पास नेट कैश 68 बिलियन रुपए का है. मीडियम टर्म और FY26 के लिए लॉन्चिंग गाइडेंस में किसी तरह का बदलाव नहीं है जो पॉजिटिव है.

DLF Q4 Results

चौथी तिमाही में कंपनी के प्रदर्शन की बात करें तो सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट 36.3% उछाल के साथ 1282 करोड़ रुपए रहा. रेवेन्यू 46.5% ग्रोथ के साथ 3128 करोड़ रुपए रहा. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 29.7% उछाल के साथ 978 करोड़ रुपए रहा. मार्जिन 35.3% से घटकर 31.3% पर आ गया है, जबकि ग्रॉस मार्जिन 47% रहा है.

FY25 में ओवरऑल कैसा रहा प्रदर्शन?

FY25 में कंपनी के प्रदर्शन की बात करें तो रेवेन्यू 8996 करोड़ रुपए, ग्रॉस मार्जिन 48%, EBITDA 3111 करोड़ रुपए और नेट प्रॉफिट 59% उछाल के साथ 4357 करोड़ रुपए रहा. पूरे फिस्कल में कंपनी ने 5302 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड कैश सरप्लस जेनरेट किया है.

DLF Dividend Details

DLF के बोर्ड ने 2 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 300% यानी हर शेयर पर 6 रुपए के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. फिलहाल इस डिविडेंड को लेकर रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट का ऐलान नहीं किया गया है. कंपनी का मार्केट कैप 1.82 लाख करोड़ रुपए का है.

DLF Share Price History

DLF के शेयर ने सितंबर 2024 में 928 रुपए का 52 वीक्स हाई बनाया था और फिर गिरावट की शुरुआत हुई और यह अप्रैल के पहले हफ्ते में 601 रुपए तक फिसला था. निचले स्तर से अब तक 20-22% की रिकवरी आ चुकी है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 8%, एक महीने में 10% और इस साल अब तक -11% का रिटर्न दिया है. बता दें कि इस शेयर ने जनवरी 2008 में 1225 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. 2024 में शेयर ने 687 रुपए का लो बनाया था जबकि 2023 का लो 336 रुपए का है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6