₹77 वाला ये Realty Stock दे सकता है 63% रिटर्न, क्यों सुपर बुलिश हुआ ब्रोकरेज?

Realty Stocks to BUY: कोलकाता, बेंगलुरू, चेन्नई, पुणे जैसे शहरों में मीडियम और मिड-प्रीमियम प्रोजेक्ट्स चलाने रियल्टी कंपनी Shriram Properties पर आईसीआईसीआई डायरेक्ट सुपर बुलिश नजर आ रहा है. यह शेयर आने वाले समय में 60-65% तक रिटर्न दिला सकता है.
₹77 वाला ये Realty Stock दे सकता है 63% रिटर्न, क्यों सुपर बुलिश हुआ ब्रोकरेज?

अप्रैल महीने में 25% की रिकवरी आ चुकी है और यह शेयर 77 रुपए पर है. (फाइल फोटो)

Realty Stocks to BUY: श्रीराम प्रॉपर्टीज एक रियल एस्टेट डेवलपर है जिसका प्रजेंस बेंगलुरू, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, कोयंबटूर और वाइजैग में है. अब तक कंपनी 50 प्रोजेक्ट्स कंप्लीट कर चुकी है जिसके तहत 31 मिलियन स्क्वॉयर फुट का एरिया डेवलपमेंट किया है. यह कंपनी मुख्य रूप से मीडियम और मिड प्रीमियम प्रोजेक्ट्स करती है. यह शेयर (Shriram Properties Share) इस समय 77 रुपए पर है. ब्रोकरेज इस स्टॉक पर सुपर बुलिश नजर आ रहे हैं.

ब्रोकरेज फर्म ICICI Direct ने श्रीराम प्रॉपर्टीज शेयर के लिए BUY की रेटिंग दी है और अगले 12 महीने के लिहाज से 125 रुपए का बड़ा टारगेट दिया गया है. यह शेयर 77 रुपए पर फिलहाल कारोबार कर रहा है. इसके मुकाबले ब्रोकरेज का टारगेट 63% से अधिक है. हाल ही में शेयर ने 61 रुपए का 52 वीक्स लो बनाया था. अप्रैल महीने में अब तक शेयर में 25% से अधिक रिकवरी आ चुकी है.

Shriram Properties
Add Zee Business as a Preferred Source

अप्रैल में अब तक 25% रिटर्न

अप्रैल महीने में अब तक 25% से अधिक रिकवरी आ चुकी है. बता दें कि दिसंबर 2021 में 118 रुपए पर Shriram Properties का IPO आया था. NSE पर 90 रुपए पर इसकी कमजोर लिस्टिंग हुई थी. मार्च 2023 में इस रियल्टी स्टॉक ने 53 रुपए का लाइफ लो बनाया था. फिर शेयर बाजार में बुल रन की शुरुआत हुई और सितंबर 2024 में इस शेयर ने 147 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. वहां से फिर करेक्शन की शुरुआत हुई और 30 मार्च को स्टॉक ने 61 रुपए का लो बनाया.

  • दिसंबर 2021 में आया था श्रीराम प्रॉपर्टी का IPO
  • ₹118 पर Shriram Properties का IPO
  • ₹90 पर इसकी कमजोर लिस्टिंग हुई थी
  • लाइफ हाई ₹147 सितंबर 2024 में बनाया
  • लाइफ लो ₹53 मार्च 2023 में बनाया था

Shriram Properties का पास्ट परफॉर्मेंस (CMP- ₹77, Source-BSE)

अवधिशेयर रिटर्न (% )सेंसेक्स रिटर्न (%)
1 Week13.29%4.82%
2 Weeks12.23%2.10%
1 Month5.67%-0.92%
3 Months-6.46%-8.05%
YTD (Year to Date)-8.64%-9.79%
6 Months-15.43%-6.48%
1 Year12.72%4.07%
2 Years-39.82%2.90%
3 Years20.22%28.44%
5 Years--54.97%

इस स्टॉक पर क्यों बुलिश है ब्रोकरेज?

ICICI Direct ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि यह साउथ इंडिया की टॉप-5 डेवलपर में एक है. अब तक 31 msf का डेवलपमेंट कर चुकी है जबकि 36 msf का पाइपलाइन है. पाइपलाइन प्रोजेक्ट्स की GDV यानी ग्रॉस डेपलपमेंट वैल्यु 20170 करोड़ रुपए है.


ऑनगोइंग प्रोजेक्ट्स

  • दिसंबर 2025 तक 17.4 msf के चालू प्रोजेक्ट्स हैं
  • इसमें अनसोल्ड इन्वेन्ट्री 3.4 msf है
  • अनसोल्ड इन्वेन्ट्री का GDV 1759 करोड़ रुपए है

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

  • 18.5 msf के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं
  • इसका GDV 11670 करोड़ रुपए है
  • अगले 4-5 सालों में ये प्रोजेक्ट्स लॉन्च होंगे

FY26 के लिए 5000 करोड़ के GDV का अनुमान

कुल मिलाकर 13429 करोड़ रुपए के अनसोल्ड प्रोजेक्ट्स हैं जो अगले 4-5 सालों के लिए हैं. इस कंपनी की प्री-सेल्स ग्रोथ मजबूत रही है. FY28 तक प्री-सेल्स ग्रोथ 21% CAGR के साथ 4030 करोड़ रुपए पर पहुंच जाने की उम्मीद है. मैनेजमेंट ने FY26 के लिए 4500-5000 करोड़ के ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यु का लक्ष्य रखा है.

FY27 के ग्रोथ का क्या है प्लान


FY27 के लिए श्रीराम प्रॉपर्टीज के मैनेजमेंट ने 7-8 msf एरिया पर प्रोजेक्ट्स डेवलपमेंट का प्रोजेक्शन दिाय है जिसका GDV पोटेंशियल 5000-6000 करोड़ रुपए हो सकती है. FY28 तक के लिए मैनेजमेंट ने 5000 करोड़ के प्री-सेल्स का लक्ष्य रखा है जबकि ब्रोकरेज का अनुमान 4030 करोड़ रुपए का है.

पश्चिम बंगाल सरकार के साथ विवाद सुलझा

श्रीराम प्रॉपर्टीज का पश्चिम बंगाल सरकार के साथ लंबे समय से 315 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था जिसे सुलझा लिया गया है. कंपनी ने 42 एकड़ जमीन बंगाल सरकार को दिया है और 259 करोड़ रुपए के पेमेंट का विवाद सुलझा लिया. इस डील में बैंलेसशीट पर एक भी रुपए का असर नहीं पड़ा.

अगले 3 साल दमदार ग्रोथ की उम्मीद

Shriram Properties Growth Outlook

कुल मिलाकर सरकार के साथ एक लंबा विवाद खत्म हो गया है. कंपनी का प्रोजेक्ट पाइपलाइन मजबूत है. प्री-सेल्स हेल्दी रहा है. FY25-FY28 तक कंपनी का रेवेन्यू/EBITDA/प्रॉफिट 43.0%/128.3%/42.9% CAGR से बढ़ने की उम्मीद है. इन तमाम फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए ब्रोकरेज ने SOTP वैल्युएशन के आधार पर 125 रुपए का टारगेट दिया है और BUY की रेटिंग दी है.


विदेशी निवेशकों का बढ़ रहा भरोसा

कैटिगरीSep 2024Dec 2024Mar 2025Jun 2025Sep 2025Dec 2025
Promoters27.94%27.94%27.94%27.94%27.89%27.89%
FIIs0.97%1.41%2.48%2.10%2.90%3.56%
DIIs3.30%1.60%1.81%1.95%1.93%2.53%
Government0.00%0.01%0.01%0.01%0.01%0.01%
Public67.79%69.04%67.77%68.01%67.27%66.01%

Shriram Properties के शेयर पर विदेशी निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है. DII की हिस्सेदारी भी कंपनी में धीरे-धीरे बढ़ रही है. कंपनी का करेंट मार्केट कैप 1300 करोड़ रुपए है. प्रमोटर की हिस्सेदारी 27.89% है. FII/DII की हिस्सेदारी 3.56%/2.53% है. फिलहाल 1 म्यूचुअल फंड ने इसमें निवेश किया है और इनकी हिस्सेदारी 0.74% है. 80746 रीटेल निवेशकों के पास 22.42% और 287 रेसिडेंट इंडिविजुअल के पास 13.53% हिस्सेदारी है.

  • 1300 करोड़ रुपए का मार्केट कैप
  • प्रमोटर की हिस्सेदारी- 27.89% है
  • केवल 1 म्यूचुअल फंड के पास 0.74%
  • 80746 रीटेल के पास 22.42%
  • 287 रेसिडेंट इंडिविजुअल के पास 13.53%

(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Shriram Properties पर ब्रोकरेज की क्या रेटिंग और टारगेट है?

ICICI Direct ने BUY रेटिंग के साथ ₹125 का टारगेट दिया है.

Q2 कंपनी की ग्रोथ का मुख्य ड्राइवर क्या है?

मजबूत प्रोजेक्ट पाइपलाइन और बढ़ती प्री-सेल्स ग्रोथ.

Q3 FY26 के लिए कंपनी का GDV टारगेट क्या है?

मैनेजमेंट ने ₹4500–5000 करोड़ GDV का लक्ष्य रखा है.

Q4 हाल ही में कंपनी के लिए कौन सा बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर रहा?

पश्चिम बंगाल सरकार के साथ जमीन विवाद का समाधान.

Q5 इस स्टॉक पर ब्रोकरेज क्यों बुलिश है?

हाई ग्रोथ आउटलुक और मजबूत प्रोजेक्ट विजिबिलिटी के कारण ब्रोकरेज बुलिश है

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6