&format=webp&quality=medium)
Titagarh Rail Systems Share Price Target 2026. (AI Generate Image)
Railway Stocks to BUY: कोच और वैगन्स बनाने वाली देश की दिग्गज रेलवे कंपनी Titagarh Rail Systems ने दिसंबर तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. दमदार रिजल्ट और शानदार आउटलुक को ध्यान में रखते हुए ब्रोकरेज इस स्टॉक पर बुलिश हैं और खरीद की सलाह है. फिलहाल यह शेयर अपने लाइफ हाई से 60% नीचे 750 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है. नतीजों के बाद इसके लिए 42% अपसाइड का बड़ा टारगेट दिया गया है. आइए पूरी डीटेल जानते हैं.
नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के लिए BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और टारगेट प्राइस 1088 रुपए से घटाकर 1061 रुपए कर दिया है. सिस्टमैटिक्स इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और टारगेट प्राइस 1023 रुपए से बढ़ाकर 1043 रुपए कर दिया है. एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और टारगेट प्राइस को 1064 रुपए से घटाकर 963 रुपए कर दिया है.
Brokerage Call
| ब्रोकरेज हाउस | रेटिंग | पुराना टारगेट | नया टारगेट | संभावित रिटर्न |
| नुवामा इंस्टीट्यूशनल | BUY | ₹1,088 | ₹1,061 | 42.00% |
| सिस्टमैटिक्स इंस्टीट्यूशनल | BUY | ₹1,023 | ₹1,043 | 39.00% |
| एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग | BUY | ₹1,064 | ₹963 | 28.00% |
इस समय टीटागढ़ रेल सिस्टम्स का शेयर 750 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है जो अपने लाइफ हाई से करीब 60% नीचे है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 974 रुपए और लो 655 रुपए है. बता दें कि जून 2024 में यह शेयर 1896 रुपए तक पहुंचा था जो लाइफ हाई है. उसके बाद से शेयर लगातार डाउनट्रेंड में है. 2025 में शेयर ने 655 रुपए का लो बनाया था. 1 जनवरी 2026 को शेयर का भाव 895 रुपए था. इस साल अब तक 905 रुपए का हाई और 746 रुपए का लो बनाया है. ऐसे में शेयर अपने लोअर बेस के करीब है.

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि व्हीलसेट के अभाव में वैगन प्रोडक्शन में रुकावट आई जो निगेटिव है. दूसरी तरफ पैसेंजर कोच सेगमेंट में एग्जीक्यूशन बेहतर रहा जिसके कारण मार्जिन में सुधार आया है. कंपनी का ऑर्डर बुक हेल्दी है. वैगन्स को लेकर टेंडर में सुस्ती और व्हीलसेट की उपलब्धता को लेकर परेशानी नियर टर्म में कंपनी की कमाई पर निगेटिव असर डालेंगे. हालांकि, लॉन्ग टर्म का प्रॉस्पेक्ट दमदार बना हुआ है. मैनेजमेंट का मानना है कि Q4FY26 में व्हीलसेट को लेकर परेशानी दूर हो जाएगी.
टीटागढ़ रेल सिस्टम्स देश की इकलौती कंपनी है जो वैगन्स और रेलवे कोच दोनों बनाती है. यह कंपनी मेट्रो रेल कोच, वंदे भारत कोच भी बनाती है. वैगन्स मैन्युफैक्चरिंग में कंपनी का मार्केट शेयर 25% है. इसकी सालाना क्षमता 12000 वैगन्स और 300 रेलवे कोच बनाने की है. कंपनी का कुल ऑर्डर बुक 31 दिसंबर 2025 के आधार पर 27755 करोड़ रुपए का है. इसमें कंपनी का खुद का ऑर्डर बुक 14455 करोड़ रुपए और ज्वाइंट वेंचर के साथ ऑर्डर बुक 13300 करोड़ रुपए है.

Titagarh Rail Systems का मार्केट कैप 10250 करोड़ रुपए के आसपास है. प्रमोटर की हिस्सेदारी 40.46% और पब्लिक ओनरशिप 59.54% है. पब्लिक ओनरशिप में 23% करीब इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के पास है. करीब 5.6 लाख रीटेल निवेशक हैं जिनके पास कंपनी की 31.29% हिस्सेदारी है.
