देश के 2 दिग्गज PSU Bank पर आ गई ब्रोकरेज की फ्रेश रिपोर्ट, नोट करें नया टारगेट समेत पूरी डीटेल

PSU Bank Stocks: Q4 रिजल्ट के बाद SBI, BOB के शेयर में जोरदार एक्शन दिख रहा है. आइए जानते हैं कि चौथी तिमाही का रिजल्ट इनका कैसा रहा और नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउसेस ने इस स्टॉक्स को लेकर क्या टारगेट दिए हैं.
देश के 2 दिग्गज PSU Bank पर आ गई ब्रोकरेज की फ्रेश रिपोर्ट, नोट करें नया टारगेट समेत पूरी डीटेल

सोमवार को निफ्टी में 300 अंकों से अधिक गिरावट है और यह 23880 के आसपास कारोबार कर रहा है. (AI/प्रतीकात्मक फोटो)

PSU Bank Stocks: चौथी तिमाही के नतीजों के बाद देश के दो दिग्गज सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा को लेकर ब्रोकरेज ने फ्रेश रिपोर्ट जारी की है. आइए जानते हैं कि दोनों स्टॉक्स को लेकर ब्रोकरेज की क्या राय है. दोनों स्टॉक्स पर आज दबाव देखा जा रहा है. बाजार की बात करें तो हफ्ते की कमजोर शुरुआत हुई है. खबर लिखे जाने के समय निफ्टी 300 अंकों से अधिक गिरावट के साथ 23875 पर कारोबार कर रहा है.

खबर लिखे जाने के समय एसबीआई का शेयर -4% की गिरावट के साथ 977 रुपए (SBI Share Price) पर कारोबार कर रहा है. वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 0.5% की मजबूती के साथ 265 रुपए (Bank of Baroda Share Price) पर कारोबार कर रहा है.

SBI Share Price Target

ब्रोकरेज हाउसरेटिंगनया टारगेट (TP)पोटेंशियल अपसाइड (%)ब्रोकरेज कमेंट्री
BernsteinMarket Perform₹1300+27.57%लोन ग्रोथ अच्छी (17%), पर NIM में सबसे ज्यादा
CLSAAccumulate₹1275+25.12%टॉपलाइन कमजोर पर PBT में 4% की बढ़त, क्रेडिट कॉस्ट कम
JP MorganOverweight₹1225+20.21%टारगेट ₹1260 से घटाया, FY27 में NIM रिकवरी का भरोसा
BoFA SecBuy₹1200+17.76%क्रेडिट कॉस्ट कम रहने और 1% से ज्यादा RoA का गाइडेंस
MacquarieOutperform₹1150+12.85%असेट क्वॉलिटी मजबूत, वैल्यूएशन अभी भी कंफर्टेबल
UBSNeutral₹1080+5.98%टारगेट ₹1120 से घटाया, RoA पर दबाव रहने की आशंका
Morgan StanleyEqualweight₹980-3.83%टारगेट ₹1000 से घटाया, NIM अनुमानों में 20bps की कटौती

ब्रोकरेज का क्या कहना है?

  • सबसे ज्यादा भरोसा: Bernstein ने सबसे बड़ा टारगेट (₹1300) दिया है, जबकि CLSA भी काफी बुलिश है.
  • चिंता का विषय: लगभग सभी ब्रोकरेज ने NIM (नेट इंटरेस्ट मार्जिन) में आई 17-18 bps की गिरावट को लेकर चिंता जताई है.
  • पॉजिटिव ट्रिगर: बैंक की Asset Quality (लोन की गुणवत्ता) अभी भी काफी मजबूत बनी हुई है और मैनेजमेंट को FY27 में लोन ग्रोथ 13-15% रहने की उम्मीद है.
  • सावधानी: Morgan Stanley अकेला ऐसा ब्रोकरेज है जिसने करंट मार्केट प्राइस से नीचे का टारगेट दिया है, जो शॉर्ट टर्म में सीमित बढ़त का संकेत देता है.

Q4 में कैसा रहा SBI का प्रदर्शन?

पर्टिकुलर्सQ4FY26Q4FY25YoY (Q4) %FY26FY25YoY (FY) %
Net Interest Income (NII)₹44,380₹42,618+4.13%₹1,73,120₹1,66,340+4.08%
Operating Income₹61,694₹66,985-7.90%₹2,46,564₹2,28,648+7.84%
Operating Profit₹27,704₹31,286-11.45%₹1,23,015₹1,10,579+11.25%
Net Profit (शुद्ध लाभ)₹19,684₹18,643+5.58%₹80,032₹70,901+12.88%
NIM (Whole Bank) (%)2.81%2.99%-18 bps2.91%3.08%-17 bps
NIM (Domestic) (%)2.93%3.14%-21 bps3.03%3.21%-18 bps

FY26 में ओवरऑल कैसा रहा SBI का प्रदर्शन?

नेट प्रॉफिट

  • ऐतिहासिक रिकॉर्ड: अब तक का सबसे अधिक वार्षिक शुद्ध लाभ ₹80,032 करोड़ दर्ज किया गया
  • ग्रोथ: पिछले साल के मुकाबले इसमें 12.88% की शानदार बढ़ोतरी हुई
  • ग्रोथ का कारण क्या है: यह मुनाफा उच्च 'नेट इंटरेस्ट इनकम' (NII) और (Non-Interest Income) की वजह से रहा

बिजनेस ग्रोथ

  • कुल कारोबार: बैंक का कुल बिजनेस ₹109 ट्रिलियन के पार निकल गया है
  • डिपॉजिट: कुल जमा राशि ₹59.8 लाख करोड़ रही
  • एडवांस: बैंक द्वारा दिया गया कुल लोन ₹49.3 लाख करोड़ तक पहुंच गया

क्रेडिट ग्रोथ कैसा रहा?

  • सालाना बढ़त: लोन ग्रोथ में सालाना 16.87% का इजाफा देखा गया
  • एग्री पोर्टफोलियो: एग्री लोन पोर्टफोलियो ₹4 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है
  • CD रेश्यो: घरेलू स्तर पर 'क्रेडिट टू डिपॉजिट' (CD) रेशियो 73.08% रहा

लायबिलिटी फ्रेंचाइजी (Liability Franchise)

  • मार्केट शेयर: घरेलू बाजार में बैंक की हिस्सेदारी 22% से अधिक पर बरकरार है
  • सेविंग अकाउंट्स: सेविंग्स बैंक अकाउंट बैलेंस में सालाना 10.60% की वृद्धि हुई
SBI FY26 Results

असेट क्वॉलिटी (Asset Quality)

  • क्रेडिट कॉस्ट: पूरे साल के लिए क्रेडिट कॉस्ट 0.37% पर सीमित रही
  • GNPA और NNPA: ग्रॉस NPA (1.49%) और नेट NPA (0.39%) पिछले दो दशकों के निचले स्तर पर हैं
  • स्लिपेज: स्लिपेज रेशियो 0.54% रहा, जो बैंक की मजबूत असेट क्वॉलिटी को दर्शाता है

स्ट्रेस्ड लोन के लिए प्रावधान (Provisioning)

  • PCR: प्रोविजन कवरेज रेशियो (PCR) 74.36% पर रहा
  • अतिरिक्त सुरक्षा: ₹29,713 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है, जो PCR में शामिल नहीं है
  • नेट एनपीए 18830 करोड़ रुपए रहा

Bank of Baroda Share Price Target

ब्रोकरेज हाउसरेटिंगनया टारगेट (TP)पोटेंशियल अपसाइड (%) (CMP- ₹263ब्रोकरेज कमेंट्री
CitiBuy₹340+29.28%टारगेट ₹360 से घटाया, IT रिफंड और अन्य वन-ऑफ्स से मुनाफे को सहारा
CLSAAccumulate₹335+27.38%टारगेट में कटौती, लोन ग्रोथ (16.5%) कई बैंकों से बेहतर रही
JP MorganOverweight₹335+27.38%टारगेट ₹325 से बढ़ाया, रीटेल, एग्री और MSME (RAM) सेगमेंट में मजबूत प्रदर्शन
BofA SecBuy₹315+19.77%IT रिफंड से NIM में सुधार, FY27 के लिए 12-14% लोन ग्रोथ का गाइडेंस
JefferiesHold₹295+12.17%टारगेट ₹316 से घटाया, असेट क्वॉलिटी स्टेबल, लेकिन LDR (लोन-टू-डिपॉजिट रेशियो) पीयर्स से ज्यादा

ब्रोकरेज का क्या कहना है?

  • वन टाइम का असर: बैंक के मुनाफे और NIM (नेट इंटरेस्ट मार्जिन) में ₹12.90 अरब के IT रिफंड का बड़ा योगदान रहा है. अगर इसे हटा दें, तो कोर मार्जिन पर थोड़ा दबाव दिख रहा है.
  • मजबूत प्रोविजनिंग: बैंक ने भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए ₹15 अरब का Floating Provision (फ्लोटिंग प्रोविजन) बनाया है, जो बैलेंस शीट को मजबूती देता है.
  • पॉजिटिव गाइडेंस: बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजमेंट ने FY27 के लिए 12-14% की लोन ग्रोथ और 1% से ज्यादा के RoA (रिटर्न ऑन असेट्स) का भरोसा जताया है.
  • सबसे ज्यादा भरोसा: ब्रोकरेज फर्म CITI ने करंट मार्केट प्राइस से लगभग 29% से ज्यादा के उछाल की उम्मीद जताई है.

Q4 में ओवरऑल कैसा रहा BoB का प्रदर्शन?

पर्टिकुलर्सQ4FY26Q4FY25YoY % / बदलाव (Q4)FY26FY25YoY % / बदलाव (FY)
Total Business---₹30,78,366₹27,02,496+13.9%
Global Deposits---₹16,48,487₹14,72,035+12.0%
Global Advances---₹14,29,879₹12,30,461+16.2%
Net Interest Income (NII)₹12,494₹11,494+8.7%₹47,682₹46,518+2.5%
Operating Profit₹9,069₹8,132+11.5%₹32,259₹32,435-0.50%
Net Profit (शुद्ध लाभ)₹5,616₹5,048+11.2%₹20,021₹19,581+2.2%
GNPA Ratio (%)1.89%2.26%-37 bps1.89%2.26%-37 bps
NNPA Ratio (%)0.45%0.58%-13 bps0.45%0.58%-13 bps
Net Interest Margin (NIM) %2.89%2.98%-9 bps2.89%3.08%-19 bps
Return on Assets (RoA) %1.15%1.16%-1 bps1.06%1.16%-10 bps
Return on Equity (RoE) %17.27%17.49%-22 bps15.39%16.96%-157 bps

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6