₹99 वाले PSU Bank Stock में खरीद की सलाह, मिला सुपर अग्रेसिव टारगेट

PSU Bank Stocks to BUY: सरकारी बैंकों की तरफ से अच्छे नतीजे पेश किए जा रहे हैं. नतीजों से पहले ब्रोकरेज ने Canara Bank के शेयर में खरीद की सलाह दी है. जानिए क्या टारगेट दिए गए हैं.
₹99 वाले PSU Bank Stock में खरीद की सलाह, मिला सुपर अग्रेसिव टारगेट

Best PSU Bank Stocks to BUY.

PSU Bank Stocks to BUY: शेयर बाजार में तेजी का मोमेंटम बना हुआ है. निफ्टी 24300 के पार कारोबार कर रहा है. सोमवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक ने Q4 रिजल्ट जारी किया जो अच्छा रहा. ऐसे में पीएसयू बैंक्स पर फोकस करना चाहिए. इसके अलावा रिजर्व बैंक ने फिर से 1.25 लाख करोड़ रुपए के OMO का ऐलान किया, जिसका पॉजिटिव इंपैक्ट बैंकिंग स्टॉक्स पर देखने को मिलेगा. ब्रोकरेज फर्म ने Canara Bank के शेयर में खरीद की सलाह दी है. यह शेयर 99 रुपए (Canara Bank Share Price) पर है. बता दें कि 8 मई को बैंक चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी करेगा.

Canara Bank Share Price Target

वेंचुरा सिक्योरिटीज ने Canara Bank के शेयर में निवेशकों को खरीद की सलाह दी है. यह शेयर 99 रुपए पर है. टेक्निकल आधार पर 94.5 रुपए का स्टॉपलॉस मेंटेन करना है. पहला टारगेट 108 रुपए, दूसरा 128 रुपए और तीसरा 146 रुपए का दिया गया है. ब्रोकरेज ने कहा कि एक दिन के चार्ट पर शेयर में इमीडिएट आधार पर 108-110 रुपए की तेजी देखी जा सकती है. इसके बाद यह 128 रुपए की तरफ बढ़ेगा. अगर इस हाई को पार कर गया तो यह फिर ऑल टाइम हाई की तरफ मूव करेगा. ऐसे में स्टॉक के लिए रिस्क रिवॉर्ड काफी अट्रैक्टिव है.

Add Zee Business as a Preferred Source

8 मई को आएगा बैंक का Q4 रिजल्ट

Q3 कॉन्फ्रेंस कॉल में मैनेजमेंट ने बताया था कि पूरे फिस्कल के लिए क्रेडिट ग्रोथ 12-14% रहने की उम्मीद है. NIMs यानी नेट इंटरेस्ट मार्जिन 2.9-3.1% के दायरे में और स्टेबल असेट क्वॉलिटी की उम्मीद है. ROA यानी रिटर्न ऑन असेट्स 1% से अधिक रह सकता है. बैंक का फोकस रीटेल, MSME लेंडिंग और डिजिटल बैंकिंग पर रहेगा. 8 मई को बैंक चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी करेगा.ऐसें में गाइडेंस के मुताबिक नतीजे रहते हैं या नहीं यह महत्वपूर्ण होगा.

वैल्युएशन के लिहाज काफी अट्रैक्टिव

ब्रोकरेज ने कहा कि इस बैंक का फंडामेंटल मजबूत है और वैल्युएशन के लिहाज से भी य काफी अट्रैक्टिव है. वर्तमान भाव पर यह स्टॉक FY27 के लिए अनुमानित एडजस्टेड P/BV (प्राइस-टू-बुक वैल्यु) के मुकाबले 0.8x मल्टीपल पर है. ऐनालिस्ट ने FY25 के लिए बैंक का EPS यानी हर शेयर पर कमाई 19 रुपए रहने की उम्मीद लगाई है. अगले दो फिस्कल FY26, FY27 में 21 और 22 रुपए रहने की उम्मीद है. बुक वैल्यु FY25 में 114 रुपए और अगले दो फिस्कल में 135 रुपए और 158 रुपए रहने की उम्मीद है. नेट इंटरेस्ट मार्जिन 2.6%/2.7%/2.8% रहने की उम्मीद है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6