Q4 रिजल्ट से पहले PSU Banks में खरीद की सलाह, जानिए ब्रोकरेज ने क्या टारगेट दिया है

PSU Bank Stocks: चौथी तिमाही के रिजल्ट सीजन की शुरुआत हो रही है. शेयरखान ने कहा कि बैंकिंग सेक्टर में सरकारी बैंक्स का लोन ग्रोथ बेहतर रहने की उम्मीद है. Q4 रिजल्ट से पहले ब्रोकरेज ने 4 सरकारी बैंकों के शेयर में खरीद की सलाह दी है.
Q4 रिजल्ट से पहले PSU Banks में खरीद की सलाह, जानिए ब्रोकरेज ने क्या टारगेट दिया है

शेयरखान ने कहा कि Q4 में सरकारी बैंक्स का लोन ग्रोथ प्राइवेट के मुकाबले बेहतर रह सकता है. (प्रतीकात्मक फोटो)

PSU Bank Stocks: आज टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS की तरफ से Q4 रिजल्ट का ऐलान किया जाएगा. इसके साथ ही रिजल्ट सीजन की शुरुआत हो रही है. चौथी तिमाही को लेकर ज्यादातर सरकारी बैंकों की तरफ से हेल्दी अपडेट्स जारी किए गए हैं. आइए जानते हैं कि नतीजों से पहले पीएसयू बैंक स्टॉक्स (PSU Banks) को लेकर निवेशकों को क्या सलाह है.

ब्रोकरेज फर्म शेयरखान 12 बैंक्स को कवर करता है जिसमें प्राइवेट, सरकारी सभी बैंक्स शामिल हैं. इसका मानना है कि Q4 बैंकिंग सेक्टर के लिए हेल्दी रहने की उम्मीद है. लोन ग्रोथ सालाना आधार पर 14.5% रह सकता है. इसमें सरकारी बैंकों का लोन ग्रोथ बेहतर रहने की उम्मीद है. ब्रोकरेज ने कवरेज के चार सरकारी बैंक्स- SBI, BOB, PNB और BOI में खरीद की सलाह दी है.

ब्रोकरेज PICKS

Add Zee Business as a Preferred Source

बैंक का नामCMP (6 अप्रैल क्लोजिंग)रेटिंगटारगेट प्राइस
SBI (State Bank of India)₹1030Buy₹1260
BOB (Bank of Baroda)₹258Buy₹320
PNB (Punjab National Bank)₹105Buy₹145
BOI (Bank of India)₹138Buy₹190


Q4 बैंकिंग सेक्टर के लिए कैसा रहेगा?

  • लोन ग्रोथ 14.5% Y-o-Y रह सकता है
  • PSU बैंक्स का लोन ग्रोथ बेहतर रहेगा
  • नेट इंटरेस्ट मार्जिन स्टेबल रहने की उम्मीद
  • ऑपरेटिंग एक्सपेंस में उछाल दर्ज किया जाएगा
  • क्रेडिट कॉस्ट सॉफ्ट रहने से प्रॉफिट पर असर कम
  • नेट प्रॉफिट में 5.2% Y-o-Y ग्रोथ की उम्मीद
Banking Sector Q4 Result Preview Sharekhan

असेट क्वॉलिटी स्टेबल रहने की उम्मीद

ब्रोकरेज ने कहा कि असेट क्वॉलिटी स्टेबल रहने की उम्मीद है. हालांकि, MSME और एक्सपोर्ट सेक्टर से रिस्क नजर आ रहा है क्योंकि निर्यात पर बुरा असर हुआ है. दूसरी तरफ पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड कैटिगरी में स्ट्रेस अब पीक आउट होने के संकेत मिल रहे हैं. इस सेगमेंट की असेट क्वॉलिटी अब बेहतर होगी.

लोन ग्रोथ कैसा रह सकता है?

  • Q4FY26 के लिए लोन ग्रोथ 14.5% सालाना और 3.8% तिमाही रह सकता है
  • Q4FY26 के लिए डिपॉजिट ग्रोथ 11.5% सालाना रह सकता है

सरकारी और प्राइवेट बैंक

  • PSU बैंक के लिए लोन ग्रोथ 14.6% (y-o-y) रहने की उम्मीद
  • प्राइवेट बैंक के लिए लोन ग्रोथ 14.2% (y-o-y) रहने की उम्मीद

किस सेगमेंट का कैसा प्रदर्शन?

  • MSME सेगमेंट का लोन ग्रोथ 24.8% (y-o-y) रहने की उम्मीद
  • सर्विस सेक्टर क्रेडिट में 16.3% (y-o-y) ग्रोथ रहने की उम्मीद
  • रीटेल लेंडिंग में 15.2% (y-o-y) ग्रोथ रहने की उम्मीद

किस सेगमेंट से खुशखबरी की उम्मीद?

बिजनेस एक्टिविटी बढ़ने के कारण फीस इनकम में हेल्दी ग्रोथ की उम्मीद है. ओवरऑल ऑपरेटिंग एक्सपेंस में भी तिमाही आधार पर 3.3% का उछाल आ सकता है. क्रेडिट कॉस्ट स्टेबल रहने की उम्मीद है. इसके कारण प्रॉफिटैबिलिटी पर लिमिटेड असर होगा.

असेट क्वॉलिटी कैसी रहेगी?

कलेक्शन एफिशिएंसी और मजबूत अंडर राइटिंग के कारण असेट क्वॉलिटी इस समय मल्टी डेकेड हाई पर है और यह हेल्दी बने रहने की उम्मीद है. अनसिक्योर्ड लोन जैसे पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड पर स्ट्रेस पीक-आउट करने के संकेत मिल रहे हैं. MFI यानी माइक्रो फाइनेंसिंग सेगमेंट में भी पॉजिटिव डेवलपमेंट्स हो रहे हैं. हालांकि, MSME और एक्सपोर्ट सेक्टर की असेट्स को लेकर रिस्क नजर आ रहा है.

Sharekhan Banking Sector Updates

बैंक ऑफ बड़ौदा Q4 बिजनेस अपडेट्स

  • ग्लोबल बिजनेस 13.93% ग्रोथ के साथ 30.78 लाख करोड़ रुपए रहा
  • ग्लोबल डिपॉजिट 12% ग्रोथ के साथ 16.48 लाख करोड़ रुपए रहा
  • ग्लोबल एडवांस 16.23% ग्रोथ के साथ 14.30 लाख करोड़ रुपए रहा

पंजाब नेशनल बैंक Q4 बिजनेस अपडेट्स

  • ग्लोबल बिजनेस 10.79% ग्रोथ के साथ 29.72 लाख करोड़ रुपए रहा
  • ग्लोबल डिपॉजिट 9.25% ग्रोथ के साथ 17.11 लाख करोड़ रुपए रहा
  • ग्लोबल एडवांस 12.97% ग्रोथ के साथ 12.61 लाख करोड़ रुपए रहा

बैंक ऑफ इंडिया Q4 बिजनेस अपडेट्स

  • ग्लोबल बिजनेस 14.53% ग्रोथ के साथ 16.98 लाख करोड़ रुपए रहा
  • ग्लोबल डिपॉजिट 13.58% ग्रोथ के साथ 9.27 लाख करोड़ रुपए रहा
  • ग्लोबल एडवांस 15.69% ग्रोथ के साथ 7.70 लाख करोड़ रुपए रहा

(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Q4FY26 में बैंकिंग सेक्टर की लोन ग्रोथ कितनी रहने की उम्मीद है?

लोन ग्रोथ करीब 14.5% (YoY) रहने की उम्मीद है.

Q2 किन PSU बैंकों में ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग दी है?

SBI, BOB, PNB और BOI में खरीद की सलाह दी गई है.

Q3 Q4 में बैंकिंग सेक्टर का नेट प्रॉफिट कितना बढ़ सकता है?

नेट प्रॉफिट में लगभग 5.2% (YoY) ग्रोथ की उम्मीद है.

Q4 किस सेगमेंट में सबसे ज्यादा लोन ग्रोथ देखने को मिल सकती है?

MSME सेगमेंट में करीब 24.8% (YoY) ग्रोथ की उम्मीद है.

Q5 Q4 में बैंकिंग सेक्टर की असेट क्वॉलिटी कैसी रहने की संभावना है?

असेट क्वॉलिटी स्टेबल और हेल्दी रहने की उम्मीद है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6