Q4 रिजल्ट के बाद 16 साल के हाई पर पहुंचा ये PSU Bank Stock, जानें नया टारगेट क्या है

PSU Bank Stock: चौथी तिमाही के नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म Bank of Maharashtra के शेयर पर सुपर बुलिश नजर आ रहा है. इस समय यह शेयर 16 सालों के हाई पर कारोबार कर रहा है. जानिए टारगेट समेत निवेश की पूरी डीटेल.
Q4 रिजल्ट के बाद 16 साल के हाई पर पहुंचा ये PSU Bank Stock, जानें नया टारगेट क्या है

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर ने जनवरी 2008 में 97 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. (प्रतीकात्मक फोटो)

PSU Bank Stock: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने FY26 की चौथी तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है जिसके बाद ब्रोकरेज इस स्टॉक पर सुपर बुलिश नजर आ रहा है. HDFC सिक्योरिटीज ने इस शेयर के लिए 90 रुपए का टारगेट दिया है. Q4 में बैंक का ओवरऑल बिजनेस 17.47 % ग्रोथ के साथ 6.42 लाख करोड़ रुपए रहा. लोन बुक और डिपॉजिट ग्रोथ भी हेल्दी रहा है. नतीजों के दम पर सोमवार को Bank of Maharashtra का शेयर 4% की मजबूती के साथ 76 रुपए पर बंद हुआ था.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र शेयर के लिए BUY की रेटिंग को मेंटेन रखा है. टारगेट प्राइस 80 रुपए से बढ़ाकर 90 रुपए कर दिया गया है. यह टारगेट 1.5x Mar-28 बुक वैल्यु के आधार पर पिक किया गया है. बता दें कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र की करेंट बुक वैल्यु पर शेयर 39.36 रुपए है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 77 रुपए और लो 47 रुपए है. इस शेयर ने जनवरी 2008 में 97 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. वर्तमान में यह शेयर अपने 16 साल के हाई पर ट्रेड कर रहा है और नवंबर 2010 के बाद से सर्वोच्च स्तर पर है.

Bank of Maharashtra Share Price Target

5 प्वाइंट्स में समझें ब्रोकरेज बुलिश क्यों है?

1. डिपॉजिट बेस हेल्दी
बैंक ऑफ महाराष्ट्र का डिपॉजिट फ्रेंचाइजी हेल्दी है जिसमें 16.5% करेंट अकाउंट है जिसके कारण फंडिंग कॉस्ट कंट्रोल में रहता है और पीयर्स के मुकाबले बेहतर है.

2. डायवर्सिफाइड लोन ग्रोथ
लोन ग्रोथ 22% के करीब रहा जिसमें होम लोन का ग्रोथ 29%, कॉर्पोरेट लोन का ग्रोथ 17% और व्हीकल लोन का ग्रोथ 55% रहा.

3. प्रोविजनिंग बफर मजबूत
बैंक के पास 30 बिलियन रुपए का प्रोविजनिंग बफर है. एग्री और MSME लोन सेगमेंट पर जो दबाव आने की संभावना है यह उससे बैंक की असेट क्वॉलिटी को बचाएगा

4. रिटर्न रेशियो हेल्दी ट्रैक पर
ब्रोकरेज का मानना है कि आने वाले समय में बैंक हाई ग्रोथ के बावजूद ROA 1.5% पर मेंटेन रखने में कामयाब रहेगा.

5. वैल्युएशन अट्रैक्टिव
लोन ग्रोथ दमदार है, असेट क्वॉलिटी मजबूत है और प्रोविजनिंग बफर हेल्दी है. ऐसे में आउटलुक शानदार है और वैल्युएशन अट्रैक्टिव नजर आ रहा है.

सबसे बड़ा एडवांटेज क्या है?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ बड़ा एडवांटेज ये है कि स्टेट गवर्नमेंट और पब्लिक अकाउंट बैलेंस के कारण इसका फंडिंग कॉस्ट कंट्रोल में रहता है. बैंक को स्टेबल और लो कॉस्ट डिपॉजिट बेस का फायदा मिलता है. बैंक महाराष्ट्र के बाहर एक्सपैंशन पर फोकस कर रहा है.

Q4 में कैसा रहा प्रदर्शन?

  • नेट प्रॉफिट सालाना 34.89% और तिमाही 13.19% ग्रोथ के साथ 2014 करोड़ रुपए रहा
  • ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना 16.92% और तिमाही 7.69% ग्रोथ के साथ 2946 करोड़ रुपए रहा
  • नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना 18.81% और तिमाही 8.19% ग्रोथ के साथ 3702 करोड़ रुपए रहा
Bank of Maharashtra Q4 Results


FY26 में ओवरऑल परफॉर्मेंस कैसा रहा?

  • टोटल बिजनेस 17.47% ग्रोथ के साथ 642531 करोड़ रुपए रहा
  • टोटल डिपॉजिट 14.14% ग्रोथ के साथ 350564 करोड़ रुपए रहा
  • टोटल लोन बुक 21.74% ग्रोथ के साथ 291967 करोड़ रुपए रहा

प्रॉफिटैबिलिटी

  • NII यानी नेट इंटरेस्ट इनकम 17.13% ग्रोथ के साथ 13664 करोड़ रुपए रहा
  • ऑपरेटिंग प्रॉफिट 16.17% ग्रोथ के साथ 10826 करोड़ रुपए रहा
  • ने प्रॉफिट 27.17% ग्रोथ के साथ 7019 करोड़ रुपए रहा
Bank of Maharashtra

असेट क्वॉलिटी का हाल

  • ग्रॉस एनपीए घटकर 1.45% पर आ गया
  • नेट एनपीए घटकर 0.13% पर आ गया
  • प्रोविजन कवरेज रेशियो 98.59% पर पहुंचा
  • CRAR 18.36% रहा जिसमें टायर-1 बॉन्ड 15.41%

रिटर्न रेशियो कैसा है?

  • NIMs यानी नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.91% रहा
  • ROA यानी रिटर्न ऑन असेट्स 1.86% रहा (1.75% FY25)
  • ROआ यानी रिटर्न ऑन इक्विटी 23.19% रहा

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source