&format=webp&quality=medium)
JSW Energy Share Price Target 2025.
JSW Energy देश की लीडिंग इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसिंग (IPP) कंपनी है. इसकी 30GW की लॉक्ड-इन पावर कैपेसिटी है, जिसमें इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 11GW है. यह कंपनी थर्मल एनर्जी के अलावा रिन्यूएबल्स में सोलर, हाइड्रो और विंड एनर्जी सेगमेंट में मौजूद है. कंपनी ने ग्रोथ को लेकस स्ट्रैटिजी 3.0 पेश किया है जिसके तहत 2030 तक 30GW की पावर जेनरेशन कैपेसिटी और 40GWh की एनर्जी स्टोरेज कैपेसिटी डेवलप करने का लक्ष्य लेकर चल रही है. फिलहाल यह शेयर अपने हाई से 38% नीचे 505 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. ग्लोबल ऐनालिस्ट Jefferies ने इस स्टॉक को लेकर सुपर अग्रेसिव टारगेट दिया है.
जेफरीज ने JSW Energy के लिए खरीद की सलाह को मेंटेन किया है और 700 रुपए का टारगेट दिया है. यह शेयर 505 रुपए पर है. ऐसे में टारगेट 38% से अधिक है. ऐनालिस्ट ने कहा कि FY21 में कंपनी ने Strategy 2.0 पेश किया था जिसके तहत FY25 के लिए 10GW की इंस्टॉल्ड एनर्जी कैपेसिटी का लक्ष्य रखा था. इसे पार कर यह 11GW पर पहुंच गई है. FY30 के लिए पहले 20GW का लक्ष्य था जिसे बढ़ाकर 30GW कर दिया गया है. अग्रेसिव ग्रोथ मोमेंटम बनाए रखने के लिए Strategy 3.0 पेश किया गया है. डेट और EBITDA में लगातार सुधार लाने पर फोकस है. ऐसे में आने वाले समय में री-रेटिंग की संभावना बनती दिख रही है.
बता दें कि Strategy 2.0 के दौरान पिछले पांच सालों में कंपनी की इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 24%CAGR से बढ़ी. इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA का ग्रोथ 18% CAGR और नेट प्रॉफिट का ग्रोथ 25% CAGR रहा है. FY25 में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 6115 करोड़ रुपए और नेट प्रॉफिट 1951 करोड़ रुपए रहा जो अब तक का रिकॉर्ड हाई है. अगले 5 सालों के लिए स्ट्रैटिजी 3.0 पेश किया गया है. इसके तहत जेनरेशन कैपेसिटी को लेकर 23% CAGR से बढ़ाने की योजना है.EBITDA को करीब 3 गुना और नेट डेट-टू-EBITDA रेशियो को 5x पर पहुंचाने का लक्ष्य है. इस दौरान 1.3 लाख करोड़ के कैपिटल एक्सपेंडिचर का प्लान है.
JSW Energy थर्मल के अलावा रिन्यूएबल्स एनर्जी सेगमेंट में भी है. 11GW की इंस्टॉल्ड पावर जेनरेशन कैपेसिटी है जिसमें 5.7GW की थर्मल और 5.2GW की रिन्यूएबल एनर्जी है. रिन्यूएबल्स सेगमेंट में 3146MW की विंड एनर्जी, 1391MW की हाइड्रो और 680MW की सोलर एनर्जी कैपेसिटी है. 12479MW के प्रोजेक्ट्स अंडर कंस्ट्रक्शन हैं जिसमें सबसे ज्यादा 4538MW के हायब्रिड एनर्जी प्रोजेक्ट्स, 3758MW के सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट्स, 2343MW की विंड एनर्जी कैपेसिटी, 1600MW की थर्मल एनर्जी, 240 MW की हाइड्रो एनर्जी कैपेसिटी प्रोजेक्ट्स हैं. कंपनी 2030 तक 30GW की पावर जेनरेशन कैपेसिटी और 40GWh की एनर्जी स्टोरेज सिस्टम का लक्ष्य लेकर चल रही है.
JSW Energy वित्त वर्ष 2030 तक 30 गीगावाट की पावर जेनरेशन कैपेसिटी और 40 GWh की एनर्जी स्टोरेज कैपेसिटी डेवलप करने का लक्ष्य लेकर चल रही है. कंपनी पहले 20 GW की कैपेसिटी डेवलप करने का लक्ष्य लेकर चल रही थी. इसमें 20.8GW की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी होगी जबकि 9.1GW की थर्मल पावर कैपेसिटी होगी. FY25 के लिए 10GW का लक्ष्य रखा गया था जिसे पार कर यह 11GW पर है. ऐसे में आगे भी मोमेंटम बने रहने की उम्मीद है.
JSW Energy का शेयर लास्ट ट्रेडिंग सेशन में 505 रुपए पर बंद हुआ था. सितंबर 2025 में शेयर ने 805 रुपए का हाई बनाया था और अभी यह शेयर अपने हाई से 38% नीचे है. फरवरी महीने में शेयर ने 420 रुपए का लो बनाया था. निचले स्तर से 20% की रिकवरी आ चुकी है. कंपनी का मार्केट कैप 89150 करोड़ रुपए है जिसमें फ्रीफ्लोट 30.59% यानी 27250 करोड़ रुपए है. मार्च 2025 के आधार पर 528818 रीटेल निवेशकों ने इस स्टॉक में पैसा लगाया है और इनके पास कंपनी की 3.04% हिस्सेदारी है. प्रमोटर की हिस्सेदारी 69.26% पर मेंटेन है. FII के पास 13.43% और DII के पास 10.94% हिस्सेदारी है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)