अभी तो भागने की बारी है...रिजल्ट के बाद Pharma Stock लाइफ हाई पर, ब्रोकरेज सुपर बुलिश

Pharma Stocks to BUY: जून तिमाही में दमदार रिजल्ट जारी करने के बाद Torrent Pharma में जबरदस्त एक्शन है और यह लाइफ हाई पर ट्रेड कर रहा है. ब्रोकरेज भी इस स्टॉक पर सुपर बुलिश हैं और बड़े टारगेट्स दिए गए हैं.
अभी तो भागने की बारी है...रिजल्ट के बाद Pharma Stock  लाइफ हाई पर, ब्रोकरेज सुपर बुलिश

Best Pharma Stocks to BUY in 2025.

Pharma Stocks to BUY: कमजोर बाजार में भी दमदार नतीजों के दम पर फार्मा सेक्टर की कंपनी Torrent Pharma के शेयर में जोरदार एक्शन देखा जा रहा है. यह तीन फीसदी की तेजी के साथ 3740 रुपए पर कारोबार कर रहा है. ब्रोकरेज भी इस स्टॉक पर बुलिश नजर आ रहे हैं और 20% अपसाइड का पोटेंशियल बताया है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में करीब 7% और एक महीने में 12% की तेजी आई है.

बता दें कि टोरेंट फार्मा देश की 7वीं सबसे बड़ी फार्मा कंपनी है. कंपनी का 76% रेवेन्यू क्रोनिक और सब-क्रोनिक थेरेपी से आता है. 50 से अधिक देशों में इसका प्रजेंस है और ब्राजील एंड जर्मनी में यह भारत नंबर वन फार्मा कंपनी है.

Karnataka GST Case: UPI Payment से मिला ₹29 लाख का Notice, क्या है पूरा मामला?

Torrent Pharma Share Price Target

Q1 रिजल्ट के बाद टोरेंट फार्मा के लिए ग्लोबल ऐनालिस्ट CITI ने BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और टारगेट 4000 रुपए से बढ़ाकर 4380 रुपए कर दिया है. जेपी मॉर्गन ने ओवरवेट की रेटिंग को मेंटेन किया है और टारगेट 3800 रुपए से बढ़ाकर 4000 रुपए कर दिया है. जेफरीज ने BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और टारगेट को 3740 रुपए से बढ़ाकर 4200 रुपए कर दिया है. लास्ट सेशन का क्लोजिंग प्राइस 3623 रुपए था जिसके मुकाबले ये टारगेट 20% तक अधिक हैं.

Torrent Pharma Target Details

Analyst FirmPrevious RatingMaintained RatingPrevious Target (INR)New Target (INR)Last Closing Price (INR)Potential Upside
CITIBUYBUY400043803623~20.9%
J.P. MorganOVERWEIGHTOVERWEIGHT380040003623~10.4%
JefferiesBUYBUY374042003623~15.9%

ब्रोकरेज Torrent Pharma पर बुलिश क्यों?

अपनी नोट में CITI ने कहा कि जून तिमाही का रिजल्ट हेल्दी और उम्मीद के मुताबिक रहा. भारत, ब्राजील और US सहित सभी प्रमुख बाजारों में मजबूती दर्ज की गई. एडजस्टेट EBITDA मार्जिन 32.9% रहा जो मिनिमम है. आने वाले समय में इस मार्जिन में सुधार की उम्मीद है. अमेरिकी बिजनेस में सुधार और ब्रांडेड सेगमेंट के बेहतर ऑपरेटिंग लेवरेज का फायदा मिलेगा.

India-UK Trade Deal: Whisky, Jaguar सस्ती और अब बढ़ेगा Export!

Torrent Pharma Q1 Results

Q1 रिजल्ट की बात करें तो ओवरऑल रेवेन्यू में 11% का ग्रोथ दिखा और यह 3178 करोड़ रुपए रहा. इसमें इंडियन बिजनेस का रेवेन्यू ग्रोथ 11%, अमेरिका में 19%, ब्राजील में 11% और जर्मनी में 9% का रेवेन्यू ग्रोथ रहा. ऑपरेटिंग EBITDA 14% ग्रोथ के साथ 1032 करोड़ रुपए, एबिटा मार्जिन 32.5% और ग्रॉस मार्जिन 76% रहा. नेट प्रॉफिट 20% ग्रोथ के साथ 548 करोड़ रुपए रहा. रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर खर्च 16% उछाल के साथ 157 करोड़ रुपए रहा.

Upcoming IPO: IPO का धमाका! इस हफ्ते 5 नए इश्यू और 3 लिस्टिंग्स

Torrent Pharma Share Price History

Torrent Pharma का शेयर 3 फीसदी की तेजी के साथ 3740 रुपए पर ट्रेड कर रहा है और इंट्राडे में इसने नया लाइफ हाई बनाया. पिछले एक हफ्ते में शेयर में करीब 7%, दो हफ्ते में 8%, एक महीने में 12%, तीन महीने में 13%, इस साल अब तक 9%, एक साल में 17% और दो साल में 85% का रिटर्न दिया है.

24% से अधिक हिस्सेदारी इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के पास

टोरेंट फार्मा एक लार्जकैप फार्मा कंपनी है जिसका मार्केट कैप 1.27 लाख करोड़ रुपए के करीब है. इसमें फ्रीफ्लोट 31.69% है जिसका मार्केट कैप 39000 करोड़ रुपए है. 75455 रीटेल निवेशकों ने इसमें पैसा लगाया है और इनकी हिस्सेदारी 3.19% है. प्रमोटर की हिस्सेदारी 68.31% पर है जबकि DII/FII की हिस्सेदारी जून तिमाही के आधार पर 8.54%/16.09% है. मार्च तिमाही में यह 8.25%/16.31% था और दिसंबर तिमाही के लिए यह 8.25%/16.17% था.

Bond Investment: इन 6 चीजों की जांच जरूरी है, BSE-NSE ने दी सख्त एडवाइजरी

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Add Zee Business as a Preferred Source