&format=webp&quality=medium)
Best Pharma Stocks to BUY in 2025.
Pharma Stocks to BUY: नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने फार्मा सेक्टर की स्मॉलकैप कंपनी ऑर्किड फार्मा के शेयर को लेकर अग्रेसिव टारगेट दिया है. इस समय यह शेयर अपने रिकॉर्ड लो पर ट्रेड कर रहा है. बता दें कि 28 मई को शेयर में 5% का लोअर सर्किट लगा और यह 669 रुपए (Orchid Pharma Share Price) पर है. अपने हाई से यह शेयर एक तिहाई हो चुका है और 66% से ज्यादा करेक्शन आया है. धानुका ग्रुप की यह कंपनी फार्मास्युटिकल्स के इंटायर वैल्यु चेन जैसे एंटी-इंफेक्टिव, एंटी-इंफ्लेमेटरी, सेंट्रल नर्वस सिस्टम (CNS), कार्डियो वस्कुलर सेगमेंट और अदर ओरल प्रोडक्ट्स कैटिगरी में प्रजेंट है. यह कंपनी API मैन्युफैक्चरिंग भी करती है.
चौथी तिमाही के नतीजों के बाद Orchid Pharma को शेयर में डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म सिस्टमैटिक्स इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने BUY की रेटिंग और 1112 रुपए का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज का यह टारगेट बेस बिजनेस अर्निंग के मुकाबले 20x मल्टीपल और 440 रुपए प्रति शेयर की वैल्युएशन 7-ACA, Cefiderocol, Enmetazobactam रॉयल्टी और ANDA रेग्युलेटरी फाइलिंग को कंसिडर करते हुए पिक किया गया है. यह शेयर 669 रुपए पर है. ऐसे में टारगेट 66% अधिक है. कंपनी का मार्केट कैप घटकर 3400 करोड़ रुपए पर आ गया है. 32205 रीटेल निवेशकों ने इस फार्मा स्टॉक में पैसा लगाया है और इनके पास 4.47% हिस्सेदारी है.
Orchid Pharma के लिए एक्सपोर्ट इंपोर्टेंट है और पिछले कुछ समय से एक्सपोर्ट प्राइसिंग पर दबाव है. नतीजन वॉल्यूम ग्रोथ हेल्दी रहने के बावजूद रेवेन्यू ग्रोथ उतना हेल्दी नहीं रहा. ब्रांडेड फॉर्म्युलेशन बिजनेस में होने वाले नुकसान का भी मार्जिन पर असर दिखा है. Q4 रिजल्ट के बाद कॉन्फ्रेंस कॉल में मैनेजमेंट ने कहा कि इसकी Enmetazobactam मेडिसिन का प्रदर्शन भारतीय बाजार में उम्मीद से बेहतर रहा. ऑपरेटिंग कैशफ्लो पर दबाव है क्योंकि कस्टमर्स से receivables बाकी है और इन्वेंट्री एलिवेटेड है जो जल्द ट्रैक पर आने की उम्मीद है.
Q4 में कंपनी के प्रदर्शन की बात करें तो नेट प्रॉफिट में -15% की गिरावट दर्ज की गई और यह 28 करोड़ रुपए रहा. PBT यानी प्रॉफिट बिफोर टैक्स -7% की गिरावट के साथ 28 करोड़ रुपए रहा. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट में -2% गिरावट रही और यह 40 करोड़ रुपए रहा रहा, वहीं टॉपलाइन यानी सेल्स 9% ग्रोथ के साथ 237 करोड़ रुपए रहा. FY25 के प्रदर्शन की बात करें तो नेट प्रॉफिट 12% ग्रोथ के साथ 106 करोड़ रुपए, प्रॉफिट बिफोर टैक्स 15% ग्रोथ का साथ 106 करोड़ रुपए, ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 11% ग्रोथ के साथ 156 करोड़ रुपए और सेल्स 13% ग्रोथ के साथ 922 करोड़ रुपए रहा.
Orchid Pharma का शेयर 5% के लोअर सर्किट के साथ 669 रुपए पर बंद हुआ जो नया 52 वीक्स लो है. 3 जनवरी 2025 को शेयर ने 1998 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था. पिछले 5 महीने में अपने हाई से यह शेयर एक तिहाई रह गया है, मतलब 67% टूट चुका है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 10%, दो हफ्ते में 15%, एक महीने में 20%, तीन महीने में 30% और इस साल अब तक 64% की गिरावट आई है. कंपनी का मार्केट कैप घटकर 3400 करोड़ रुपए पर आ गया है. 32205 रीटेल निवेशकों ने इस फार्मा स्टॉक में पैसा लगाया है और इनके पास 4.47% हिस्सेदारी है. Q4 डिस्क्लोजर के आधार पर DII की हिस्सेदारी 20.10% है जबकि FII की हिस्सेदारी 2.69% है जो Q3 के आधार पर 19.00%/2.53% थी. प्रमोटर की हिस्सेदारी 69.84% पर मेंटेन है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)