जेफरीज के पॉजिटिव डोज से चमका यह Pharma Stock, सिनर्जी से मिलेगी कंपनी को एनर्जी!

Pharma Stocks to BUY: ग्लोबल ऐनालिस्ट जेफरीज ने देश की चौथी सबसे बड़ी फार्मा कंपनी Mankind Pharma के शेयर में खरीद की सलाह दी है. शेयर में जबरदस्त एक्शन देखा जा रहा है. जानिए ब्रोकरेज बुलिश क्यों है और टारगेट क्या दिए गए हैं.
जेफरीज के पॉजिटिव डोज से चमका यह Pharma Stock, सिनर्जी से मिलेगी कंपनी को एनर्जी!

Best Pharma Stocks to BUY.

Pharma Stocks to BUY: मैनकाइंड फार्मा देश की चौथी सबसे बड़ी फार्मा कंपनी है और इसका डोमेस्टिक मार्केट शेयर 5% के करीब है. ग्लोबल ऐनालिस्ट जेफरीज ने इस स्टॉक को लेकर एक पॉजिटिव रिपोर्ट जारी की है जिसके बाद शेयर में जबरदस्त एक्शन है. यह 5% की तेजी के साथ 2670 रुपए (Mankind Pharma Share Price) की रेंज में कारोबार कर रहा है. ब्रोकरेज ने BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और टारगेट प्राइस को बढ़ाया गया है. आइए जानते हैं कि बुलिश रुख की वजह क्या है और यह शेयर कहां तक जा सकता है.

Mankind Pharma Share Price Target

जेफरीज ने Mankind Pharma के लिए BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और टारगेट प्राइस को 2870 रुपए से बढ़ाकर 3000 रुपए कर दिया है. लास्ट सेशन में यह शयेर 2544 रुपए पर था ऐसे में टारगेट 19% अधिक है. इस फार्मा स्टॉक ने दिसंबर 2024 में 3050 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. मार्च के महीने में यह 2115 रुपए तक फिसला था जो साल का लो है और निचले स्तर से 20% से अधिक रिकवरी आ चुकी है. बता दें कि अप्रैल 2023 में इस कंपनी का आईपीओ आया था जिसके लिए इश्यू प्राइस 1080 रुपए रखा गया था.

Add Zee Business as a Preferred Source

Mankind Pharma पर ब्रोकरेज क्यों है बुलिश?

अपनी रिपोर्ट में जेफरीज ने कहा कि मैनकाइंड फार्मा का रीबूट कंप्लीट हो चुका है और यह रिकवरी के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है. Q1-Q2 कंपनी के लिए काफी महत्वपू्र्ण रहने वाला है. प्रिस्क्रिप्शन मेडिसिन (India Rx) का ग्रोथ दूसरी छमाही में नॉर्मलाइज हो जाने की उम्मीद है. कंपनी ने साल 2024 में BSV Limited में 100% एक्वीजिशन किया था. माना जा रहा है कि चालू वित्त वर्ष में सिनर्जी का असर दिखना शुरू हो जाएगा. FY26 के लिए मैनेजमेंट ने 26% EBITDA मार्जिन का गाइडेंस दिया है. FY27 में कंपनी फार्मा सेक्टर के मुकाबले 1.5x तेजी से ग्रोथ करने की उम्मीद है और आने वाले समय में मार्जिन्स और बेहतर होंगे.

ब्रोकरेज का है टॉप पिक

जेफरीज ने अपनी नोट में यह भी कहा कि इस फार्मा स्टॉक में रिस्क रिवॉर्ड काफी फेवरेबल है. कंपनी के प्राइमरी बिजनेस में रिकवरी देखी जा रही है. अगर किसी कारण इस रिकवरी में देरी होती है और BSV Limited का सिनर्जी भी थोड़ा टाइम लेता है तो भी इस स्टॉक में डाउनसाइड रिस्क केवल 10% का है. अगर बेस बिजनेस में रिकवरी ट्रैक पर होता है FY26 की दूसरी छमाही में दमदार प्रदर्शन जारी करती है तो यह स्टॉक 19% का रिटर्न दे सकता है. बुल केस में 30% तक की तेजी आ सकती है. मैनकाइंड फार्मा ब्रोकरेज का टॉप फार्मा पिक है.

FII का लगातार बढ़ रहा है भरोसा

Mankind Pharma का मार्केट कैप 1.07 लाख करोड़ रुपए है जिसमें फ्रीफ्लोट 27.30% यानी 29350 करोड़ रुपए के करीब है. 163352 रीटेल निवेशकों के पास कंपनी का शेयर है और इनकी हिस्सेदारी कंपनी में केवल 1.60% है. प्रमोटर के पास कंपनी की 72.70% हिस्सेदारी है. DII/FII के पास मार्च तिमाही के आधार पर कंपनी में 11.47%/12.92% हिस्सेदारी है जो दिसंबर तिमाही के आधार पर 11.05%/13.34% थी और एक साल पहले समान तिमाही में यानी मार्च 2024 के आधार पर इनकी हिस्सेदारी 11.14%/9.87% थी.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6