&format=webp&quality=medium)
कंपनी ने अगले 5 सालों के ग्रोथ के लिए Lakshya 2031 प्लान पेश किया है. (प्रतीकात्मक फोटो)
NBFC Stocks to BUY: चौथी तिमाही के दमदार नतीजों के बाद ज्यादातर ब्रोकरेज फर्म ने LT Finance के शेयर पर बुलिश रिपोर्ट जारी की है. यह एक एनबीएफसी है जिसका कंसोलिडेटेड लोन बुक 1.21 लाख करोड़ रुपए का है. ‘AAA’ की टॉप रेटिंग मिली है जिसके कारण इसे सस्ता फंड मिलता है. इसके अलावा कंपनी ने अगले 5 सालों के ग्रोथ के लिए AI फोकस्ड ग्रोथ प्लान पेश किया जा. फिलहाल यह शेयर 285 रुपए पर है. आइए निवेश की पूरी डीटेल जानते हैं.
मोतीलाल ओसवाल ने L&T Finance के लिए BUY की रेटिंग और 350 रुपए का टारगेट दिया है. एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने BUY रेटिंग और 335 रुपए का टारगेट दिया है. इलारा कैपिटल ने BUY की रेटिंग और 370 रुपए का टारगेट दिया है. मॉर्गन स्टैनली ने अंडरवेट की रेटिंग और 160 रुपए का टारगेट दिया है. नोमुरा ने BUY की रेटिंग और 340 रुपए का टारगेट दिया है.
ब्रोकरेज ने कहा कि Q4 का रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक रहा. सबसे बड़ा सरप्राइज तिमाही आधार पर क्रेडिट कॉस्ट में आई गिरावट है. इस एनबीएफसी का ग्रोथ रोबस्ट नजर आ रहा है. FY28 तक नेट प्रॉफिट 27% CAGR से बढ़ने की उम्मीद है. इस दौरान रिटर्न ऑन इक्विटी में 370 bps सुधार की उम्मीद है. सिक्योर्ड लेंडिंग का शेयर बढ़ रहा है और हाई यील्ड बुक भी बढ़ रहा है जिसके कारण मार्जिन्स को सपोर्ट मिलता है.
ब्रोकरेज ने कहा कि Q4 में रिजल्ट ओवरऑल उम्मीद के मुताबिक रहा, लेकिन प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट हमारे अनुमान से कम रहा. इसके अलावा रिटर्न ऑन इक्विटी कॉस्ट ऑफ इक्विटी से कम रहा. MFI यानी माइक्रो फाइनेंसिंग सेगमेंट का कलेक्शन नॉर्मल दिख रहा है. लोन ग्रोथ और NIMs यानी नेट इंटरेस्ट मार्जिन को लेकर रिस्क बना हुआ है. यही वजह है कि ब्रोकरेज ने अंडरवेट की रेटिंग को मेंटेन रखा है.

FY26 में ओवरऑल कंपनी ने रिकॉर्ड परफॉर्मेंस जारी किया. कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 3003 करोड़ रुपए रहा. कंपनी का कंसोलिडेटेड लोन बुक 121728 करोड़ रुपए रहा. FY26 में कंपनी ने 83213 करोड़ा को लोन जारी किया है जो FY25 में 60040 करोड़ रुपए था. कंपनी ने 2031 के लिहाज से एक स्ट्रैटिजिक ग्रोथ प्लान पेश किया है.

अगले पांच सालों के लिए कंपनी ने लोन बुक ग्रोथ 20%+, क्रेडिट कॉस्ट 2% के नीचे, रिटर्न ऑन असेट्स 3%-3.2% के दायरे में और रिटर्न ऑन इक्विटी 16%-18% के दायरे में रखने का लक्ष्य रखा है. इसके अलावा कंपनी का AI पर बड़ा फोकस है और कंपनी खुद को एआई फोकस्ड BFSI इंस्टीट्यूशन के तौर पर देखती है.

यह एक एनबीएफसी है जो L&T ग्रुप की कंपनी है. कंपनी हाउसिंग लोन, पर्सनल लोन, व्हीकल लोन, गोल्ड लोन, टू-व्हीलर लोन, बिजनेस लोन रीटेल ग्राहकों को ऑफर करती है. पुराने होलसेल लोन को खत्म कर अब इसका करीब 95% लोन बुक रीटेल फोकस्ड है.
'AAA' की टॉप रेटिंग मिली है जो इसे सस्ता फंड्स उपलब्ध करवाता है. 2.8 करोड़ कस्टमर बेस है और 14 हजार इसके टच प्वाइंट्स हैं.
(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)