&format=webp&quality=medium)
Best Midcap Stocks: घरेलू शेयर बाजारों में इस हफ्ते थोड़ी कमजोरी देखने को मिल रही है. भारत-अमेरिका ट्रेड डील की अनिश्चितता और FIIs की बिकवाली के बीच बाजार थोड़ा नीचे फिसल रहे हैं. लेकिन इस बीच Midcap, SmallCap स्टॉक्स में खरीदारी देखने को मिल रही है. आज SPL Midcap Stocks में मार्केट एक्सपर्ट ने मिडकैप इंडेक्स से ऐसे दमदार स्टॉक चुने हैं जो आपकी अच्छी कमाई करा सकते हैं. शॉर्ट टर्म, पोजीशनल और लॉन्ग टर्म के लिए SBI Securities के सनी अग्रवाल ने 3 बेहतरीन मिडकैप Picks चुने हैं. आज के शेयरों में UTI AMC, Birla Corp और Park Hotels शामिल हैं.
शॉर्ट टर्म यानी 1 से 3 महीनों के लिए UTI AMC के शेयर को अपने पोर्टफोलियो में रखा जा सकता है. शेयर अभी 1431 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. इसमें 1650 का टारगेट प्राइस है, ये 15% ऊपर का टारगेट है. 1350 पर स्टॉपलॉस लगाना है. इस क्वॉर्टर में सभी असेट मैनेजमेंट कंपनियों के नतीजे अच्छे रह सकते हैं. वैसे भी UTI AMC रीजनेबल वैल्युएशन पर ट्रेज करने वाली कंपनी है. हाल ही में इनके फंड में परफॉर्मेंस भी अच्छी होती दिखी है, ऐसे में यहां शॉर्ट टर्म के लिए निवेश कर सकते हैं.
पोजीशनल लिहाज से पैसा लगाना चाहते हैं तो Birla Corp में पैसा लगाकर चल सकते हैं. कंपनी सीमेंट सेक्टर में काम करती है. शेयर अभी 1409 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. इसमें 1550 का टारगेट प्राइस है, जोकि 10% ऊपर है. 1350 का स्टॉपलॉस लगाकर रखें. कंपनी की मौजूदा क्षमता 20 मिलियन टन की है और आने वाले 4 सालों में ये बढ़कर 27 मिलियन टन हो जाएगी. Q4FY25 काफी मजबूत रहा. EBITDA प्रति टन 1000 रुपये के आसपास रहा था. मजबूत मुनाफा रहा था. आने वाले साल में FY26 में 6-7% की वॉल्यूम ग्रोथ रह सकती है. FY26 में प्रॉफिट में 35-40% का जबरदस्त जंप देखने को मिल सकता है. वैल्युएशन देखें तो सीमेंट सेक्टर में सबसे सस्ते शेयरों में शामिल है. इसमें डाउनसाइड रिस्क कम दिख रहा है. मीडियम टर्म के लिहाज से पैसा लगाकर चल सकते हैं.
सनी अग्रवाल ने लॉन्ग टर्म के लिहाज से होटल सेक्टर की कंपनी Park Hotels में खरीदारी की राय दी है. ये The Park के नाम से भी जानी जाती है. इसमें 9 से 12 महीनों के लिए पैसा लगाया जा सकता है. टारगेट 210 रुपये का रहेगा, वहीं स्टॉपलॉस 145 पर रहेगा. शेयर अभी 166 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है, यानी इसमें 26% की तेजी दिख सकती है. कंपनी होटल सेक्टर में अपस्केल सेगमेंट में काम करती है. अभी 2400 के आसपास Keys हैं, जो आने वाले चार सालों में डबल हो सकती है. हाल ही में कंपनी ने दो-तीन लग्जरी सेगमेंट के अधिग्रहण किए हैं. ऐसे में आने वाले वक्त में एवरेज रूम रेट भी बढ़ता नजर आएगा.
कंपनी लगभग Debt Free है, ज्यादा कर्ज नहीं है. आगे के एक्सपेंशन प्लान के लिए पहले से ही जमीन अधिकृत की जा चुकी है, ऐसे में कैपिटल आउटफ्लो भी बहुत नहीं दिखेगा. कंपनी का मुनाफा आने वाले 2-3 सालों में डबल हो सकता है. होटल सेक्टर के दूसरे स्टॉक्स के मुकाबले शेयर अभी रीजनेबल वैल्युएशन पर ट्रेड कर रहा है. रिस्क रिवॉर्ड भी फेवरेबल है, तो इसमें लॉन्ग टर्म के लिहाज से इसमें निवेश किया जा सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में ट्रेडिंग की सलाह अलग-अलग स्टॉक एक्सपर्ट्स की ओर से दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)