₹520 पर जा सकता है इस महारत्न कंपनी का शेयर, 5 प्वाइंट्स में समझें मल्टी ईयर ग्रोथ की दमदार कहानी

Maharatna PSU Stock: FY32 तक भारत की इंस्टॉल्ड एर्जी कैपेसिटी 520 GW से 900 GW पर पहुंचाने का प्लान है. इसका डायरेक्ट बेनिफिट PFC को मिलेगा जो पावर प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करती है. इस स्टॉक में अगले 12 महीने के लिहाज से निवेश की सलाह है.
₹520 पर जा सकता है इस महारत्न कंपनी का शेयर, 5 प्वाइंट्स में समझें मल्टी ईयर ग्रोथ की दमदार कहानी

जुलाई 2024 में शेयर ने 580 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. (प्रतीकात्मक फोटो)

Maharatna PSU Stock: भारत के पावर सेक्टर की रीढ़ माने जाने वाली कंपनी पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) एक बड़े स्ट्रक्चरल ग्रोथ से गुजर रही है. इस कंपनी को एनबीएफसी का दर्जा मिला है और यह मुख्य रूप से पावर प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करती है. इसमें ट्रेडिशनल और रिन्यूएबल दोनों एनर्जी शामिल हैं. इस कंपनी को महारत्न का दर्जा मिला हुआ है और फिलहाल यह शेयर 430 रुपए (PFC Share Price) पर है.

ब्रोकरेज फर्म ICICI Direct ने पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन के शेयर में खरीद की सलाह दी है और अगले 12 महीने के लिहाज से 520 रुपए का टारगेट दिया है. 430 रुपए के वर्तमान भाव से यह टारगेट 21% अधिक है. इस साल अब तक शेयर में करीब 19% की तेजी दर्ज की गई है.

PFC Share Price Target

2024 में बनाया था लाइफ हाई

जुलाई 2024 में शेयर ने 580 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. उसके बाद करेक्शन की शुरुआत हुई और 2025 में शेयर ने 330 रुपए का लो बनाया. 2026 के जनवरी में इसमें 351 रुपए का इस साल का अब तक का लो बनाया है. फिलहाल 430 रुपए पर स्टॉक है और साल के निचले स्तर से 21-22% की रिकवरी आई है.

5 प्वाइंट्स में निवेश की पूरी डीटेल

1.Massive Lending Opportunity
पावर सेक्टर में मेगा लेंडिंग अपॉर्च्युनिटी है. FY32 तक भारत की इंस्टॉल्ड पावर कैपेसिटी डबल होकर 900 GW पर पहुंचाने की योजना है. यह 12-13 लाख करोड़ की लेंडिंग अपॉर्च्युनिटी है. वर्तमान में इसका लोन बुक 5.7 लाख करोड़ रुपए का है.

2. Asset Quality
पिछले कुछ सालों में ग्रॉस एनपीए 12.5% से घटकर 1.6% पर आ गया जबकि नेट एनपीए 9MFY26 के आधार पर 0.2% पर आ गया है.84% प्रोविजन है और 75% लोन सरकार को है.

PFC Asset Quality

3. PFC-REC मर्जर
इन दोनों कंपनी का मर्जर होने जा रहा है जिससे वैल्यु अनलॉकिंग होगी. मर्जर के बाद PFC को 30% होल्डिंग कंपनी के नाते जो डिस्काउंट मिलता है वह दूर हो जाएगा और आने वाले समय में इसकी री-रेटिंग संभव है. बता दें कि REC Ltd में पावर फाइनेंस कॉर्पोरेश की हिस्सेदारी 52.63% है.

4. रिन्यूएबल एनर्जी और डायवर्सिफिकेशन
मर्जर के बाद पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन का कंसोलिडेटेड लोन बुक 11.5 लाख करोड़ रुपए का हो जाएगा. वर्तमान में कंपनी का 16% लोन बुक रिन्यूएबल्स को है. FY25 तक 60 GW ग्रीन प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस कर चुकी है. भारत की कुल इंस्टॉल्ड कैपेसिटी का 27% है. कंपनी EV में भी डायवर्सिफाई कर रही है.

5. मजबूत फंडिंग और फाइनेंशियल
PFC को महारत्न का दर्जा मिला हुआ है. AAA की टॉप रेटिंग मिली है जिसके कारण लोन 50–80 bps सस्ता मिलता है. नतीजन इंटरेस्ट मार्जिन 3.4–3.6% के दायरे में बना रहता है. 17–19% का रोबस्ट ROE है और कंसिसटेंट डिविडेंड देती रही है.

इंस्टीट्यूशन का बना हुआ है भरोसा

कैटिगरीSep 2024Dec 2024Mar 2025Jun 2025Sep 2025Dec 2025
Promoters55.99%55.99%55.99%55.99%55.99%55.99%
FIIs17.74%18.04%18.84%18.66%18.84%18.33%
DIIs17.43%17.16%16.17%16.11%16.04%15.48%
Public8.83%8.80%8.97%9.21%9.13%10.18%

भारत सरकार इसकी प्रमोटर है जिसके पास 56% ओनरशिप है. 34% के करीब इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के पास है. 24 म्यूचअल फंड्स 17.55% ओनरशिप रखते हैं. 192007 रीटेल का भरोसा है और इनकी हिस्सेदारी 17.25% है.

कंक्लूजन

पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन यानी PFC देश का सबसे बड़ा एनबीएफसी है. पावर सेक्टर की मेगा अपॉर्च्युनिटी का इसे लाभ मिलेगा. कंसोलिडेटेड लोन बुक 11.5 लाख करोड़ रुपए का है और अगले 5-7 सालों में 11-12 लाख करोड़ की लेंडिंग अपॉर्च्युनिटी नजर आ रही है. असेट क्वॉलिटी और क्रेडिट रेटिंग टॉप क्लास है. PFC-REC मर्जर की तैयारी चल रही है जिससे 30% का होल्डिंग डिस्काउंट हट जाएगा. आने वाले समय में यह एक री-रेटिंग कैंडिडेट नजर आ रहा है.

(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 PFC में निवेश क्यों आकर्षक माना जा रहा है?

पावर सेक्टर की मेगा लेंडिंग अपॉर्च्युनिटी और मजबूत फाइनेंशियल्स इसे आकर्षक बनाते हैं.

Q2 PFC का टारगेट प्राइस क्या है?

ICICI Direct के अनुसार 12 महीने का टारगेट ₹520 है.

Q3 PFC की असेट क्वॉलिटी कैसी है?

ग्रॉस NPA 1.6% और नेट NPA 0.2% पर आ गया है.

Q4 PFC-REC मर्जर से क्या फायदा होगा?

REC Limited के साथ मर्जर से वैल्यु अनलॉकिंग और री-रेटिंग की संभावना है.

Q5 PFC शेयर का लाइफ हाई क्या है?

जुलाई 2024 में शेयर ने 580 रुपए का लाइफ हाई बनाया था.

Add Zee Business as a Preferred Source