40% से ज्यादा कमाई का मौका! सोमवार को मिलेगी शेयर में एंट्री, 9 स्टॉक का रिपोर्ट कार्ड जारी

Motilal Oswal और Sharekhan ने लॉन्ग टर्म के लिए 9 मजबूत शेयर चुने हैं. इनमें कई बड़े शेयरों के नाम शामिल हैं. ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक इन शेयरों में 16% से 41% तक तेजी की संभावना जताई गई है.
40% से ज्यादा कमाई का मौका! सोमवार को मिलेगी शेयर में एंट्री, 9 स्टॉक का रिपोर्ट कार्ड जारी

40% से ज्यादा कमाई का मौका! प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

अगर आप लंबी अवधि के लिए मजबूत शेयर तलाश रहे हैं तो ब्रोकरेज हाउस Motilal Oswal और Sharekhan की नई रिपोर्ट आपके लिए अहम हो सकती है. दोनों ब्रोकरेज कंपनियों ने टेलीकॉम, FMCG, डिफेंस, आईटी, मेटल और रिटेल सेक्टर के 9 शेयरों पर भरोसा जताया है. रिपोर्ट के मुताबिक इन शेयरों में आने वाले समय में 41 फीसदी तक तेजी देखने को मिल सकती है.

Bharti Airtel पर भरोसा कायम

Motilal Oswal ने Bharti Airtel पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है. शेयर का मौजूदा भाव ₹1871.40 बताया गया है जबकि टारगेट प्राइस ₹2180 रखा गया है. ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी का मजबूत फ्री कैश फ्लो, तेजी से घटता कर्ज और वायरलेस व होम बिजनेस में अच्छी ग्रोथ लंबे समय में कमाई को मजबूत बना सकती है. मौजूदा स्तर से शेयर में करीब 16 फीसदी तेजी की संभावना जताई गई है.

ITC में दिख रहा 33% तक अपसाइड

Sharekhan ने ITC पर भी Buy रेटिंग बनाए रखी है. शेयर का मौजूदा भाव ₹301.70 बताया गया है जबकि लक्ष्य ₹400 रखा गया है. ब्रोकरेज के अनुसार सिगरेट कारोबार की स्थिर ग्रोथ, FMCG बिजनेस में सुधार और मजबूत कैश जनरेशन कंपनी के लिए बड़े पॉजिटिव फैक्टर बने हुए हैं. रिपोर्ट में करीब 33 फीसदी अपसाइड की संभावना बताई गई है.

Bharat Electronics पर डिफेंस थीम का भरोसा

Motilal Oswal ने Bharat Electronics यानी BEL पर भी Buy रेटिंग बरकरार रखी है. शेयर का मौजूदा भाव ₹416.55 है जबकि टारगेट ₹510 रखा गया है. ब्रोकरेज का कहना है कि मजबूत डिफेंस ऑर्डर, तेजी से बढ़ती ऑर्डर बुक और देश में बढ़ती स्वदेशी रक्षा उत्पादन क्षमता कंपनी की कमाई को मजबूती दे सकती है. शेयर में करीब 22 फीसदी तेजी की संभावना बताई गई है.

Titan में प्रीमियम मांग का फायदा

Titan Company पर भी Motilal Oswal बुलिश नजर आया. शेयर का भाव ₹4079.80 बताया गया है जबकि लक्ष्य ₹5300 रखा गया है. रिपोर्ट के मुताबिक ज्वेलरी कारोबार में मजबूत मांग, प्रीमियम प्रोडक्ट्स की बढ़ती हिस्सेदारी और Tanishq, Mia और CaratLane जैसे ब्रांड्स की अच्छी ग्रोथ कंपनी के लिए बड़ा सहारा बन सकती है. शेयर में करीब 30 फीसदी तेजी का अनुमान है.

Tata Steel में रिकवरी की उम्मीद

Motilal Oswal ने Tata Steel पर भी Buy रेटिंग कायम रखी है. शेयर का मौजूदा भाव ₹209.19 है जबकि लक्ष्य ₹250 रखा गया है. ब्रोकरेज के अनुसार स्टील कीमतों में सुधार, घरेलू मांग में रिकवरी और EBITDA आउटलुक बेहतर होने से कंपनी को फायदा मिल सकता है. रिपोर्ट में करीब 20 फीसदी अपसाइड की संभावना जताई गई है.

Tech Mahindra में सबसे ज्यादा तेजी का अनुमान

Sharekhan ने Tech Mahindra को सबसे मजबूत दांवों में शामिल किया है. शेयर का मौजूदा भाव ₹1422.20 है जबकि लक्ष्य ₹2000 रखा गया है. ब्रोकरेज का मानना है कि नए डील्स में सुधार, AI से जुड़ी संभावनाएं और ऑपरेशनल प्रदर्शन बेहतर होने से कंपनी की कमाई तेजी से बढ़ सकती है. रिपोर्ट में करीब 41 फीसदी तक अपसाइड का अनुमान दिया गया है.

Godrej Consumer और Trent पर भी बुलिश नजरिया

Sharekhan ने Godrej Consumer Products पर Buy रेटिंग बनाए रखी है. शेयर का भाव ₹1027.50 और लक्ष्य ₹1432 रखा गया है. रिपोर्ट में करीब 39 फीसदी तेजी की संभावना जताई गई है. ब्रोकरेज के मुताबिक घरेलू बाजार में मजबूत मांग, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में सुधार और मार्जिन रिकवरी कंपनी को सपोर्ट कर सकते हैं.

वहीं Trent पर भी Sharekhan सकारात्मक बना हुआ है. शेयर का भाव ₹4296.50 और लक्ष्य ₹5070 रखा गया है. Zudio की मजबूत ग्रोथ और तेजी से बढ़ते स्टोर नेटवर्क को कंपनी की मजबूती बताया गया है.

Zydus Wellness पर भी भरोसा

Motilal Oswal ने Zydus Wellness पर Buy रेटिंग कायम रखी है. शेयर का मौजूदा भाव ₹490.40 है जबकि लक्ष्य ₹600 रखा गया है. रिपोर्ट के मुताबिक सीजनल मांग में रिकवरी, गैर-सीजनल ब्रांड्स में अच्छी ग्रोथ और अंतरराष्ट्रीय कारोबार में सुधार से कंपनी को फायदा मिल सकता है.

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि इन कंपनियों में मजबूत बिजनेस मॉडल, लगातार बढ़ती मांग और बेहतर कमाई की संभावना दिखाई दे रही है. हालांकि शेयर बाजार में निवेश हमेशा जोखिम के साथ आता है और किसी भी निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार की राय लेना जरूरी माना जाता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6