83% रिटर्न के लिए खरीदें ये Jewellery Stock, दमदार प्रदर्शन और कर्ज घटाने में तेजी के बाद ब्रोकरेज हुआ बुलिश

Jewellery Stock: पीएम मोदी की गोल्ड नहीं खरीदने की अपील के बाद देश की लीडिंग ज्वैलरी कंपनी Kalyan Jewellers के शेयर में -8% से अधिक गिरावट देखी जा रही है. हालांकि, यह गिरावट लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए मौका बन रहा है. Q4 रिजल्ट के बाद जेएम फाइनेंशियल ने इस शेयर के लिए 83% अपसाइड पोटेंशियल का भरोसा जताया है.
83% रिटर्न के लिए खरीदें ये Jewellery Stock, दमदार प्रदर्शन और कर्ज घटाने में तेजी के बाद ब्रोकरेज हुआ बुलिश

PM मोदी ने विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने के लिए अगले एक साल के लिए गोल्ड नहीं खरीदने की अपील की है. (फाइल फोटो)

Jewellery Stock: ग्लोबल क्राइसिस के बीच डॉलर रिजर्व बचाने के लिए पीएम मोदी ने देश के लोगों से अपील की है कि वे अगले एक साल के लिए सोना खरीदने से बचें. उनके इस ऐलान के बाद सोमवार को लिस्टेड ज्वैलरी कंपनी के शेयर में भारी गिरावट देखी जा रही है. कल्याण ज्वैलर्स का शेयर -8% से अधिक गिरावट के साथ 390 रुपए (Kalyan Jewellers Share Price) के आसपास कारोबार कर रहा है.

कंपनी ने हाल ही में Q4 रिजल्ट भी जारी किया है जिसके बाद ब्रोकरेज फर्म्स ने इस स्टॉक पर फ्रेश रिपोर्ट जारी की है. ज्यादातर ब्रोकरेज ने इस स्टॉक को लेकर पॉजिटिव कमेंट्री दी है और बड़े टारगेट दिए गए हैं. हालांकि, ब्रोकरेज की रिपोर्ट पूरी तरह Q4 रिजल्ट और मैनेजमेंट के गाइडेंस पर आधारित है. इस रिपोर्ट में पीएम मोदी की अपील का असर शामिल नहीं किया गया है.

Kalyan Jewellers Share Price Target

ब्रोकरेज हाउसरेटिंगटारगेट प्राइस (₹)वर्तमान मूल्य (CMP)संभावित रिटर्न (%)
JM FinancialBUY₹ 715₹ 39083.30%
ICICI SecuritiesBUY₹ 670₹ 39071.80%
Motilal OswalBUY₹ 575₹ 39047.40%


ब्रोकरेज में सबसे बुलिश टारगेट JM Financial ने दिया है. ब्रोकरेज ने BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और हालांकि, टारगेट प्राइस को 750 रुपए से मामूली घटाकर 715 रुपए किया गया है.

Kalyan Jewellers Share Price Target

5 प्वाइंट्स में समझें ब्रोकरेज बुलिश क्यों है?

1>> रेवेन्यू और प्रॉफिट ग्रोथ

  • सालाना आधार पर (YoY) 66% की दमदार रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की गई. ऑपरेटिंग एफिशिएंसी के कारण EBITDA में 84% की बढ़ोतरी दर्ज की गई जो बाजार के अनुमान से बेहतर रहा

2>> मजबूत डिमांड और स्टोर एक्सपैंशन

  • अक्षय तृतीया के दौरान मांग काफी मजबूत रही है. कंपनी स्टोर एक्सपैंशन को लेकर अग्रेसिव है. FY26 में 119 स्टोर जोड़े गए हैं, जबकि FY27 में लगभग 145 नए स्टोर खोलने का लक्ष्य रखा गया है. नए स्टोर फ्रेंचाइजी आधारित (Asset light model) होंगे.

3>> कर्ज मुक्त होने का लक्ष्य

  • मैनेजमेंट ने FY27 के अंत तक सभी नॉन गोल्ड मेटल लोन (non-GML) कर्ज को चुकाने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए कंपनी अपने अन्य असेट्स non-core assets का मॉनेटाइजेशन कर रही है. इससे ब्याज का खर्च घटेगा जिससे नेट प्रॉफिट को सहारा मिलेगा.

4>> Candere और SSSG ग्रोथ

  • सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ (SSSG) यानी पुराने स्टोर्स की बिक्री और Candere का प्रदर्शन दमदार रहा है. SSSG में भारत में 45% और मिडिल ईस्ट में 34% की शानदार ग्रोथ दर्ज की गई. ऑनलाइन ब्रांड Candere लगातार मुनाफे में बना हुआ है, जो इसके ई-कॉमर्स वर्टिकल की मजबूती दिखाता है.

5>> टारगेट प्राइस और रेटिंग

  • मार्जिन पर मामूली दबाव और अदर इनकम में गिरावट के चलते ब्रोकरेज ने FY27E/28 के लिए EPS में मामूली कटौती की है. हालांकि, मजबूत कैश फ्लो (FCF ₹4.7bn) को देखते हुए 715 रुपए के नए टारगेट प्राइस के साथ इस शेयर पर 'BUY' की रेटिंग बरकरार रखी गई है.


एक्सपैंशन का क्या है प्लान?

कंपनी का लक्ष्य FY26 के 507 स्टोर्स से बढ़ाकर FY27 तक कुल 652 स्टोर्स करने का है. इसमें 145 नए स्टोर्स जोड़ने की योजना है.

नए स्टोर्स का ब्रेकअप (FY27E)

  • कल्याण इंडिया: 84 स्टोर (FOCO मॉडल पर आधारित)
  • Candere: 50 स्टोर
  • कल्याण इंटरनेशनल: 6 स्टोर
  • नया रीजनल ब्रांड: 5 स्टोर

कर्ज घटाने पर पूरा फोकस

FY26 क्लोजिंग आधार पर कल्याण ज्वैलर्स पर कुल कर्ज 16 बिलियन रुपए है जिसे FY27 तक घटाकर 13 बिलियन रुपए पर लाने का प्लान है. FY27 में मैनेजमेंट नॉन गोल्ड मेटल लोन को समाप्त करने की योजना लेकर चल रही है. FY26 क्लोजिंग आधार पर यह Non-GML लोन 3.2 बिलियन रुपए का है. कर्ज घटाने के लिए कंपनी नॉन कोर असेट्स का मॉनेटाइजेशन कर रही है. FY26 में ₹1.8 अरब की पहली किस्त की कोलैटरल रिलीज सुरक्षित कर ली गई है और FY27 के दौरान ₹2 अरब की रियल एस्टेट कोलैटरल रिलीज होने की संभावना है.

Kalyan Jewellers Q4 Results

Q4 में कैसा रहा Kalyan Jewellers का प्रदर्शन?

पर्टिकुलर्सQ4FY26Q4FY25YoY (%)Q3FY26QoQ (%)
Revenue₹ 89,943₹ 53,50468%₹ 90,477-1%
EBIDTA₹ 6,042₹ 3,43576%₹ 6,538-8%
EBIDTA Margin %6.70%6.40%-7.20%-
PBT₹ 4,953₹ 2,49499%₹ 5,411-8%
PBT Margin %5.50%4.70%-6.00%-
PAT₹ 3,656₹ 1,85497%₹ 4,008-9%
PAT Margin %4.10%3.50%-4.40%-

FY27 के लिए ग्रोथ का क्या है प्लान?

Kalyan Jewellers Guidance FY27

बीते 6 सालों का ग्रोथ कैसा रहा है?

Kalyan Jewellers Performance Since FY20

इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का है बड़ा भरोसा

कल्याण ज्वैलर्स का शेयर इस समय 390 रुपए पर कारोबार कर रहा है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 617 रुपए और लो 347 रुपए है. इस साल अब तक शेयर में -20% की गिरावट आई है. 40 हजार करोड़ का कंपनी का मार्केट कैप है जिसमें प्रमोटर की हिस्सेदारी 62.86% और FII/DII की हिस्सेदारी 14.55%/14.13% है. 33 म्यूचुअल फंड्स के पास 13.63% हिस्सेदारी है. 682320 रीटेल निवेशकों के पास 6.33% हिस्सेदारी है.

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6