&format=webp&quality=medium)
Kalyan Jewellers Share Price Target 2025.
Jewellery Stock to BUY: कल्याण ज्वैलर्स देश का लीडिंग ज्वैलरी ब्रांड है जिसका पैन इंडिया प्रजेंस है और कुल 351 शोरूम हैं. मिडिल ईस्ट में 6 शोरूम और एक अमेरिका में है. कुल 6 देशों में कंपनी का प्रजेंस है. जेएम फाइनेंशियल सर्विस ने इस स्टॉक में कवरेज की शुरुआत की है. ब्रोकरेज ने कहा कि FY24 के आधार पर भारत का ज्वैलरी बाजार 6.4 लाख करोड़ रुपए का है, जिसमें ऑर्गनाइज्ड प्लेयर्स का मार्केट शेयर केवल 38% है. ऐसे में ग्रोथ की बड़ी अपॉर्च्युनिटी है. अपने पीयर्स के मुकाबले यह 10-40% तक डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है. ऐसे में यह री-रेटिंग का प्रबल दावेदार है. 7.75 लाख रीटेल निवेशकों ने इस स्टॉक पर भरोसा जताया है इनकी कुल हिस्सेदारी 6.36% है.
Kalyan Jewellers का शेयर इस समय 587 रुपए पर है. ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है और 700 रुपए का पहला टारगेट दिया है. यह टारगेट करीब 20% अधिक है. इस टारगेट को 45xJun27 कमाई (EPS) के आधार पर पिक किया गया है. ब्रोकरेज ने टाटा ग्रुप के टाइटन के लिए 57x का मल्टीपल दिया है क्योंकि इसका रिटर्न रेशियो और मार्जिन्स कल्याण ज्वैलर्स के मुकाबले बेहतर है. अन्य discretionary players के मुकाबले कल्याण ज्वैलर्स का शेयर 10-40% डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है. ऐसे में आने वाले समय में यह री-रेटिंग का प्रबल दावेदार नजर आ रहा है. बता दें कि जनवरी 2025 में इस शेयर ने 795 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. मार्च के महीने में इसने 399 रुपए का इस साल का लो बनाया था. पिछले एक महीने में शेयर में 13%, तीन महीने में 15% और इस साल अब तक -25% का रिटर्न दिया है.
अपनी रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने कहा कि FY24-28 के बीच ज्वैलरी सेगमेंट में ऑर्गनाइज्ड प्लेयर्स का ग्रोथ 20% रहने की उम्मीद है जबकि ओवरऑल मार्केट 16% की दर से ग्रोथ करेगा. इंडस्ट्री का कंसोलिडेशन हो रहा है. पिछले 2-3 सालों में गोल्ड की कीमत में जो उछाल आया है, उसके कारण अन-ऑर्गनाइज्ड प्लेयर्स को इन्वेन्ट्री गेन का बड़ा फायदा मिला. हालांकि, यह एडिशनल बेनिफिट अब ज्यादा दिनों तक नहीं मिलेगा.
Kalyan Jewellers अग्रेसिवली एक्सपैंशन कर रही है जिसके लिए असेट लाइट मॉडल अपनाया जा रहा है. FY25 में कंपनी ने कुल 74 नए स्टोर्स खोले और FY26-28 के बीच हर साल 85-90 स्टोर्स खोलने की योजना है. कंपनी अगर अगले 5-6 सालों के लिए इसी रफ्तार से एक्सपैंशन करेगी तब यह स्टोर काउंट के मामले में टाटा ग्रुप के Tanishq के बराबर पहुंच पाएगी. FY25-28 के बीच कंपनी का रेवेन्यू/EBITDA/PAT 25%/23%/31% CAGR से बढ़ने की उम्मीद है.
Kalyan Jewellers का मार्केट कैप 60725 करोड़ रुपए है जिसमें फ्री-फ्लोट 37.15% है जिसका मार्केट कैप 22550 करोड़ रुपए है. 774978 रीटेल निवेशकों के पास कंपनी की 6.36% हिस्सेदारी है. मार्च तिमाही के आधार पर FII/ DII की हिस्सेदारी 16.89%/11.97% है जो दिसंबर तिमाही में 16.37%/13.57% थी. एक साल पहले समान तिमाही में यह जून 2024 के आधार पर 21.19%/11.75% थी.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)