IT सेक्टर में AI का खेल! अभी स्लो ग्रोथ, आगे बड़ा धमाका? जानें टॉप स्टॉक पिक्स और टारगेट प्राइस

Best IT Stocks to Buy: आईटी सेक्टर अभी रिपेयरिंग मोड में है. अगर आप शॉर्ट-टर्म में पैसा बनाना चाहते हैं, तो शायद यह सही सेक्टर नहीं है. लेकिन अगर आप अगले एक से 2 साल का नजरिया रखते हैं, तो वैल्यूएशन अब धीरे-धीरे आकर्षक हो रहे हैं.
IT सेक्टर में AI का खेल! अभी स्लो ग्रोथ, आगे बड़ा धमाका? जानें टॉप स्टॉक पिक्स और टारगेट प्राइस

IT सेक्टर के न्यूट्रल दौर में भी इन स्टॉक्स में अच्छी तेजी दिख रही है. (प्रतीकात्मक फोटो: AI)

Best IT Stocks to Buy: भारतीय आईटी सेक्टर इस समय एक दोराहे पर खड़ा है. एक तरफ जेनरेटिव एआई (GenAI) को लेकर भविष्य की चिंताएं हैं, तो दूसरी तरफ इतिहास गवाह है कि हर नई तकनीक ने भारतीय IT कंपनियों का बाजार बड़ा ही किया है. हालांकि, डोमेस्टिक ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) रिपोर्ट के मुताबिक यह गिरावट अस्थायी है और आने वाले समय में यही बदलाव सेक्टर के लिए बड़े ग्रोथ अवसर खोल सकता है.

ब्रोकरेज ICICI डायरेक्ट के अनुसार Nifty IT इंडेक्स में गिरावट आई है क्योंकि AI और ग्लोबल अनिश्चितताओं से IT कंपनियों का बिजनेस प्रभावित हो रहा है. पहले भी ERP और क्लाउड जैसी टेक्नोलॉजी आने पर शुरुआत में ग्रोथ धीमी हुई थी, लेकिन बाद में बड़ा फायदा हुआ. अभी IT सेक्टर का आउटलुक न्यूट्रल है और असली तेजी AI के बड़े स्तर पर इस्तेमाल होने के बाद ही आएगी.

IT सेक्टर में सुस्ती क्यों है?

Add Zee Business as a Preferred Source

बाजार में इस समय सबसे बड़ा सवाल यही है कि IT इंडेक्स में सुधार क्यों नहीं दिख रहा? इसके 3 मुख्य वजह हैं-

1. AI का डर

  • बाजार को डर है कि Generative AI आने से परंपरागत IT सर्विस मॉडल खत्म हो जाएगा.

2. मैक्रो अनिश्चितता

  • अमेरिका और यूरोप में आर्थिक सुस्ती के कारण क्लाइंट्स नए प्रोजेक्ट्स पर पैसा खर्च करने में सावधानी बरत रहे हैं.

3. बदलाव का दौर

  • जैसे कभी ERP और क्लाउड के आने पर शुरुआती सुस्ती आई थी, वैसा ही कुछ अब AI के साथ हो रहा है. कंपनियां अभी सिर्फ सीख रही हैं, बड़े पैमाने पर खर्च नहीं कर रही हैं.

ग्रोथ आउटलुक: FY27-FY28 क्या कहता है?

  • FY27 में धीमी लेकिन स्थिर ग्रोथ
  • FY28 में थोड़ा बेहतर सुधार
  • कुछ कंपनियों में डबल डिजिट ग्रोथ की उम्मीद

ERP और क्लाउड से क्या सीख मिलती है?

इतिहास बताता है कि ERP आने पर शुरुआत में IT ग्रोथ स्लो हुई है. क्लाउड ट्रांजिशन में भी यही हुआ, लेकिन बाद में मार्केट कई गुना बढ़ा.

it stocks

AI का असली असर क्या होगा?

अभी लागत बढ़ रही है और प्रोजेक्ट्स में देरी हो रही है. आगे नई डिमांड बनेगी. ऑटोमेशन बढ़ेगा और बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स आएंगे.

आगे क्या बदलेगा?

  • AI प्रोजेक्ट्स की संख्या बढ़ेगी
  • IT कंपनियों की डील पाइपलाइन मजबूत होगी
  • क्लाइंट्स टेक स्पेंड बढ़ाएंगे

ब्रोकरेज टॉप पिक्स?

ब्रोकरेज ने आईटी स्टॉक्स में TCS, टेक महिंद्रा, LTIMindtree, Coforge, Persistent Systems और Mphasis को पिक किया है. इनमें 12 महीने के नजरिए से निवेश की सलाह दी गई है. ये स्टॉक्स लॉन्ग टर्म ग्रोथ के लिहाज से मजबूत माने जा रहे है.

Company

आपके लिए क्या मतलब है?

  • अगर आप निवेशक हैं तो IT सेक्टर में अभी धैर्य जरूरी है. लॉन्ग टर्म में बड़ा रिटर्न मिल सकता है.
  • अगर आप ट्रेडर हैं तो शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी बनी रहेगी.

कंक्लूजन

IT सेक्टर इस समय एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है. AI जैसी नई टेक्नोलॉजी ने भले ही शॉर्ट टर्म में ग्रोथ को धीमा किया हो, लेकिन इतिहास गवाह है कि ऐसे बदलाव लंबे समय में बड़े अवसर लेकर आते हैं. जो कंपनियां इस बदलाव को जल्दी अपनाएंगी, वही आने वाले समय में असली विजेता बनेंगी.

Live TV

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1. IT सेक्टर का आउटलुक क्या है?
फिलहाल न्यूट्रल, लेकिन धीरे-धीरे रिकवरी की उम्मीद.

Q2. ग्रोथ धीमी क्यों है?
AI और नई टेक्नोलॉजी के कारण ट्रांजिशन फेज चल रहा है.

Q3. क्या यह सही समय है निवेश का?
लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए मौके बन सकते हैं.

Q4. कौन से स्टॉक्स बेहतर हैं?
TCS, LTIMindtree, Persistent Systems जैसे स्टॉक्स मजबूत माने जा रहे हैं.

Q5. AI का सबसे बड़ा असर क्या होगा?
शुरुआत में स्लोडाउन, लेकिन बाद में बड़ी ग्रोथ.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6