₹6 लाख करोड़ के ऑर्डर बुक वाली डायवर्सिफाइड इन्फ्रा कंपनी का शेयर खरीदने का आ गया टाइम! लॉन्ग टर्म के लिए BUY

Infra Stocks to BUY: लार्सन एंड टूब्रो एक प्रोफेशनली मैनेज्ड देश और दुनिया की दिग्गज इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी है जो वेल डायवर्सिफाइड है. कंपनी का करीब 6 लाख करोड़ का ऑर्डर बुक है और 16 लाख से अधिक रीटेल निवेशकों ने इसमें पैसा लगाया है.
₹6 लाख करोड़ के ऑर्डर बुक वाली डायवर्सिफाइड इन्फ्रा कंपनी का शेयर खरीदने का आ गया टाइम! लॉन्ग टर्म के लिए BUY

Larsen Toubro Share Price Target 2025.

Infra Stocks to BUY: लार्सन एंड टूब्रो एक ग्लोबल डायवर्सिफाइड इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी है जिसका करीब 6 लाख करोड़ रुपए का ऑर्डर बुक है. केवल FY25 में कंपनी को 3.56 लाख करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. बजट 2026 में सरकार ने 11.2 लाख करोड़ रुपए के मेगा कैपेक्स का ऐलान किया है. ये कैपेक्स रेलवे, रोड्स, डिफेंस, एनर्जी और अर्बन एंड रूरल डेवलपमेंट पर खर्च किया जाएगा. यह कंपनी इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स, एनर्जी प्रोजेक्ट्स, हेवी इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स, अर्बन इन्फ्रा और स्मार्ट सिटी, रियल्टी समेत कई सेगमेंट में वेल डायवर्सिफाइड है. यह शेयर इस समय 3580 रुपए (Larsen Toubro Share Price) की रेंज में कारोबार कर रहा है.

Larsen Toubro Share Price Target

डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा सिक्योरिटीज ने लार्सन एंड टूब्रो के शेयर में BUY की रेटिंग दी है और अगले 24 महीने के लिए 4448 रुपए का बड़ा टारगेट दिया है. SOTP आधारित यह टारगेट FY28 के मुकाबले 23.3X के P/E पर आधारित है. 3595 रुपए के भाव पर शेयर की वैल्युएशन 18.9X ऑफ FY28 P/E के आधार पर है. ब्रोकरेज का टारगेट करीब 23% अधिक है. इस साल अब तक शेयर ने -2%, एक साल में -1.5% और दो साल में 46, तीन साल में 110% रिटर्न दिया है. दिसंबर 2024 में शेयर ने 3963 रुपए का लाइफ हाई बनाया था जबकि अप्रैल 2025 में शेयर ने 2967 रुपए का लो बनाया है. पिछले तीन महीने में शेयर में निचले स्तर से करीब 20% रिकवरी आई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ब्रोकरेज क्यों है सुपर बुलिश?

ब्रोकरेज ने कहा कि इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स एंड कॉम्प्लेक्स इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर लार्सन एंड टूब्रो का ट्रैक रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. FY25 में कंपनी को 3566 बिलियन रुपए का ऑर्डर मिला जो FY28 में 4788 बिलियन रुपए इन्फ्लो की उम्मीद है. FY19 में कंपनी का टोटल ऑर्डर बुक 2934 बिलियन रुपए का था जो FY25 में 5791 बिलियन रुपए पर पहुंच गया है. FY28 तक कुल ऑर्डर बुक 8942 बिलियन रुपए यानी 8.942 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच जाने की उम्मीद है. ब्रोकरेज का मानना है कि FY25–28 के बीच कंपनी का रेवेन्यू// EBITDA/नेट प्रॉफिट 13.5%/ 14.7%/ 20.4% CAGR से बढ़ने की उम्मीद है. कंपनी का लक्ष्य डेट-टू-इक्विटी को 0.3x टाइम्स के नीचे लाने और RoE यानी रिटर्न ऑन इक्विटी 15% के ऊपर पहुंचाने का है.

16.2 लाख रीटेल निवेशकों ने लगाया है पैसा

लार्सन एंड टूर्बो एक ब्लूचिप कंपनी है जिसका मार्केट कैप 4.95 लाख करोड़ रुपए है. 1622889 रीटेल निवेशकों ने इसमें पैसा लगाया है और इनके पास कंपनी की 18.88% हिस्सेदारी है. यह प्रोफेशनली मैनेज्ड कंपनी है जिसमें DII यानी डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के पास 42.71% और FII के पास 19.80% हिस्सेदारी है. डीआईआई कैटिगरी में 52 म्यूचुअल फंड्स ने इस स्टॉक में निवेश किया है और इनके पास कंपनी की 19.94% हिस्सेदारी है. दिसंबर तिमाही में DII/FII की हिस्सेदारी 41.71%/20.83% थी जबकि एक साल पहले समान तिमाही में इनकी हिस्सेदारी 38.08%/24.36% थी.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6