2 महीने पहले आया था IPO, रिजल्ट के बाद Hotel Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश; जानें TARGET

Hotel Stocks to BUY: नतीजों के बाद लीला पैलेस होटल चलाने वाली कंपनी Schloss Banglore के शेयर में खरीद की सलाह दी गई है. दो महीने पहले ही IPO आया था और लिस्टिंग के बाद यह पहला रिजल्ट है.
2 महीने पहले आया था IPO, रिजल्ट के बाद Hotel Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश; जानें TARGET

Best Hotel Stocks to BUY in 2025.

Hotel Stocks to BUY: लीला पैलेस होटल चलाने वाली कंपनी Schloss Banglore ने लिस्टिंग के बाद पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. दमदार रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज स्टॉक पर बुलिश है और 25% अपसाइड का टारगेट दिया जा रहा है. आज दो फीसदी की तेजी के साथ यह शेयर 460 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है और इंट्राडे में इसने 467 रुपए का लाइफ हाई बनाया. दो महीने पहले मई में 435 रुपए पर इसक कंपनी का IPO आया था. जानिए टारगेट समेत पूरी डीटेल.

Schloss Banglore Share Price Target

ग्लोबल ऐनालिस्ट मॉर्गन स्टैनली ने Schloss Banglore के लिए ओवरवेट की रेटिंग को मेंटेन किया है और टारगेट प्राइस 549 रुपए से बढ़ाकर 562 रुपए कर दिया है. बैंक ऑफ अमेरिका ने BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और 520 रुपए का टारगेट दिया है. लास्ट सेशन में यह शेयर 450 रुपए पर बंद हुआ था जिसके मुकाबले ये टारगेट 25% तक अधिक हैं. मई महीने में 435 रुपए पर आईपीओ आया था, डिस्काउंट के साथ 406 रुपए पर लिस्टिंग हुई थी. इंट्राडे में इसने 467 रुपए का लाइफ हाई बनाया जबकि जून के महीने में इसने 382 रुपए का लाइफ लो बनाया था.

Add Zee Business as a Preferred Source

Schloss Banglore पर ब्रोकरेज बुलिश क्यों?

बैंक ऑफ अमेरिका ने अपनी नोट में कहा कि 1Q में कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा. सालाना आधार पर रेवेन्यू और EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट का ग्रोथ 17%/39% रहा. RevPAR यानी रेवेन्यू पर रूम अवेलेबल 20% रहा जो पीयर्स के मुकाबले बेहतर है. होटल इंडस्ट्री के टेलविंड का फायदा मिलेगा. पोर्टफोलियो एक्सपैंशन और असेट मैनेजमेंट इनिशिएटिव का फायदा मिलेगा और रेवेन्यू एंड अर्निंग मोमेंटम बने रहने की उम्मीद है.

Schloss Banglore Q1 Results

Q1FY26 रिजल्ट की बात करें तो सालाना आधार पर रेवेन्यू 25% ग्रोथ के साथ 301.3 करोड़ रुपए, EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 63% उछाल के साथ 128 करोड़ रुपए, एबिटा मार्जिन 980 bps सुधार के साथ 42.5%, ऑक्यूपेंसी रेट 63.6%, RevPAR यानी रेवेन्यू पर रूम 20% उछाल के साथ 11963 करोड़ रुपए और ADR यानी ऐवरेज डेली रेट 13% उछाल के साथ 18817 रुपए रहा.

एक्सपैंशन को लेकर The Leela का बड़ा प्लान

बता दें कि The Leela होटल की 13 प्रॉपर्टी है और कमरों की कुल संख्या 3544 है जो 11 शहरों में फैला हुआ है. इसमें 5 कंपनी ओन्ड, 7 कंपनी मैनेज्ड प्रॉपर्टी हैं और 1 फ्रेंचाइजी होटल है. मुंबई के BKC में एक 250 कमरों वाला होटल खोलने की योजना जो कंपनी ओन्ड होगी. मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास 63 हाई एंड सर्विस अपार्टमेंट शुरू की जा रही है जिसका काम FY27 में पूरा हो जाने की उम्मीद है. अगले 3 सालों में कंपनी की योजना आगरा, श्रीनगर, अयोध्या, रणथम्भौर, बांधवगढ़, सिक्किम में नई प्रॉपर्टी शुरू करने की है. इसके अलावा इस साल कंपनी नई दिल्ली, बेंगलुरू, चेन्नई में अल्ट्रा लग्जरी प्रॉपर्टी ARQ by The Leela शुरू करने जा रही है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6