देश के 13 शहरों में है प्रजेंस, Hotel Stock में खरीद की सलाह; 2 हफ्ते में 45% की बंपर तेजी

Hotel Stocks to BUY: समही होटल्स का प्रजेंस देश के 13 शहरों में है और वर्तमान में 31 होटल्स को ऑपरेट करती है. 2 हफ्ते के भीतर शेयर में 45% की रिकवरी आई है. ब्रोकरेज ने कवरेज की शुरुआत की है और बड़ा टारगेट दिया गया है.
देश के 13 शहरों में है प्रजेंस, Hotel Stock में खरीद की सलाह; 2 हफ्ते में 45% की बंपर तेजी

Best Hotel Stocks to BUY.

Hotel Stocks to BUY: ग्लोबल टैरिफ क्राइसिस के बीच उन कंपनियों का आउटलुक ज्यादा अच्छा नजर आ रहा जो डोमेस्टिक फोकस्ड हैं. होटल स्पेस इनमें से एक है. डेवलपिंग इंडिया में वैसे भी हॉस्पिटैलिटी सेक्टर काफी अट्रैक्टिव है और यहां ग्रोथ की बड़ी अपॉर्च्युनिटी है. ब्रोकरेज फर्म ने एक ऐसे होटल स्टॉक में कवरेज की शुरुआत की है जो देश के 13 बड़े शहरों में प्रजेंट है और 31 होटल्स को ऑपरेट करती है. इनमें दिल्ली NCR, पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरू, हैदराबाद, चेन्नई जैसे मेट्रो सिटीज शामिल हैं. यह शेयर 175 रुपए (Samhi Hotels Share Price) पर है और पिछले दो हफ्ते में निचले स्तर से 45% की सुपर रैली दर्ज की गई है.

Samhi Hotels Share Price Target

फिलिप कैपिटल ने Samhi Hotels में कवरेज की शुरुआत की है और BUY रेटिंग के साथ में 243 रुपए का पहला टारगेट दिया गया है. यह शेयर इस हफ्ते 175 रुपए पर बंद हुआ. ऐसे में टारगेट करीब 40% ज्यादा है. समही होटल शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 225 रुपए का है. वहां यह शेयर करीब आधा होकर 7 अप्रैल को 120 रुपए का लो बनाया था. निचले स्तर से पिछले दो हफ्ते में 45% की शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. सितंबर 2023 में इस कंपनी का आईपीओ आया था जिसके लिए इश्यू प्राइस 126 रुपए रखा गया था. फरवरी 2024 में शेयर ने 238 रुपए का लाइफ हाई बनाया था.

Add Zee Business as a Preferred Source

होटल स्पेस के लिए सेक्टोरल टेलविंड का फायदा

ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि समही होटल का ज्यादातर प्रजेंस बड़े शहरों में है जहां ऑफिस एक्टिविटी हाई है. कॉर्पोरेट ट्रैवलर्स कंपनी को स्टैबिलिटी देते हैं. ग्लोबल ब्रांड जैसे Marriot International, IHG और Hyatt के साथ पार्टनरशिप है जो गेस्ट को प्रीमियम फेसिलिटी ऑफर करते हैं. FY24 में कंपनी का 65% रेवेन्यू मैरियट से आया था. कंपनी का 70% न्यू पाइपलाइन इसी ब्रांड से है. ओवरऑल होटल इंडस्ट्री के लिए टेलविंड है. ऑक्यूपेंसी रेट हाई है जिसके कारण ARR यानी ऐवरेज रूम रेट हाई रहता है. कंपनी 40% मार्जिन को एंजॉय करती है. कुल मिलाकर सेक्टर अट्रैक्टिव है और कंपनी अच्छा कर रही है.

Samhi Hotels का वर्किंग मॉडल

Samhi Hotels एक मल्टी ब्रांड होटल ऑपरेटर है. इंस्टीट्यूशनल ओनरशिप मॉडल है और एक्सपीरियंस्ड लीडरशिप है. प्रोफेशनल मैनेजमेंट की शानदार टीम है. यह कंपनी मुख्य रूप से उन प्रॉपर्टी को टार्गेट करती है जो डिस्ट्रेस्ड है. अनुभवी लोगों की टीम का काम इसे टर्न-अराउंड करना है. ओनरशिप की बात करें तो FII/FPI के पास 51.9% हिस्सेदारी है. म्यूचु्अल फंड्स के पास 13.9% हिस्सेदारी है. पब्लिक के पास करीब 29.5% हिस्सेदारी है.


(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6