&format=webp&quality=medium)
होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश करने की सोच रहे लोगों के लिए Apeejay Surrendra Park Hotels Ltd एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प के रूप में सामने आया है. हाल ही में कंपनी द्वारा किए गए विस्तार और मजबूत फाइनेंशियल प्रदर्शन के बाद मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन ने इस स्टॉक का टारगेट ₹210 बताया है. आज की बात करें तो इस शेयर के साथ बेस्ट प्वाइंट ये है कि इसमें कारोबारी सेशन के दौरान करीब 2.5 फीसदी की उछाल दर्ज की गई और यह ₹165.50 के लेवल पर ट्रेड करता नजर आया.
Apeejay Surrendra Park Hotels ने हाल ही में Katsons Hotel & Developer और वेद प्रकाश कटारिया के साथ एक समझौता (MoU) किया है. इस समझौते के तहत कंपनी गोवा, मनाली, शिमला और धर्मशाला में चार होटलों को लीज पर लेकर खुद ऑपरेट करेगी. यह लीज 12 साल की अवधि के लिए होगी. इन चार होटलों में कुल 138 कमरे होंगे. गोवा में 42, मनाली और शिमला में 24-24 और धर्मशाला में 48 कमरे.
लाखों ट्रेडर्स ने छोड़ा Zerodha, Groww, Upstox, वजह है SEBI का नया रूल!
समझौते के अनुसार, गोवा और धर्मशाला की प्रॉपर्टीज डील के अंतिम रूप देने के 60 दिनों के भीतर चालू हो जाएंगी. वहीं मनाली और शिमला की प्रॉपर्टीज 90 दिनों में चालू होने की उम्मीद है. इससे कंपनी का पोर्टफोलियो और रेवन्यू बेस दोनों मजबूत होंगे.
ब्रांड पोर्टफोलियो और ऑपरेशन का क्या है हाल?
Apeejay Surrendra Park Hotels भारत में ‘The Park Hotels’, ‘The Park Collection’ और ‘Zone by The Park’ ब्रांड के तहत होटल चलाती है. कंपनी का फोकस प्रीमियम सेगमेंट के साथ-साथ मिड-मार्केट और बुटीक हॉस्पिटैलिटी पर भी है.
VIDEO- ऑनलाइन खाना बेचने से पहले जान लें ये FSSAI की 8 बातें!
वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ 44% बढ़कर ₹26.56 करोड़ हो गया है. वहीं ऑपरेशनल रेवेन्यू 16.3% की बढ़त के साथ ₹177.32 करोड़ पर पहुंच गया. यह आंकड़े होटल सेक्टर की रिकवरी और कंपनी की ग्रोथ स्ट्रैटेजी की सफलता को दर्शाते हैं. शेयर बाजार में यह स्टॉक अभी ₹165.50 पर ट्रेड कर रहा है, जबकि एक्सपर्ट्स ने मिड-टर्म (3–6 महीने) में इसका टारगेट ₹210 बताया है. इसका मतलब यह है कि निवेशकों को इसमें करीब 27% का अपसाइड मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)
VIDEO-AI For Jobs: लाखों लोग नौकरी के लिए कर रहे इस AI का इस्तेमाल, वीडियो में जानें सब कुछ!