BEML Share Price Target: 67% रिटर्न दे सकता है ये डिफेंस स्टॉक, इतना बुलिश क्यों है ब्रोकरेज?

Defence PSU Stocks to BUY: नतीजों के बाद आज BEML Ltd के शेयर में चार फीसदी से अधिक तेजी है और यह 1680 रुपए के पार कारोबार कर रहा है. इलारा कैपिटल ने इस स्टॉक में खरीद की सलाह दी है और 2700 रुपए का बड़ा टारगेट दिया गया है.
BEML Share Price Target: 67% रिटर्न दे सकता है ये डिफेंस स्टॉक, इतना बुलिश क्यों है ब्रोकरेज?

BEML Share Price Analysis.

Stocks to BUY: मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के तहत आने वाली कंपनी BEML Ltd के शेयर में आज हफ्ते के पहले सेशन में जोरदार तेजी है और यह साढ़े चार फीसदी उछलकर 1680 रुपए के पार ट्रेड कर रहा है. कंपनी ने हाल ही में दमदार Q3 रिजल्ट भी जारी किया है. नतीजों के बाद इलारा कैपिटल इस स्टॉक पर बुलिश है और खरीद की सलाह दी गई है. इसके लिए 67% अपसाइड टारगेट दिया गया है, जानिए टारगेट प्राइस समेत पूरी डीटेल.

इलारा कैपिटल ने BEML के लिए खरीद की सलाह को मेंटेन किया है और 2700 रुपए का टारगेट दिया है. लास्ट सेशन में यह शेयर 1617 रुपए पर था जिसके मुकाबले यह टारगेट 67% अधिक है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 2437 रुपए और लो 1173 रुपए है. बता दें कि जुलाई 2024 में इस शेयर 2744 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. इस साल अब तक इस शेयर ने -10% का निगेटिव रिटर्न दिया है.

Beml Target
Add Zee Business as a Preferred Source

ब्रोकरेज इतना बुलिश क्यों?

इलारा कैपिटल ने कहा कि 2700 रुपए का यह टारगेट 37x December FY27E P/E मल्टीपल पर पिक किया गया है. रेवेन्यू विजिबिलिटी दमदार है और वन टाइम एक्सपेंस को हटा दिया जाए तो Q3 दमदार रहा है. ऑर्डर इन्फ्लो की विजिबिलिटी नजर आ रही है और मार्जिन्स में भी सुधार की उम्मीद है. FY26 में मैनेजमेंट 20% रेवेन्यू ग्रोथ का गाइडेंस लेकर चल रहा है. ऑर्डर बुक 200 बिलियन रुपए रहने का अनुमान है. रेलवे एंड मेट्रो और डिफेंस सेगमेंट से बड़े ऑर्डर की उम्मीद है.

  • FY26 में 20% रेवेन्यू ग्रोथ का गाइडेंस
  • ऑर्डर बुक 200 बिलियन रुपए रहने का अनुमान
  • रेलवे और डिफेंस सेगमेंट से बड़े ऑर्डर की उम्मीद
  • FY27 में कई एयरोस्पेस एंड मैरीटाइम प्रोजेक्ट्स पर यील्ड शुरू होगी

इलार कैपिटल का मानना है कि अगले तीन साल यानी FY25-28 के बीच BEML Ltd की कमाई 31% CAGR से बढ़ सकती है. इस दौरान कंपनी का रिटर्न ऑन इक्विटी यानी ROE 17% और रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड यानी ROEC 16% पर पहुंचने की उम्मीद है.

Q3 रिजल्ट कैसा रहा?

  • रेवेन्यू 23.7% उछाल के साथ 876 करोड़ रुपए से बढ़कर 1083 करोड़ रुपए रहा.
  • EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 94% गिरकर 60.4 करोड़ रुपए से घटकर 4 करोड़ रुपए रहा.
  • Q3 में 22.4 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ जो एक साल पहले 24 करोड़ का फायदा था.
  • मार्जिन सालाना आधार पर 6.9% से घटकर 0.3% पर आ गया.

वन टाइम 1 बिलियन एक्सपेंस के कारण EBITDA और प्रॉफिट पर यह असर दिखा है. इसे हटाकर कंपनी का मार्जिन 270bps सुधार के साथ 9.6% रहा. F


ग्रीनफील्ड रेल फेसिलिटी का ऐलान

शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि 1500 करोड़ रुपए के कैपेक्स की मदद से कंपनी मध्य प्रदेश के भोपाल में ग्रीनफील्ड रेल मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटी शुरू करने जा रही है. लॉन्ग टर्म डेट से इस प्रोजेक्ट को फाइनेंस किया जाएगा. अगले 5 सालों में यह प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीद है.

रेलवे के लिए क्या काम करती है कंपनी?

रेलवे सेगमेंट के तहत यह कंपनी मेट्रो कार बनाती है. इसके अलावा रेल कोच, ड्राइवरलेस मेट्रो, रेल ग्राइडिंग मशीन, वंदे भारत स्लीपर सेट, EMU यानी इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट्स बनाती है. बता दें कि FY26 की पहली छमाही में कंपनी के रेवेन्यू में रेल एंड मेट्रो सेगमेंट का शेयर 17% रहा जो FY25 में 19% था.

BEML लिमिटेड के 3 प्रमुख बिजनेस वर्टिकल हैं. पहला डिफेंस एंड एयरोस्पेस, दूसरा माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन और तीसरा रेल एंड मेट्रो.

1. डिफेंस एंड एयरोस्पेस

  • कंपनी के कुल रेवेन्यू में इस सेगमेंट का शेयर बढ़ा है. FY25-27% >> H1FY26-40%

2. माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन

  • कंपनी के कुल रेवेन्यू में इस सेगमेंट का शेयर घटा है. FY25-54% >> H1FY26-43%

3. रेल एंड मेट्रो

  • कंपनी के कुल रेवेन्यू में इस सेगमेंट का शेयर घटा है. FY25-19% >> H1FY26- 17%


14000 करोड़ रुपए का मार्केट कैप
सरकार- 54.03%, पब्लिक- 45.97%
FIIs की हिस्सेदारी- 5.51%
DIIs की हिस्सेदारी- 18.39%
190084 रीटेल के पास 17.78%

BEML का मार्केट कैप 14000 करोड़ रुपए के करीब है. सरकार के पास 54.03% और पब्लिक के पास 45.97% हिस्सेदारी है. पब्लिक हिस्सेदारी में इंस्टीट्यूशन्स के पास 24% के करीब है. 190084 रीटेल निवेशकों के पास 17.78% ओनरशिप है.

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6