&format=webp&quality=medium)
BEML Share Price Target.
Defence PSU Stocks to BUY: डिफेंस सेक्टर की कंपनी BEML Ltd के शेयर में गुरुवार को करीब 3% की गिरावट दर्ज की गई और यह 1715 रुपए पर बंद हुआ. वर्तमान भाव पर यह शेयर अपने हाई से 38% नीचे है. ब्रोकरेज फर्म इलारा कैपिटल ने इस स्टॉक में खरीद की सलाह दी है और 57% अपसाइड का सुपर अग्रेसिव टारगेट दिया है.ब्रोकरेज ने कहा की एक्जीक्यूशन में सुधार से FY27 में कंपनी का प्रदर्शन बेहतर होगा.
जुलाई 2024 में इस शेयर ने 2744 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. अभी यह शेयर अपने हाई से 38% नीचे 1715 रुपए पर है. इलारा कैपिटल ने इस स्टॉक में BUY की रेटिंग दी है और 2700 रुपए का बड़ा टारगेट दिया है. वर्तमान भाव से यह टारगेट 57% अधिक है. ब्रोकरेज ने यह टारगेट दिसंबर FY27E कमाई के आधार पर 37X P/E मल्टीपल पर पिक किया है.

टनल बोरिंग मशीन
BEML के मैनेजमेंट ने लॉन्ग टर्म ग्रोथ के लिहाज से टनल बोरिंग मशीन यानी TBM और मैरिटाइम क्रेन में एंट्री का ऐलान किया है. 6.5 मीटर डायमिटर वाला टीबीएम डेवलपमेंट फेज में है. इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से अर्बन इन्फ्रा जैसे मेट्रो और रैपिड मेट्रो में होता है. 2-2.5 सालों से इस प्रोडक्ट पर काम चल रहा है.
मैरिटाइम क्रेन
इसके अलावा मैरिटाइम क्रेन पर भी काम चल रहा है सालाना 5000 करोड़ की बिजनेस अपॉर्च्युनिटी देता है. मैनेजमेंट ने कहा कि डिफेंस सेगमेंट की बात करें तो आर्मर्ड व्हीकल, माइन प्लग्स, ब्रिजिंग सिस्टम्स, हाई मोबिलिटी व्हीकल्स की स्टेबल डिमांड मीडियम टर्म ग्रोथ की विजिबिलिटी देता है.
BEML स्ट्रैटिजिक फैसले के तहत रोलिंग स्टॉक कैपेसिटी को बढ़ा रही है. इसके लिए मध्य प्रदेश के भोपाल में 1500 करोड़ का ग्रीनफील्ड कैपेक्स किया जाएगा. पहला फेज जिसमें 900 करोड़ का कैपेक्स है वह अगले 2 सालों में पूरा हो जाने की उम्मीद है. फिर थोड़े गैप के बाद दूसरा फेज सुरू होगा. फेज-1 कैपेक्स पूरा होने के बाद 300 रोलिंग स्टॉक सालाना तैयार करने की क्षमता होगी. फेज-2 कैपेक्स पूरा होने के बाद यह क्षमता 800 रोलिंग स्टॉक सालाना तक पहुंच जाएगी.
इलारा कैपिटल ने कहा कि कंपनी का ऑर्डर बुक Q3 में फ्लैट 163.5 बिलियन रहा. FY26 में 20 हजार करोड़ रुपए के ऑर्डर बुक क्लोजिंग का गाइडेंस इंटैक्ट है. मैनेजमेंट मेट्रो रोलिंग स्टॉक, AC EMU कोच को लेकर बड़े ऑर्डर की उम्मीद कर रहा है. इसके अलावा स्पीड रेल कॉरिडोर, रिजनल रैपिड ट्रांजिस सिस्टम्स से भी बड़ी ऑर्डर मिलने की उम्मीद है.
BEML Ltd डिफेंस एंड एयरोस्पेस, रेलवे एंड मेट्रो, माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन सेगमेंट में काम करती है. कंपनी का ऑर्डर बुक दमदार है और ऑर्डर पाइपलाइन भी रोबस्ट नजर आ रहा है. Q3 का मार्जिन हेल्दी रहा और यह हेल्दी बने रहने की उम्मीद है. अपने हाई से यह शेयर काफी करेक्टेड भी है. ऐसे में खरीद का मौका बनता दिख रहा है.
