Defence PSU Stock में करें शुभ निवेश, ब्रोकरेज ने दिया ₹530 का बड़ा टारगेट

Defence PSU Stock: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने Q4 बिजनेस अपडेट्स में बताया कि उसका ऑर्डर बुक 74000 करोड़ रुपए का है और FY26 का रेवेन्यू ग्रोथ 16% रहा. दमदार आउटलुक के कारण आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने इस शेयर में खरीद की सलाह दी है.
Defence PSU Stock में करें शुभ निवेश, ब्रोकरेज ने दिया ₹530 का बड़ा टारगेट

BEL को FY26 में कुल 30000 करोड़ रुपए का फ्रेश ऑर्डर मिला है. (फाइल फोटो)

Defence PSU Stock: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स डिफेंस एंड एयरोस्पेस सेक्टर की देश की लीडिंग कंपनी है. इस कंपनी को नवरत्न का दर्जा मिला हुआ है और 6 अप्रैल को यह शेयर 427 रुपए पर था. मार्च के महीने में ही शेयर ने 473 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने इस डिफेंस स्टॉक को शुभ निवेश के तौर पर पिक किया है और अगले 12 महीने के लिहाज से निवेश की सलाह है.

Bharat Electronics के लिए अगले 12 महीने के लिहाज से आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने BUY की रेटिंग और 530 रुपए का टारगेट दिया है. 473 रुपए के वर्तमान प्राइस के मुकाबले यह टारगेट 25% अधिक है. इस साल अब तक शेयर ने 7.5% और पिछले एक साल में 52% का रिटर्न दिया है.

Bharat Electronics
Add Zee Business as a Preferred Source

FY26 का रेवेन्यू ग्रोथ 16% रहा

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने डिस्क्लोजर में बताया कि FY26 में उसने 26750 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जेनरेट किया है. FY25 के लिए मुकाबले यह 16.2% अधिक है. टोटल रेवेन्यू में एक्सपोर्ट 142 मिलियन डॉलर है और FY25 के मुकाबले इसमें 33.65% का उछाल दर्ज किया गया है.

ऑर्डर बुक 74000 करोड़ रुपए

FY26 में कंपनी को कुल 30000 करोड़ रुपए का फ्रेश ऑर्डर मिला है जिसमें 346 मिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट ऑर्डर भी शामिल है. इस ऑर्डर की मदद से 1 अप्रैल 2026 के आधार पर कंपनी का टोटल ऑर्डर बुक 74000 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. जिसमें कुल एक्सपोर्ट ऑर्डर 495 मिलियन डॉलर का है. मैनेजमेंट ने FY26 के लिए 27000 करोड़ के ऑर्डर का गाइडेंस जारी किया था.

महत्वपूर्ण जानकारी

  • बिजनेस अपडेट्स के मुताबिक, FY26 का रेवेन्यू ग्रोथ 16% रहा
  • एक्सपोर्ट रेवेन्यू में 33.65% का सालाना ग्रोथ दर्ज किया गया है
  • FY26 में कंपनी को 30000 करोड़ रुपए का फ्रेश ऑर्डर मिला
  • इसमें 346 मिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट ऑर्डर भी है
  • 1 अप्रैल 2026 के आधार पर ऑर्डर बुक 74000 करोड़ रुपए

ग्रोथ के लिए कहां है फोकस?

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज जैन ने कहा कि ग्लोबल चैलेंज ने डिफेंस समेत अन्य स्ट्रैटिजिक सेक्टर में आत्मनिर्भरता को काफी महत्वपूर्ण बना दिया है. BEL मजबूत और डायवर्सिफाइड ऑर्डर बुक, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी और एग्जीक्यूशन स्ट्रेंथ के चलते अच्छी स्थिति में है. कंपनी का फोकस आयात पर निर्भरता घटाकर स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने पर है. कंपनी का फोकस फ्यूचर टेक्नोलॉजी जैसे AI, साइबर सिक्योरिटीज और एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स वारफेयर कम्युनिकेशन सिस्टम्स पर है. कंपनी आने वाले समय को लेकर संभावित अपॉर्च्युनिटी का लाभ उठाने के लिए तैयार है.

BEL का हिस्टोरिकल परफॉर्मेंस

अवधिशेयर का प्रदर्शन (%)सेंसेक्स का प्रदर्शन (%)
1 Week6.643
2 Weeks5.381.94
1 Month-8.79-6.1
3 Months3.44-12.88
YTD7.42-13.01
6 Months3.4-9.39
1 Year52.52-1.67
2 Years90.37-0.19
3 Years332.323.86
5 Years881.6250.62
10 Years1100197.61

5 प्वाइंट्स में समझें क्यों है ब्रोकरेज का भरोसा

  • ICICI Direct ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि डोमेस्टिक डिफेंस इंडस्ट्री पर सरकार का फोकस है. मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस का फोकस स्वदेशीकरण पर है जिसका बड़ा लाभ मिलेगा.
  • BEL को डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स का लाभ मिलता है. देश और दुनिया में डिफेंस में इलेक्ट्रॉनिक्स का इस्तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है. कंपनी रडार सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम्स, एवियोनिक्स जैसे प्रोडक्ट्स बनाती है.
  • डिफेंस एक्सपोर्ट कंपनी के लिए बड़ी अपॉर्च्युनिटी है. आने वाले समय में इससे ग्रोथ को बूस्ट मिलेगा. मैनेजमेंट ने एक्सपोर्ट रेवेन्यू का लक्ष्य 10% रखा है जो अभी 5% है.
  • मैनेजमेंट ने अगले 3-4 सालों के लिए 15% रेवेन्यू ग्रोथ का गाइडेंस दिया है. FY26 के लिए यह 16% से अधिक रहा है. इसके अलावा मार्जिन में भी सुधार की उम्मीद है.
  • 74000 करोड़ का ऑर्डर बुक है जो FY26 रेवेन्यू के मुकाबले 2.7 गुना है. यह रेवेन्यू विजिबिलिटी मजबूत करता है.

FY27 में 50000 करोड़ का ऑर्डर संभव

मैनेजमेंट का मानना है कि FY27 में 50000 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिल सकता है. इसमें QRSAM को लेकर ऑर्डर 30000 करोड़ रुपए का हो सकता है. Q1FY27 में इसका ऐलान संभव है.इसके अलावा अगले 3-4 सालों के लिए हर साल 1000 करोड़ रुपए के कैपेक्स का भी प्लान है.


इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का है जबरदस्त भरोसा

कैटिगरीDec 2024Mar 2025Jun 2025Sep 2025Dec 2025
Promoters51.14%51.14%51.14%51.14%51.14%
FIIs17.34%17.55%18.56%18.14%18.51%
DIIs20.94%20.87%20.60%20.88%20.47%
Public10.58%10.43%9.70%9.84%9.87%

427 रुपए के भाव पर Bharat Electronics का मार्केट कैप 3.13 लाख करोड़ रुपए है. इस कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी 51.14% और इंस्टीट्यूशन के पास 39% ओनरशिप है. 51 म्यूचुअल फंड्स 14.82% ओनरशिप रखते हैं जबकि 36 इंश्योरेंस कंपनियों के पास 3.48% हिस्सेदारी है. 2485414 रीटेल निवेशकों के पास 8.08% ओनरशिप है.

कंक्लूजन

कुल मिलाकर Bharat Electronics का ऑर्डर बुक और पाइपलाइन दमदार है. एक्सपोर्ट को लेकर बड़ी अपॉर्च्युनिटी है और डिफेंस सेक्टर में सरकार का स्वदेशीकरण पर फोकस है. इसके अलावा कंपनी फ्यूचर टेक्नोलॉजी जैसे AI, साइबर सिक्योरिटीज और एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स वारफेयर कम्युनिकेशन सिस्टम्स पर भी काम कर रही है. दमदार गाइडेंस से ग्रोथ विजिबिलिटी बेहतर है. यह इसे एक भरोसेमंद स्टॉक बनाता है जिसपर ब्रोकरेज का भी भरोसा है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Bharat Electronics का मौजूदा टारगेट क्या है?

ICICI Direct ने ₹530 का टारगेट अगले 12 महीने के लिहाज से दिया है.

Q2 Bharat Electronics का ऑर्डर बुक कितना मजबूत है?

Q4 बिजनेस अपडेट्स में कंपनी ने बताया कि करीब 74000 करोड़ रुपए का ऑर्डर बुक है.

Q3 कंपनी की ग्रोथ को क्या सपोर्ट कर रहा है?

मजबूत ऑर्डर बुक, एक्सपोर्ट ग्रोथ और सरकार का डिफेंस में स्वदेशीकरण फोकस का लाभ मिलेगा.

Q4 Bharat Electronics क्या काम करती है?

कंपनी रडार, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर और एवियोनिक्स जैसे डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स बनाती है.

Q5 फ्यूचर ग्रोथ के लिए Bharat Electronics का फोकस कहां है?

AI, साइबर सिक्योरिटी और एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम्स पर कंपनी का फोकस है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6