&format=webp&quality=medium)
Best Cement Stocks for Future: UltraTech Cement के ताज़ा तिमाही नतीजों में ज़बरदस्त मुनाफ़ा, रेवेन्यू और मार्जिन ग्रोथ देखी गई है. यही वजह है कि एक साथ 4 ब्रोकरेज हाउस ने इस शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है. UltraTech ने अप्रैल–जून तिमाही में ₹2,226 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो पिछले साल की समान अवधि के ₹1,495 करोड़ से 49% अधिक है. हालांकि यह तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 10% की गिरावट है, क्योंकि Q4FY25 में मुनाफ़ा ₹2,482 करोड़ था.
कंपनी की कंसोलिडेटेड रेवेन्यू इस तिमाही में बढ़कर ₹21,275 करोड़ पहुंच गई, जो एक साल पहले की ₹18,818 करोड़ से 13% की ग्रोथ है. हालांकि, पिछली तिमाही Q4FY25 के मुकाबले इसमें 8% की कमी आई है. UltraTech का EBITDA ₹4,591 करोड़ रहा, जो साल-दर-साल 44% की बढ़त है. EBITDA मार्जिन 16.82% से बढ़कर 20.7% तक पहुंच गया है, जो ऑपरेशनल दक्षता में सुधार को दर्शाता है. वहीं, वॉल्यूम ग्रोथ 9.7% YoY रही.
कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ में वृद्धि का एक बड़ा कारण India Cements और Kesoram जैसे अधिग्रहण रहे, जिससे क्षमता और वितरण नेटवर्क मजबूत हुआ. साथ ही, रियलाइज़ेशन में करीब 2% की YoY वृद्धि और ईंधन लागत में 16% तक की कमी से मार्जिन पर पॉजिटिव असर पड़ा. हालांकि, मौसम और उत्तर भारत में बढ़े हुए भू-राजनीतिक तनावों ने निर्माण गतिविधियों को प्रभावित किया, जिससे मांग कुछ हद तक दबाव में रही.
Q1FY26 रिजल्ट आने के दिन UltraTech का शेयर लगभग 0.5% ऊपर बंद हुआ. इससे पहले Q4FY25 के नतीजों के बाद शेयर में करीब 1% की गिरावट दर्ज की गई थी और शेयर ने ₹12,114–₹12,128 के आसपास क्लोज़ किया था. वर्तमान में UltraTech का शेयर प्राइस ₹12,240 है और ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें और बढ़त की संभावना दिख रही है. ब्रोकरेज फर्म्स का कहना है कि UltraTech का execution लगातार मजबूत रहा है, और यह कंपनी आने वाले वर्षों में मजबूत earnings growth दिखा सकती है.
Morgan Stanley ने UltraTech को "preferred cement play" बताते हुए कहा कि कंपनी में वॉल्यूम ग्रोथ, कई revenue levers और लागत में सुधार के चलते लंबे समय तक अर्निंग कंपाउंडर बने रहने की क्षमता है. Motilal Oswal और Antique Broking ने भी Buy रेटिंग के साथ टार्गेट बढ़ाया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि ब्रोकरेज फर्म्स को UltraTech में जोखिम के मुकाबले रिटर्न बेहतर दिख रहा है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)