&format=webp&quality=medium)
Best Capital Goods Stocks to BUY.
Capital Goods Stocks to BUY: सीमेंस इंडिया कैपिटल गुड्स की दिग्गज कंपनी है. यह कंपनी मुख्य रूप से मैन्युफैक्चरिंग, इन्फ्रास्ट्रक्चर, ट्रांसपोर्टेशन और एनर्जी बिजनेस में है. यह कंपनी ऑटोमोबाइल, पावर यूटिलिटीज, डेटा सेंटर, फार्मा, केमिकल, मोबिलिटी (मेट्रो एंड ट्रेन), सेमीकंडक्टर, मेटल्स समेत कई से सेक्टर के लिए काम करती है. यह अपने आप को एक टेक्नोलॉजी एंड प्रोडक्ट कंपनी के रूप में पेश करती है जो इंडस्ट्रीज को एफिशिएंसी, क्वॉलिटी, फ्लेक्सिबिलिटी और स्पीड बढ़ाने में मदद करती है. इसी हफ्ते कंपनी ने अपने एनर्जी बिजनेस को अलग किया है जिसका नाम Siemens Energy इंडिया लिमिटेड है. अगले कुछ महीनों में इसकी भी लिस्टिंग होगी. डीमर्जर के बाद ब्रोकरेज फर्म Siemens Ltd के शेयर को लेकर सुपर अग्रेसिव है.
एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने सीमेंस इंडिया लिमिटेड के शेयर में खरीद की सलाह दी है. ब्रोकरेज ने कहा कि अब इसके पास डिजिटल इंडस्ट्रीज प्रोडक्ट्स, मोबिलिटी सेगमेंट में रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर, रोलिंग स्टॉक, सिग्नलिंग, लोकोमोटिव्स, ट्रैक्शन मोटर और रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन का काम. स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर में इलेक्ट्रिक स्विग गियर, लो वोल्टेज डिवाइस, मीडियम स्विच गियर, बिल्डिंग मैनेजमेंट जैसे- फायर सेफ्टी, सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर बिजनेस रह गए हैं. इनमें से हर सेगमेंट में कंपनी का डोमिनेंस है और यह वेरायटी ऑफ प्रोडक्ट्स रेंज ऑफर करती है. कंपनी टेक्नोलॉजी ड्रिवेन है और सरकार का फोकस भी मैन्युफैक्चरिंग पर है. यह कंपनी के ग्रोथ को पुख्ता करता है. आने वाले समय में कैपेक्स का बेनिफिट मिलेगा और अर्निंग ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा.
सीमेन्स इंडिया का मानना है कि डिजिटलाइजेशन से लॉन्ग टर्म ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा. इसमें डेटा ऐनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग जैसे काम शामिल हैं. पिछले दिनों कंपनी ने हाइलाइट किया था कि 600 SMEs ने डिजिटल सॉल्यूशन सर्विस ली है. इसकी मदद से डेवलपमेंट टाइम कम होता है, प्रोडक्ट्स क्वॉलिटी बेहतर होती है. इस सेगमेंट में हेल्दी ग्रोथ देखा जा रहा है. मोबिलिटी सेगमेंट में कंपनी वंदे भारत बना रही है. सालों के R&D की मदद से कंपनी खुद को इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स कंपनी से टेक्नोलॉजी कंपनी के रूप में ट्रांसफॉर्म की है.
तमाम फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए ब्रोकरेज ने Siemens के लिए BUY रेटिंग के साथ में 4336 रुपए का बड़ा टारगेट दिया है. यह शेयर 2711 रुपए पर है. ऐसे में टारगेट 60% अधिक है. ब्रोकरेज का टारगेट FY27 की अनुमानित कमाई के मुकाबले 60x के P/E मल्टीपल पर पिक किया गया है. आने वाले समय में डीमर्ज्ड एंटिटी Siemens Energy की भी लिस्टिंग होगी.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)