हेल्दी करेक्शन के बाद Capital Goods Stock फिर से अट्रैक्टिव, इन 4 शेयरों में 58% तक मिलेगा रिटर्न

Capital Goods Stocks to BUY: हेल्दी करेक्शन के बाद कैपिटल गुड्स स्टॉक्स फिर से अट्रैक्टिव नजर आ रहे हैं. HDFC सिक्योरिटीज ने चार स्टॉक्स को टॉप पिक किया है और 58% तक अपसाइड का टारगेट दिया है.
हेल्दी करेक्शन के बाद Capital Goods Stock फिर से अट्रैक्टिव, इन 4 शेयरों में 58% तक मिलेगा रिटर्न

Best Capital Goods Stocks to BUY.

Capital Goods Stocks: हेल्दी करेक्शन के बाद बाजार में रिबाउंड देखा जा रहा है. कई सारे स्टॉक्स में बॉटम बनने के बाद फिर से खरीदारी का मोमेंटम बन रहा है. कैपिटल गुड्स एक ऐसा स्पेस है जहां अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई. HDFC सिक्योरिटीज ने कैपिटल गुड्स को लेकर एक दमदार रिपोर्ट पेश की है. ब्रोकरेज ने कहा कि उसके कवरेज वाले स्टॉक्स में हाई से 35-40% तक का करेक्शन आया है. सरकार की तरफ से कैपेक्स पिक कर रहा है. वैल्युएशन का कंफर्ट आ गया है. ऐसे में खरीदारी का सुनहरा मौका है. LT, Siemens, Cummins, और Kalpataru Projects ब्रोकरेज के टॉप पिक हैं.

पावर कैपिटल गुड्स को लेकर आउटलुक पॉजिटिव

हाल ही में इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन ( IEEMA) की तरफ से ग्लोबल एग्जीबिशन Elecrama 2025 का आयोजन किया गया था. पावर सेक्टर और मेक इन इंडिया कैम्पेन को प्रमोट करने के लिए यह इंपोर्टेंट एग्जीबिशन माना जाता है. इसमें पावर एंड रिन्यूएबल एनर्जी इंडस्ट्री के मल्टीपल स्टेकहोल्डर्स शामिल होते हैं. Transformers, Switchgears, Gensets को लेकर डिमांड आउटलुक हेल्दी नजर आ रहा है. लार्जर कैपिटल गुड्स कंपनीज की तरफ से सतर्कता के साथ आशावादी कमेंट्री की गई.

Add Zee Business as a Preferred Source

वायर इंडस्ट्री की कमेंट्री दमदार

एनर्जी ट्रांसमिशन के कारण केबल एंड वायर इंडस्ट्री की कमेंट्री दमदार रही और डिमांड मजबूत नजर आ रहा है. एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड करने, ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कैपेसिटी बढ़ाने, स्मार्ट ग्रिड डेवलपमेंट, रिन्यूबल एनर्जी इंटीग्रेशन जैसे इनीशिएटिव्स के कारण 2030 तक ट्रांसफॉर्मर एंड केबल इंडस्ट्री डबल डिजिट में ग्रोथ करने की उम्मीद है. कुल मिलाकर पावर और ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में तेजी से एडवांसमेंट हो रहा है. टेक्नोलॉजी भी एडवांस हो रही है. ऐसे में जो कंपनियां इनोवेशन, कोलैबोरेशन पर फोकस करेंगी और बदलते वक्त के साथ बदलाव करती रहेंगी, उनका भविष्य उज्ज्वल नजर आ रहा है.

आइए ब्रोकरेज के टॉप पिक्स टारगेट समेत जानते हैं.

LT Share Price Target

Larsen & Toubro
CMP- 3239 रुपए (5 मार्च क्लोजिंग आधारित)
52 Weeks H/L--₹3963/₹3141
Target Price- 4339 रुपए (34% अपसाइड)


Siemens Share Price Target

Siemens Ltd
CMP- 5086 रुपए (5 मार्च क्लोजिंग आधारित)
52 Weeks H/L--₹8129/₹4565
Target Price- 7087 रुपए (39% अपसाइड)

Cummins Share Price Target

Cummins India Ltd
CMP- 2903 रुपए (5 मार्च क्लोजिंग आधारित)
52 Weeks H/L--₹4170/₹2636
Target Price- 4597 रुपए (58% अपसाइड)


Kalpataru Projects Share Price Target

Kalpataru Projects
CMP- 897 रुपए (5 मार्च क्लोजिंग आधारित)
52 Weeks H/L--₹1450/₹822
Target Price- 1309 रुपए (45% अपसाइड)


(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6