77% तक रॉकेट रिटर्न के लिए 2 Stocks, ऑल टाइम पर कर रहा ट्रेड; आई 133% की शानदार रिकवरी

Broking Stocks to BUY: ब्रोकिंग एंड वेल्थ मैनेजमेंट कंपनियां- JM Financial और Choice International के शेयर इस समय लाइफ हाई पर ट्रेड कर रहा है. साल के निचले स्तरसे 133% तक की रिकवरी आई है. ब्रोकरेज ने इन स्टॉक्स के लिए 77% अपसाइड तक के टारगेट दिए हैं.
77% तक रॉकेट रिटर्न के लिए 2 Stocks, ऑल टाइम पर कर रहा ट्रेड; आई 133% की शानदार रिकवरी

Best Broking Stocks to BUY.

Broking Stocks to BUY: शेयर बाजार का जोश हाई है. हफ्ते के पहले सेशन में निफ्टी 245 अंक मजबूत होकर 24876 पर बंद हुआ. बाजार का सेंटिमेंट सुधरने की कोशिश कर रहा है. डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा सिक्योरिटीज ने 2 ब्रोकिंग स्टॉक्स- JM Financial, Choice International को टेक्निकल पिक के तौर पर चुना है. ये दोनों स्टॉक्स इस समय ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहे हैं. इस साल के लो से इन स्टॉक्स में 133% तक की रिकवरी आई है.

JM Financial Share Price Target

JM Financial का शेयर 186 रुपए पर बंद हुआ और इस शेयर ने आज नया लाइफ हाई बनाया. ब्रोकरेज ने इस स्टॉक को इसी रेंज में खरीदने की सलाह दी है. इस स्टॉक के लिए पहला सपोर्ट लेवल 177-169 रुपए की रेंज में है जिसका बेस 163 रुपए पर है. इसके नीचे 159-156 रुपए की रेंज में दूसरा बेस जहां एक्यूमुलेशन किया जा सकता है. 135 रुपए के स्टॉपलॉस को मेंटेन करना है और 330 रुपए का टारगेट दिया गया है जो 77% अधिक है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  • JM Financial का शेयर 186 रुपए पर बंद हुआ.
  • 135 रुपए का स्टॉपलॉस और 330 रुपए का टारगेट दिया गया है.
  • ब्रोकरेज का टारगेट क्लोजिंग के मुकाबले 77% अधिक है.
  • पिछले चार महीनों में अपने लो से यह 133% उछल चुका है.

4 महीने में लो से 133% की तेजी

इस साल इस शेयर ने अप्रैल महीने में 80 रुपए का लो बनाया था. पिछले चार महीनों में यह इस स्तर से 133% उछल चुका है. इस हफ्ते शेयर में 16%, एक महीने में 10% और तीन महीने में 61% की तेजी आई है.इस साल अब तक 44% रिटर्न दिया है. यह कंपनी कैपिटल मार्केट में एडवाइजरी सर्विस, वेल्थ मैनेजमेंट और अफोर्डेबल होम लोन्स प्रोवाइड करती है. कंपनी का मार्केट कैप 17800 करोड़ रुपए है और 167294 रीटेल निवेशकों ने इसमें निवेश किया है. कंपनी में इनकी हिस्सेदारी 10.30% है.

JM Financial Share Historical Performance

DurationAbsolute ChangeChange %
1 Week26.2016.36%
2 Weeks29.2018.58%
1 Month17.1010.10%
3 Months71.2561.90%
6 Months88.8591.13%
YTD56.2543.24%
1 Year95.55105.23%
2 Years104.72128.29%
3 Years119.60179.18%
5 Years103.75125.61%
10 Years133.75254.28%

Choice International Share Price Target

ब्रोकरेज की दूसरी पसंद Choice International है. यह शेयर 1.6% की तेजी के साथ सोमवार को 815 रुपए पर बंद हुआ और यह इस समय लाइफ हाई पर है. ब्रोकरेज ने 802 रुपए की रेंज में इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है. इस स्टॉक के लिए पहला सपोर्ट रेंज 782-763 रुपए का है जिसके लिए 748 पर बेस बना हुआ है. इसके नीचे 733-723 रुपए की रेंज में दूसरा सपोर्ट लेवल है. अगर शेयर इस रेंज को भी तोड़ता है तो 684 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. टारगेट 1150 रुपए का दिया गया है. क्लोजिंग के मुकाबले यह टारगेट 42% अधिक है.

  • Choice International का शेयर 815 रुपए पर बंद हुआ.
  • 684 रुपए का स्टॉपलॉस और 1150 रुपए का टारगेट दिया गया है.
  • ब्रोकरेज का टारगेट क्लोजिंग के मुकाबले 42% अधिक है.
  • पिछले 5 महीनों में अपने लो से यह 85% उछल चुका है.

Choice International में लो से 85% की तेजी

Choice International भी एक फाइनेंशियल सर्विस कंपनी है जो स्टॉक ब्रोकिंग, वेल्थ मैनेजमेंट, इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन, MSME लेंडिंग, गवर्नमेंट एडवाइजरी और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग बिजनेस में है. शेयर ऑल टाइम हाई पर है. मार्च के महीने में शेयर ने 438 रुपए का लो बनाया था. पिछले 5 महीनों में यहां से 85% उछल चुका है.

Choice International Share Historical Performance

DurationAbsolute ChangeChange %
1 Week48.756.37%
2 Weeks62.308.28%
1 Month62.408.30%
3 Months129.9518.98%
6 Months321.5565.21%
YTD260.0046.88%
1 Year421.20107.05%
2 Years632.57347.41%
3 Years706.56653.68%
5 Years789.733169.06%
10 Years807.7011621.58%

पिछले एक हफ्ते में शेयर में 6%, एक महीने में 8%, तीन महीने में 19% और इस साल अब तक 46% की तेजी आई है. कंपनी का मार्केट कैप 16750 करोड़ रुपए है और इसमें 23914 रीटेल निवेशकों ने पैसा लगाया है. कंपनी में इनकी हिस्सेदारी 3.29% है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6