&format=webp&quality=medium)
South Indian Bank Share Price Target 2025.
Bank Stocks to BUY: साउथ इंडियन बैंक केरल आधारित एक प्राइवेट सेक्टर बैंक है जिसका पैन इंडिया प्रजेंस है. Q1 रिजल्ट के बाद शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश और BUY की रेटिंग को मेंटेन करते हुए अपने पुराने टारगेट रिवाइज किया है. ब्रोकरेज ने कहा कि असेट क्वॉलिटी में अच्छी रिकवरी आई है और NIMs पर दबाव है, इसके बावजूद ROA पिछली 8 तिमाही से 1% के ऊपर सस्टेन कर रहा है. आज हफ्ते के पहले सेशन में यह शेयर ढ़ाई फीसदी की गिरावट के साथ 29 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. आइए निवेश की पूरी डीटेल जानते हैं.
ICICI सिक्योरिटीज ने South Indian Bank के शेयर में BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और टारगेट प्राइस को 37 रुपए से बढ़ाकर 40 रुपए कर दिया है. इस समय यह शेयर 29 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है, जिसके मुकाबले टारगेट 37% अधिक है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 32.3 रुपए और लो 22 रुपए है जो इसने अप्रैल के पहले हफ्ते में बनाया था. निचले स्तर से पिछले चार महीनों में 30% से अधिक रिकवरी आ चुकी है.
शेयर होल्डिंग पैटर्न की बात करें तो इस बैंक में प्रमोटर कैटिगरी में कोई नहीं है. पूरी की पूरी हिस्सेदारी पब्लिक कैटिगरी में है. जून 2025 के आधार पर पब्लिक कैटिगरी में इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की बात करें तो DII के पास 11.10% और FII के पास बैंक में 17.58% हिस्सेदारी है. बाकी 71.32% हिस्सेदारी में 1174409 रीटेल निवेशकों के पास कंपनी की 46.52% हिस्सेदारी है. मार्च तिमाही के आधार पर DII/FII की हिस्सेदारी 10.42%/11.96% थी जबकि दिसंबर तिमाही के आधार पर DII/FII की हिस्सेदारी 7.25%/11.46% थी. एक साल पहले जून तिमाही के आधार पर हिस्सेदारी 5.25%/11.47% थी.
ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पिछली 2 तिमाही से बैंक ने NPA में अच्छा सुधार लाया है, जबकि 1% RoA को भी सस्टेन किया है. NIMs यानी नेट इंटरेस्ट मार्जिन पर दबाव देखा जा रहा है. FY26 के लिए बैंक का रिटर्न ऑन असेट्स घटकर 0.9% पर आ सकता है लेकिन मार्जिन रिकवरी के कारण FY27 में यह फिर से 0.95% रहने की उम्मीद है. शेयर काफी अट्रैक्टिव वैल्युएशन पर मिल रहा है. 30 रुपए के भाव पर यह शेयर 0.65x FY27E ABV यानी बुक वैल्यु और <6x EPS यानी अर्निंग पर शयेर पर ट्रेड कर रहा है. 40 रुपए का जो टारगेट दिया गया है वह 0.9x FY27E ABV के आधार पर पिक किया गया है
Q1 रिजल्ट की बात करें तो 9.46% उछाल के साथ नेट प्रॉफिट 322 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट 32.41% उछाल के साथ 507 करोड़ रुपए रहा. डिपॉजिट 9.65% उछाल के साथ 1.09 लाख करोड़ रुपए रहा जबकि लोन बुक 8% उछाल के साथ 89198 करोड़ रुपए रहा. ग्रॉस एनपीए सालाना आधार पर 4.50% से घटकर 3.15% पर आ गया जबकि नेट एनपीए 1.44% से घटकर 0.68% पर आ गया. NIMs यानी नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.26% से घटकर 3.03% रहा. ROA 1% से बढ़कर 1.01% रहा जबकि ROE यानी रिटर्न ऑन इक्विटी 12.90% से घटकर 12.41% रहा.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)