बैंक स्टॉक में खरीदारी का मौका; करेक्शन के बाद बनेगा पैसा! 49% तक के रिटर्न के लिए तुरंत कर लें खरीदारी

बुधवार को जब बाजार खुलेंगे तो 49% अपसाइड के लिए इन 2 बैंक स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं. ये शेयर लॉन्ग टर्म के लिहाज से चुने गए हैं.
बैंक स्टॉक में खरीदारी का मौका; करेक्शन के बाद बनेगा पैसा! 49% तक के रिटर्न के लिए तुरंत कर लें खरीदारी

करेक्शन के बाद बैंकिंग स्टॉक में पैसा लगाने का मौका (AI जनरेटेड फोटो)

Best Bank Stocks To Buy: बैंकिंग सेक्टर से 2 स्टॉक्स पर खरीदारी की राय आई है. इसमें HDFC Bank और ICICI Bank शामिल हैं. इन दोनों शेयरों पर ब्रोकरेज कंपनी BofA ने खरीदारी की राय दी है. इसी के साथ, जो टारगेट प्राइस दिया है, वो 20% से ज्यादा का रिटर्न अपसाइड दिखा रहा है. इसके अलावा HDFC Bank के स्टॉक पर बर्नस्टीन की भी रिपोर्ट आई है. बर्नस्टीन ने इस शेयर पर आउटपरफॉर्म की रेटिंग को मेंटेन किया है और 49% का अपसाइड टारगेट दिया है.

बुधवार को जब बाजार खुलेंगे तो इन दोनों बैंकिंग स्टॉक पर दांव लगाया जा सकता है. इन दोनों शेयरों पर ब्रोकरेज को ऐसा क्या दिखा है और क्यों इस शेयर पर खरीदारी की राय दी गई है, इस खबर में डीटेल दी गई हैं.

BofA ने क्या कहा?

Add Zee Business as a Preferred Source

ब्रोकरेज कंपनी बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) ने रिपोर्ट जारी की. इस रिपोर्ट में HDFC Bank और ICICI Bank के शेयर पर खरीदारी की राय दी है. हालांकि इन दोनों स्टॉक पर टारगेट प्राइस को पहले के मुकाबले घटाया है लेकिन फिर भी 20 परसेंट से ज्यादा का अपसाइड दिख रहा है.

ब्रोकरेज ने कहा -

  • बदलते हालात में अब तेजी से ज्यादा स्थिरता पर फोकस किया जा रहा है.
  • शेयरों में जो गिरावट आई है, वो जरूरत से ज्यादा लगती है.
  • खासकर बड़े बैंकों में वैल्यू दिख रही है.
  • मजबूत फंडामेंटल्स और आकर्षक वैल्यूएशन.
  • ICICI Bank और HDFC Bank में खरीदारी की सलाह.
  • बदलते मैक्रो इकोनॉमिक माहौल के बीच डाउनसाइड रिस्क सीमित दिख रहा है.
  • ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी से NIM (नेट इंटरेस्ट मार्जिन) में सुधार हो सकता है.
  • लोन ग्रोथ में स्थिरता, बेहतर NIM और कम क्रेडिट कॉस्ट की वजह से EPS (प्रति शेयर कमाई) का ट्रेंड मजबूत रहने की उम्मीद है.
  • मौजूदा वैल्यूएशन लॉन्ग-टर्म औसत से नीचे है, जो निवेश के लिहाज से आकर्षक माना जा रहा है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

किन शेयरों में खरीदारी की राय?

  • HDFC Bank
  • ICICI Bank

किन टारगेट प्राइस के साथ खरीदारी की राय?

BofA

HDFC Bank पर बर्नस्टीन की राय

  • LDR (लोन-टू-डिपॉजिट रेशियो) में जोरदार सुधार देखने को मिला है और यह अब करीब 95% पर आ गया है. QoQ आधार पर इसमें 400 बेसिस प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट आई है, जिससे पहले जो चिंताएं थीं, वे काफी हद तक कम हो गई हैं.
  • डिपॉजिट ग्रोथ मजबूत होकर 14% YoY पर पहुंच गई है, जबकि लोन ग्रोथ 12% पर बनी हुई है. लोन और डिपॉजिट के बीच यह संतुलन मार्जिन को स्थिर बनाए रखने का संकेत देता है, जिसे CASA में सुधार का भी सहारा मिल रहा है.
  • आगे भी डिपॉजिट ग्रोथ का ट्रेंड मजबूत रहने की उम्मीद है, जिससे EPS (कमाई) की स्थिर ग्रोथ पर कोई खास खतरा नहीं दिखता.
  • हालांकि, एक बड़ी चिंता अभी भी बनी हुई है कि लोन ग्रोथ अपेक्षाकृत धीमी है और पूरे बैंकिंग सिस्टम की ग्रोथ के मुकाबले कम बनी हुई है.

टेबल में समझें पूरी बात

ब्रोकरेजस्टॉकटारगेट प्राइसरिटर्न (%)
BofAHDFC Bank95023.05
BofAICICI Bank150020.38
BernsteinHDFC Bank115049

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 किन बैंकिंग स्टॉक्स पर खरीदारी की सलाह दी गई है?

ब्रोकरेज Bank of America (BofA) ने HDFC Bank और ICICI Bank में खरीदारी की राय दी है.

Q2 इन स्टॉक्स में कितना अपसाइड मिल सकता है?

BofA के मुताबिक, दोनों स्टॉक्स में 20% से ज्यादा का अपसाइड संभावित है. वहीं Bernstein ने HDFC Bank पर करीब 49% तक का अपसाइड टारगेट दिया है.

Q3 ब्रोकरेज इन स्टॉक्स पर बुलिश क्यों हैं?

मजबूत फंडामेंटल्स, आकर्षक वैल्यूएशन, सीमित डाउनसाइड रिस्क और बेहतर NIM (नेट इंटरेस्ट मार्जिन) की उम्मीद इसकी मुख्य वजहें हैं.

Q4 HDFC Bank को लेकर बर्नस्टीन की रिपोर्ट में क्या खास है?

रिपोर्ट के अनुसार, बैंक का LDR करीब 95% तक सुधरा है, डिपॉजिट ग्रोथ मजबूत है और EPS ग्रोथ का आउटलुक स्थिर दिख रहा है.

Q5 निवेशकों के लिए क्या रणनीति होनी चाहिए?

मौजूदा गिरावट के बाद बड़े बैंकिंग स्टॉक्स में वैल्यू नजर आ रही है, ऐसे में लॉन्ग टर्म के लिए इन शेयरों में निवेश किया जा सकता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6