आज की गिरावट Axis Bank में निवेश का सुनहरा मौका, BUY की सलाह; 58% अपसाइड का बड़ा टारगेट

वेंचुरा सिक्योरिटीज ने एक्सिस बैंक शेयर के लिए सुपर अग्रेसिव टारगेट दिया है. यह शेयर इस समय 1220 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है. ब्रोकरेज ने 58% अपसाइड का सुपर अग्रेसिव टारगेट दिया है.
आज की गिरावट Axis Bank में निवेश का सुनहरा मौका, BUY की सलाह; 58% अपसाइड का बड़ा टारगेट

Best Bank Stocks to BUY 2026.

Bank Stocks to BUY: आज पूरे बैंकिंग स्टॉक्स पर भारी दबाव देखा जा रहा है. इसका कारण एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती का गवर्नेंस को लेकर सवाल खड़े करते हुए इस्तीफा देना है. एक्सिस बैंक का शेयर इस समय करीब तीन फीसदी की गिरावट के साथ 1220 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है. इस साल अब तक शेयर ने -4% का निगेटिव रिटर्न दिया है. हालांकि, यह गिरावट लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए सुनहरा मौका हो सकात है.

डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा सिक्योरिटीज ने Axis Bank के शेयर पर फ्रेश रिपोर्ट जारी की है. ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ में अगले 24 महीने के लिहाज से 1934 रुपए का अब तक का सबसे बड़ा टारगेट दिया है. 1220 रुपए के करेंट प्राइस के आधार पर यह टारगेट 58% अधिक है.

Axis Bank Share Price Outlook
Add Zee Business as a Preferred Source

ब्रोकरेज इतना बुलिश क्यों?

पिछली कुछ तिमाही में एक्सिस बैंक ने दमदार प्रदर्शन जारी किया है. ग्रोथ, मार्जिन, असेट क्वॉलिटी, ऑपरेशनल एफिशिएंसी, हर मोर्चे पर बैंक ने अच्छा सुधार दिखाया है. ओवरऑल बैंक में स्ट्रक्चरल शिफ्ट देखा जा रहा है और यह हाई क्वॉलिटी ग्रोथ के ट्रैक पर है.

  • एक्सिस बैंक भारत का तीसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है.
  • 54 मिलियन कस्टमर्स, 6110 ब्रांच और 1.01 लाख एंप्लॉयी हैं.
  • 17.52 लाख करोड़ रुपए का टोटल असेट्स है.
  • 11.59 लाख करोड़ रुपए का लोन बुक है.
  • 12.60 लाख करोड़ रुपए का डिपॉजिट बेस है.
  • ग्रॉस एनपीए 1.40% और नेट एनपीए 0.42% है.
  • 9MFY26 के लिए ROA 1.44% और ROE 13.07% है.
  • Q3 का डिपॉजिट ग्रोथ 15% और लोन बुक ग्रोथ 14% रहा.

ब्रोकरेज ने कहा कि बैंक का लोन और डिपॉजिट ग्रोथ हेल्दी है. कॉर्पोरेट, SME और भारत बैंकिंग से ग्रोथ को रफ्तार मिल रही है. कुल लोन बुक में इनका योगदान 24% के करीब पहुंच गया है. मैनेजमेंट ने 13-14% लोन ग्रोथ का गाइडेंस बरकरार रखा है. असेट क्वॉलिटी मेंटेन है. लेगेसी स्ट्रेस्ड असेट्स का मामला सुलझता दिख रहा है. रीटेल असेट क्वॉलिटी स्टेबल नजर आ रहा है.

आने वाले समय में ग्रोथ कैसा रहेगा?

  • FY25–28 के दौरान एक्सिस बैंक का लोन ग्रोथ 13.8% CAGR रह सकता है और यह 15.35 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच जाएगा.
  • डिपॉजिट ग्रोथ 12.5% CAGR रह सकता है और यह 16.68 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच जाएगा.
  • NII यानी नेट इंटरेस्ट इनकम 10.2% CAGR से बढ़कर 72.78 हजार करोड़ रुपए पर पहुंच सकता है.
  • FY28 तक बैंक का GNPA/NNPA 1.5%/0.43% और प्रोविजनिंग कवरेज रेशियो 72% रहने की उम्मीद है.

कंक्लूजन

इन तमाम फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए वेंचुरा सिक्योरिटीज ने एक्सिस बैंक के लिए रेटिंग को अपग्रेड कर BUY की सलाह दी है. करेंट मार्केट प्राइस के आधार पर 1934 रुपए का टारगेट दिया गया है. यह टारगेट 2.3x FY28E Adj. P/BV आधार पर पिक किया गया है. शेयर बाजार में जारी करेक्शन का असर शेयर पर भी दिख रहा है. वैल्युएशन का कंफर्ट है जो लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए सुनहरा मौका है.

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6