एक साथ 3 ब्रोकरेज ने इस Auto Stock पर दे दी खरीदारी की सलाह, लंबे समय तक टिके तो मुनाफे से भरेगी झोली!

एक नहीं बल्कि तीन ब्रोकरेज कंपनियों ने इस शेयर में खरीदारी की राय दी है. इतना ही नहीं, तीनों ही ब्रोकरेज कंपनियों ने इस शेयर पर बढ़िया अपसाइड टारगेट प्राइस दिया है, यहां निवेशकों को 20 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है. 
एक साथ 3 ब्रोकरेज ने इस Auto Stock पर दे दी खरीदारी की सलाह, लंबे समय तक टिके तो मुनाफे से भरेगी झोली!

देश की दिग्गज ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M Share Price) सेल्स के मामले में अपनी स्थिति कायम रखने में है. कार कंपनी की ओर से लगातार नए लॉन्च किए जा रहे हैं, जिसका फायदा कंपनी के निवेशकों को मिल रहा है. बीते साल कंपनी ने मोस्ट अवेटेड Mahindra Thar ROXX को लॉन्च किया था और इस साल 2 नई इलेक्ट्रिक कार पेश की थी. जिसके बाद कंपनी की सेल्स में बढ़िया उछाल देखने को मिला है. इसका असर कंपनी के स्टॉक में भी देखने को मिला है. बीते एक महीने में कंपनी का स्टॉक (M&M Share Price) डेढ़ फीसदी से ज्यादा उछल गया है. आगे भी इस शेयर में पैसा बनेगा. एक नहीं बल्कि तीन ब्रोकरेज कंपनियों ने इस शेयर में खरीदारी की राय दी है. इतना ही नहीं, तीनों ही ब्रोकरेज कंपनियों ने इस शेयर पर बढ़िया अपसाइड टारगेट प्राइस दिया है, यहां निवेशकों को 20 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है.

M&M पर कौन-सी ब्रोकरेज बुलिश?

महिंद्रा एंड महिंद्रा पर ब्रोकरेज कंपनी HSBC, Nomura और Bernstein ने खरीदारी की राय दी है. तीनों ही ब्रोकरेज कंपनियों ने इस ऑटो स्टॉक पर BUY की रेटिंग दी है. हालांकि इस शेयर में लंबी अवधि के नजरिए से खरीदारी की राय दी गई है. अगर बाजार से पैसा कमाना है और लंबी अवधि के लिए किसी दमदार स्टॉक में दांव लगाना है तो इस शेयर को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: ध्यान किधर है...मुनाफे से जेब भरने वाले 5 स्टॉक्स इधर हैं! सालभर में 50% तक की बंपर रिटर्न का चांस

HSBC on M&M (CMP 3141)

Buy की रेटिंग बरकरार
टारगेट प्राइस - ₹3470 से बढ़ाकर ₹3570
13 फीसदी तक का अपसाइड संभव

Nomura on M&M (CMP 3141)

Buy की रेटिंग बरकरार
टारगेट प्राइस - ₹3779
20 फीसदी तक का अपसाइड रिटर्न

Bernstein on M&M (CMP 3141)

Buy की रेटिंग बरकरार
टारगेट प्राइस - ₹3650
15.50 फीसदी तक का अपसाइड रिटर्न

M&M Share की परफॉर्मेंस

इस दिग्गज ऑटो स्टॉक ने बीते एक महीने में 1.75 फीसदी तक का रिटर्न दे दिया है. इसके अलावा बीते 6 महीने के रिटर्न की बात करें तो ये 1.80 परसेंट रहा. सालभर में स्टॉक ने 10 फीसदी से भी ज्यादा का रिटर्न दिया है और 5 साल में ये रिटर्न 400 फीसदी से भी ज्यादा का है. स्टॉक का 52 वीक हाई 3276 रुपए और 52 वीक लो 2360 रुपए है. हालांकि बीते तीन दिनों से ऑटो इंडेक्स गिर रहा है.

ऑटो स्टॉक्स में बिकवाली है. 8 जुलाई को भी महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्टॉक आधे परसेंट की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. बता दें कि 3 जुलाई के ट्रेडिंग सेशन के दौरान ऑटो इंडेक्स ने अपना हाई बनाया था और उसके बाद से लगातार यहां बिकवाली दिख रही है.

M&M की सेल्स कैसी रही?

जून 2025 में महिंद्रा एंड महिंद्रा की सेल्स जबरदस्त रही है. कंपनी ने जून 2025 में 47306 यूनिट्स बेची और साल दर साल इस कंपनी की सेल्स में 18.20 फीसदी की तेजी दर्ज की है. जबकि कंपनी ने बीते साल इसी महीने 40022 यूनिट्स की सेल्स की थी. इतना ही नहीं, कंपनी अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी Mahindra XUV 3XO का नया वेरिएंट भी पेश करने वाली है. जल्द ही इस वेरिएंट की कीमत का खुलासा होगा.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6