प्रॉफिट की उड़ान भरने की तैयारी में Indigo, फ्यूचर टारगेट देख निवेश का बना लेंगे मन, इस मामले में नंबर-1 बनने जा रही कंपनी

Best Airline Stocks: इंडियन एयरलाइन कंपनी अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तेजी से विस्तार के लिए 30 और A350 विमान खरीदेगी. Jefferies ने इसके शेयर पर भरोसा जताते हुए नया टारगेट दिया है. Navi Mumbai Airport से उड़ान भरने वाली पहली एयरलाइन बनने की तैयारी में यह कंपनी निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बन रही है.
प्रॉफिट की उड़ान भरने की तैयारी में Indigo, फ्यूचर टारगेट देख निवेश का बना लेंगे मन, इस मामले में नंबर-1 बनने जा रही कंपनी

Best Airline Stocks: इंडिगो (IndiGo) अब सिर्फ देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार के साथ एक नई ऊंचाई की ओर बढ़ रही है. हाल ही में कंपनी ने 30 और वाइड-बॉडी A350 विमानों के लिए एयरबस (Airbus) से पक्के ऑर्डर की घोषणा की है. इससे पहले अप्रैल 2023 में भी कंपनी ने 30 A350 विमानों का ऑर्डर दिया था और 70 और विमानों का विकल्प रखा था. अब कंपनी ने उस विकल्प में से 30 विमानों का और ऑर्डर देकर अपने अंतरराष्ट्रीय विस्तार के इरादों को और पुख्ता किया है.

कुल मिलाकर अब Indigo ने 60 A350 विमान पक्के तौर पर ऑर्डर किए हैं. कंपनी के पास पहले से ही 900 से ज्यादा विमानों का ऑर्डर पेंडिंग है, जो आने वाले वर्षों में डिलीवर होने हैं. इसका सीधा मतलब है कि इंडिगो अब भारत ही नहीं, दुनिया भर में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है.

कंपनी ने किया है ये ऐलान

Add Zee Business as a Preferred Source

इंडिगो अब सिर्फ छोटे और मिड-साइज विमानों तक सीमित नहीं रहना चाहती. कंपनी ने यह भी ऐलान किया है कि मौजूदा वित्त वर्ष (मार्च 2026 तक) में वह 10 नए अंतरराष्ट्रीय शहरों के लिए फ्लाइट्स शुरू करने जा रही है. इसके लिए कंपनी लीज़ पर लिए गए Boeing 787 विमानों का इस्तेमाल करेगी.

कंपनी के CEO पीटर एल्बर्स (Pieter Elbers) ने बताया कि Indigo की योजना यूरोप, सेंट्रल एशिया और साउथ-ईस्ट एशिया जैसे बाजारों में प्रवेश करने की है. यह एक बड़ी रणनीतिक चाल मानी जा रही है क्योंकि अब Indigo की नजर सिर्फ लो-कॉस्ट घरेलू उड़ानों पर नहीं, बल्कि लंबी दूरी की प्रीमियम अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी है.

Navi Mumbai Airport से सबसे पहले Indigo की उड़ान

एक और बड़ी उपलब्धि यह है कि Indigo देश के नए Navi Mumbai International Airport से ऑपरेशन शुरू करने वाली पहली एयरलाइन बनने जा रही है. इसका मतलब है कि कंपनी नए रूट्स और नए ग्राहकों तक सबसे पहले पहुंच हासिल करेगी, जिससे उसके मुनाफे और ब्रांड वैल्यू में और इजाफा होगा.

ब्रोकरेज हाउस की क्या है राय?

ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने इंडिगो पर अपना भरोसा बरकरार रखा है. कंपनी पर 'Buy' रेटिंग देते हुए उन्होंने इसका टारगेट प्राइस 6300 रुपये रखा है. फिलहाल Indigo का शेयर प्राइस करीब ₹5330 के आसपास है. यानी आने वाले समय में इस स्टॉक में करीब 18% तक की बढ़त देखने को मिल सकती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6