&format=webp&quality=medium)
BEL Stock Price: नवरत्न डिफेंस कंपनी BEL (Bharat Electronics Limited) के शेयरों में बुधवार को तेज गिरावट देखी गई. निवेशक इस स्टॉक में बिकवाली करते हुए नजर आए. शेयर मंगलवार को 292.15 रुपये पर बंद हुआ था. इसके मुकाबले 6% तक गिरकर 274.50 रुपये के इंट्राडे लो लेवल पर गया था. शेयर आज Nifty 50 के लूजर्स में शामिल था.
दरअसल, BEL ने मंगलवार को FY24-25 के लिए बिजनेस अपडेट जारी किया था, जिसमें ये सामने आया कि कंपनी ने बीते फाइनेंशियल ईयर में अपना ऑर्डर गाइडेंस मिस किया है. कंपनी ने बताया कि उसे FY25 में ₹18,715 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, जबकि प्रोजेक्शन 23,000 करोड़ का था. जिसके चलते आज शेयरों में अचानक से बिकवाली दिखी.
हालांकि,कंपनी ने टर्नओवर में तेजी दर्ज की है. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) का वित्त वर्ष 2024-25 में कुल टर्नओवर ₹23,000 करोड़ रहा, जो पिछले साल के ₹19,820 करोड़ से 16% ज्यादा है. BEL ने निर्यात से $106 मिलियन (₹880 करोड़) की कमाई की, जो पिछले साल के $92.98 मिलियन से 14% अधिक है.
ऑर्डर गाइडेंस मिस होने के बावजूद इन्हें कई बड़े ऑर्डर मिले, जैसे BMP-II अपग्रेड, अश्विनी रडार, सॉफ्टवेयर-डिफाइंड रेडियो, मल्टी-फंक्शन रडार, एयरपोर्ट सर्विलांस रडार, एंटी-ड्रोन सिस्टम और सोनार और रडार अपग्रेडेशन. इन ऑर्डर्स के साथ, BEL की कुल ऑर्डर बुक ₹71,650 करोड़ हो गई है, जिसमें $359 मिलियन (₹2,980 करोड़) के निर्यात ऑर्डर भी शामिल हैं. BEL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मनोज जैन ने कहा कि कंपनी का फोकस आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करने, इंडस्ट्री और स्टार्टअप्स को सहयोग देने, और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ बढ़ाने पर रहेगा. कंपनी की ये रणनीतियां BEL को डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में लीडर बनाए रखने में मदद करेंगी.