₹216 अरब का ऑर्डर इनफ्लो, Goldman Sachs की रडार पर ये डिफेंस पीएसयू, खरीदारी के लिए जानें टारगेट प्राइस

BEL Share Price: ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी गोल्डमैन सैश ने इस शेयर पर खरीदारी की राय दी है. नया टारगेट प्राइस दिया है. ऑर्डर इनफ्लो के चलते ब्रोकरेज इस शेयर पर बुलिश है.
₹216 अरब का ऑर्डर इनफ्लो, Goldman Sachs की रडार पर ये डिफेंस पीएसयू, खरीदारी के लिए जानें टारगेट प्राइस

AI जनरेटेड फोटो

नवरत्न डिफेंस PSU कंपनी Bharat Electronics का ऑर्डर फ्लो जबरदस्त तरीके से बढ़ा है. हाल ही में कंपनी को एक और ऑर्डर मिला था. कंपनी को 25 फरवरी 2026 के बाद 1011 करोड़ रुपए का मेगा ऑर्डर मिला, जिसके बाद अब ब्रोकरेज ने इस शेयर पर अपनी राय दी है. ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी Goldman Sachs ने BEL के शेयर पर खरीदारी की राय दी है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का ऑर्डर इनफ्लो बढ़िया है. FY26 में कंपनी का ऑर्डर इनफ्लो 216 बिलियन रुपए के पार चला गया है.

बता दें कि 17 मार्च 2026 को कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में मेगा ऑर्डर की जानकारी दी थी. ऑर्डर की खबर मिलने के बाद इस शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश हैं. निवेशकों के लिए सलाह है कि ये शेयर अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

BEL Share Price: गोल्डमैन सैश क्यों बुलिश?

ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी को हाल ही में 1011 करोड़ रुपए नया ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर कंपनी के लिए अहम है और आने वाले समय में इसके रेवेन्यू विजिबिलिटी को और मजबूत करेगा. लगातार मिल रहे ऑर्डर्स यह दिखाते हैं कि कंपनी की मार्केट में पकड़ मजबूत हो रही है.

Goldman Sachs: कितना टारगेट प्राइस?

BEL Share Price

₹216.2 अरब का ऑर्डर इनफ्लो

इसके अलावा ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में ये भी कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का कुल ऑर्डर इनफ्लो अब तक 216.2 अरब रुपए पहुंच चुका है. यह आंकड़ा बताता है कि कंपनी को लगातार नए प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं और डिमांड बनी हुई है. इतना बड़ा ऑर्डर बुक आने वाले क्वार्टर्स में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद को बढ़ाता है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

BEL: किस तरह के ऑर्डर मिले?

  • मिले हुए ऑर्डर्स में एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम और रडार सिस्टम शामिल हैं.
  • ये सिस्टम डिफेंस सेक्टर में बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं और इनकी डिमांड लगातार बढ़ रही है.
  • इससे कंपनी की टेक्नोलॉजी कैपेबिलिटी भी झलकती है.
  • इन ऑर्डर्स में इलेक्ट्रो-ऑप्टिक सिस्टम और फायर कंट्रोल सिस्टम भी शामिल हैं.
  • इसके अलावा हाई एनर्जी लेजर और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस के ऑर्डर्स भी शामिल हैं.

BEL Stock का प्रदर्शन

DurationAbsolute ChangeChange %
1 Week-11.20-2.47
2 Weeks-3.85-0.86
1 Month-4.80-1.07
YTD45.1511.35
3 Months59.2015.43
6 Months33.008.05
1 Year157.6555.28
2 Years253.00133.26
3 Years349.51374.45
5 Years399.61924.17
10 Years409.511228.28

कंपनी ने दी डिविडेंड की डीटेल्स

कंपनी ने 18 फरवरी 2026 को स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि 27 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया गया. कंपनी ने ₹1 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹1.95 (यानी 195%) का अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया. यह डिविडेंड घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर शेयरधारकों को दे दिया जाएगा.

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. Bharat Electronics (BEL) को हाल ही में कितना ऑर्डर मिला है?

कंपनी को 25 फरवरी 2026 के बाद करीब 1011 करोड़ रुपए का नया ऑर्डर मिला है, जिससे इसके ऑर्डर बुक में और मजबूती आई है.

2. FY26 में BEL का कुल ऑर्डर इनफ्लो कितना है?

वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक कंपनी का कुल ऑर्डर इनफ्लो ₹216.2 अरब के पार पहुंच चुका है.

3. Goldman Sachs ने BEL पर क्या राय दी है?

ग्लोबल ब्रोकरेज Goldman Sachs ने BEL के शेयर पर ‘खरीदारी’ (Buy) की सलाह दी है और कंपनी के मजबूत ऑर्डर इनफ्लो को सकारात्मक माना है.

4. कंपनी को किस तरह के ऑर्डर्स मिले हैं?

BEL को कम्युनिकेशन सिस्टम, रडार सिस्टम, इलेक्ट्रो-ऑप्टिक सिस्टम, फायर कंट्रोल सिस्टम, हाई एनर्जी लेजर और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस से जुड़े ऑर्डर्स मिले हैं.

5. BEL ने डिविडेंड को लेकर क्या घोषणा की है?

कंपनी ने FY26 के लिए ₹1 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹1.95 (195%) का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है, जिसे घोषणा के 30 दिनों के भीतर निवेशकों को दिया जाएगा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6