नवरत्न PSU डिफेंस शेयर लुढ़का, अच्छे नतीजों और ₹73,000 करोड़ की ऑर्डरबुक के बावजूद बिकवाली; आगे क्या करें?

BEL Share Price: BEL के नतीजे अच्छे जरूर रहे, लेकिन बाजार को शायद इससे भी ज्यादा दमदार प्रदर्शन की उम्मीद थी. साथ ही मार्जिन में थोड़ी कमजोरी और ऊंचे वैल्युएशन ने निवेशकों को थोड़ा सतर्क बना दिया. सवाल यही है कि जब कंपनी का मुनाफा, रेवेन्यू और ऑर्डर बुक मजबूत है, तो बाजार ने शेयर को क्यों दबाया?
नवरत्न PSU डिफेंस शेयर लुढ़का, अच्छे नतीजों और ₹73,000 करोड़ की ऑर्डरबुक के बावजूद बिकवाली; आगे क्या करें?

BEL Share Price में आज बिकवाली, आखिर क्यों कमजोर दिख रहा है शेयर? (प्रतीकात्मक तस्वीर: AI/ChatGPT)

BEL Share Price: डिफेंस सेक्टर की दिग्गज सरकारी कंपनी Bharat Electronics Limited ने मार्च तिमाही और पूरे FY26 के मजबूत नतीजे पेश किए, लेकिन इसके बावजूद बुधवार को शेयर में 3% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. शेयर बाजार खुलने के बाद 3% से ज्यादा गिरकर 407 रुपये के इंट्राडे लो पर पहुंच गया था.

सवाल यही है कि जब कंपनी का मुनाफा, रेवेन्यू और ऑर्डर बुक मजबूत है, तो बाजार ने शेयर को क्यों दबाया?

दरअसल, BEL के नतीजे अच्छे जरूर रहे, लेकिन बाजार को शायद इससे भी ज्यादा दमदार प्रदर्शन की उम्मीद थी. साथ ही मार्जिन में थोड़ी कमजोरी और ऊंचे वैल्युएशन ने निवेशकों को थोड़ा सतर्क बना दिया.

Q4 में कैसा रहा BEL का प्रदर्शन?

BEL ने Q4FY26 में 2225 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 4.6% ज्यादा है. वहीं कंपनी का रेवेन्यू करीब 12% बढ़कर 10,224 करोड़ रुपये पहुंच गया.

कंपनी को डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस में मजबूत एक्जीक्यूशन और लगातार ऑर्डर मिलने का फायदा मिला.

BEL Q4FY26 Results

पैरामीटरQ4FY26Q4FY25बदलाव
नेट प्रॉफिट₹2225 करोड़₹2127 करोड़
रेवेन्यू₹10,224 करोड़₹9149 करोड़
EBITDA₹2982 करोड़₹2816 करोड़
EBITDA Margin29.10%30.70%गिरावट

EBITDA बढ़ा, लेकिन मार्जिन क्यों घटा?

ऑपरेशनल स्तर पर कंपनी का प्रदर्शन स्थिर रहा. EBITDA 6% बढ़कर 2982 करोड़ रुपये पहुंचा, लेकिन EBITDA मार्जिन घटकर 29.1% रह गया, जो पिछले साल 30.7% था. यानी कंपनी की कमाई बढ़ी जरूर, लेकिन प्रॉफिटेबिलिटी पर थोड़ा दबाव देखने को मिला. यही एक वजह रही कि बाजार ने नतीजों पर बहुत ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया.

बीते सालों में EBITDA मार्जिन ने कैसा दिखाया है प्रदर्शन?

Bharat Electronics Limited ने पिछले कुछ सालों में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार मजबूत प्रदर्शन दिखाया है. कंपनी का EBITDA Margin FY21 के 22% स्तर से बढ़कर FY25 में 29% तक पहुंच गया. हालांकि FY25 में मार्जिन में हल्की गिरावट जरूर दिखी थी. Q3FY26 में ये 30% के ऊपर था. लेकिन अब फिर से मार्जिन पीक होता हुआ दिख रहा है और यहां से भी वैल्युएशन की चिंताएं निकलकर आ रही है.

BEL Ebitda Margin

पूरे साल FY26 में शानदार ग्रोथ

पूरे वित्त वर्ष FY26 में BEL का प्रदर्शन मजबूत रहा. कंपनी का रेवेन्यू 16% बढ़कर 27,479 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं सालाना PAT बढ़कर 6048 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 14% ज्यादा है.

FY26 Performance Snapshot

पैरामीटरFY26FY25
Revenue₹27,479 करोड़₹23,658 करोड़
PAT₹6048 करोड़₹5288 करोड़

डिविडेंड का भी ऐलान

कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए 0.55 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. हालांकि इसे AGM में शेयरधारकों की मंजूरी मिलना बाकी है. डिविडेंड का ऐलान यह दिखाता है कि कंपनी की कैश जेनरेशन मजबूत बनी हुई है.

LIVE TV:

ऑर्डर बुक से क्यों मजबूत दिख रहा भविष्य?

BEL ने बताया कि 1 अप्रैल 2026 तक उसका ऑर्डर बुक 73,882 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. किसी भी डिफेंस कंपनी के लिए मजबूत ऑर्डर बुक बेहद अहम होता है क्योंकि इससे आने वाले कई तिमाहियों की रेवेन्यू विजिबिलिटी साफ हो जाती है. सरकार का फोकस ‘Make in India’ और डिफेंस स्वदेशीकरण पर है, जिसका फायदा BEL जैसी कंपनियों को लगातार मिल रहा है.

Future Technologies पर बड़ा फोकस

हाल ही में BEL ने Metamind Systems Private Limited और Kristellar Aerospace Private Limited के साथ एक MoU साइन किया है.

इस साझेदारी का मकसद future-ready technologies और defence solutions पर काम करना है. कंपनी अब सिर्फ पारंपरिक डिफेंस उपकरणों तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि एडवांस्ड टेक्नोलॉजी प्रॉडक्ट्स पर भी फोकस बढ़ा रही है.

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी की क्या राय है?

अनिल सिंघवी का कहना है कि अब निवेशकों की नजर कंपनी की कॉन्कॉल पर रहेगी. उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट एक्जीक्यूशन, लो मार्जिन बिजनेस और FY27 आउटलुक पर क्या कहता है, ये अहम रहेगा. BEL Futures के लिए 397 और 404 को मजबूत सपोर्ट लेवल है, जबकि ऊपर की तरफ 430 और 437 अहम रेजिस्टेंस लेवल हो सकते हैं.

ब्रोकरेज की राय क्या है?

ग्लोबल ब्रोकरेज Nomura ने BEL पर ‘Neutral’ रेटिंग बरकरार रखी है और 454 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा भाव से 11% का अपसाइड है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का प्रदर्शन अनुमान के मुताबिक रहा. अब आगे FY27 गाइडेंस, ऑर्डर इन्फ्लो और मार्जिन ट्रेजेक्टरी पर नजर रहेगी.

Nomura ने यह भी कहा कि BEL का वैल्युएशन काफी ऊंचा है. शेयर FY27 और FY28 की अनुमानित अर्निंग्स के मुकाबले 45x और 39x PE पर ट्रेड कर रहा है. यही वजह है कि अच्छे नतीजों के बावजूद शेयर में बहुत बड़ी तेजी नहीं दिखी.

निवेशकों के लिए क्या मतलब?

BEL अभी भी भारत की सबसे मजबूत डिफेंस PSU कंपनियों में गिनी जाती है. मजबूत ऑर्डर बुक, लगातार रेवेन्यू ग्रोथ और सरकार का डिफेंस पुश कंपनी के लिए लंबे समय में पॉजिटिव संकेत हैं. हालांकि हाल की बड़ी रैली के बाद वैल्युएशन थोड़ा महंगा दिख रहा है. ऐसे में निवेशकों को अब फ्यूचर गाइडेंस, मार्जिन और नए ऑर्डर्स पर ज्यादा नजर रखनी होगी.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6