&format=webp&quality=medium)
BEL पर मैनेजमेंट कॉमेंट्री के बाद बुलिश व्यू बन रहा है. (प्रतीकात्मक तस्वीर: AI/ChatGPT)
BEL Share Price: नवरत्न डिफेंस PSU Bharat Electronics Limited यानी BEL के शेयरों में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. शेयर करीब 3% चढ़कर इंट्राडे में 426 रुपये तक पहुंच गया. शेयर जहां नतीजों के बाद गिरा था, वहीं मैनेजमेंट की मजबूत कमेंट्री और भविष्य को लेकर दिए गए भरोसेमंद गाइडेंस के चलते आज निवेशकों का भरोसा बढ़ता नजर आया.
कंपनी ने FY27 के लिए 15% से ज्यादा रेवेन्यू ग्रोथ, 28% से ऊपर EBITDA मार्जिन और 55,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर इनफ्लो का गाइडेंस दिया है. यही वजह है कि ब्रोकरेज हाउस अब BEL पर और ज्यादा बुलिश नजर आ रहे हैं.
BEL ने साफ कहा कि FY27 में कंपनी 15% से ज्यादा रेवेन्यू ग्रोथ हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है. इसका मतलब है कि आने वाले साल में कंपनी को मजबूत ऑर्डर और बेहतर एक्जीक्यूशन का भरोसा है.
साथ ही कंपनी ने EBITDA मार्जिन 28% से ऊपर रहने का अनुमान दिया. डिफेंस सेक्टर में इतनी मजबूत मार्जिन प्रोफाइल इस बात का संकेत है कि BEL सिर्फ ग्रोथ नहीं, बल्कि प्रॉफिटेबिलिटी भी बनाए रखना चाहती है.
ये भी पढ़ें: AI और सेमीकंडक्टर बूम का बड़ा दांव! Nomura ने इस शेयर पर शुरू की कवरेज, 10% की रैली ने दिखा दिया तेजी का ट्रेलर
कंपनी ने FY27 में करीब 1,200 करोड़ रुपये के कैपेक्स का भी प्लान बताया है. यानी BEL आने वाले समय की डिमांड को देखते हुए अपनी क्षमता बढ़ाने की तैयारी कर रही है.
BEL की मौजूदा ऑर्डर बुक करीब 73,800 करोड़ रुपये की है. किसी भी डिफेंस कंपनी के लिए मजबूत ऑर्डर बुक सबसे बड़ा पॉजिटिव फैक्टर माना जाता है क्योंकि इससे कई सालों तक रेवेन्यू विजिबिलिटी बनी रहती है.
कंपनी ने कहा कि अगले 7-8 सालों के लिए उसकी ऑर्डर पाइपलाइन मजबूत दिखाई दे रही है. फिलहाल LRSAM, Tejas LCA और इलेक्ट्रॉनिक फ्यूज जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम चल रहा है.
ये भी पढ़ें: Defence Stocks: ₹6,000 करोड़ के डिफेंस डील की तैयारी? BDL, BEL के लिए रक्षामंत्री ला सकते हैं अच्छी खबर
कंपनी को जून-जुलाई तक करीब 3,000 करोड़ रुपये का QRSAM ऑर्डर मिलने की उम्मीद है.
Bharat Electronics Limited के लिए यह बड़ा ट्रिगर माना जा रहा है क्योंकि QRSAM यानी Quick Reaction Surface to Air Missile सिस्टम भारत के एयर डिफेंस नेटवर्क का अहम हिस्सा बनने वाला है.
इसके अलावा AMCA प्रोजेक्ट का RFP भी जल्द आने की उम्मीद है. AMCA यानी Advanced Medium Combat Aircraft भारत का फ्यूचर स्टेल्थ फाइटर जेट प्रोग्राम है. अगर इसमें BEL को बड़ा रोल मिलता है तो कंपनी के लिए लंबे समय की ग्रोथ और मजबूत हो सकती है.
LIVE TV:
BEL अब सिर्फ डिफेंस कंपनी बनकर नहीं रहना चाहती. कंपनी ने नॉन-डिफेंस बिजनेस का हिस्सा 10% से बढ़ाकर 20% करने का लक्ष्य रखा है.
इसके लिए कंपनी C-DAC के साथ डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स पर बातचीत कर रही है. मैनेजमेंट का कहना है कि इस मौके का साइज 2,000 करोड़ से 10,000 करोड़ रुपये तक हो सकता है.
AI, डेटा प्रोसेसिंग और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती जरूरत को देखते हुए यह BEL के लिए नया ग्रोथ इंजन बन सकता है.
Antique Broking ने BEL पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है और 532 रुपये का टारगेट दिया है, जो मौजूदा भाव से करीब 24% अपसाइड दिखाता है.
ब्रोकरेज का मानना है कि QRSAM ऑर्डर, NG-Corvette और P-75I सबमरीन प्रोग्राम BEL के लिए बड़े अवसर बन सकते हैं.
Antique का कहना है कि Q4 प्रदर्शन भले बहुत धमाकेदार नहीं था, लेकिन प्रॉफिटेबिलिटी उम्मीद से बेहतर रही. मजबूत ऑर्डर बुक और एक्जीक्यूशन क्षमता BEL को बाकी डिफेंस कंपनियों से अलग बनाती है.
ICICI Securities ने BEL पर ADD रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट 470 रुपये किया है.
ब्रोकरेज ने कहा कि EBITDA और मार्जिन उम्मीद से बेहतर रहे. साथ ही FY27 में 55,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर इनफ्लो का अनुमान कंपनी के ग्रोथ विजिबिलिटी को मजबूत करता है.
ICICI Securities का मानना है कि भारत सरकार का बढ़ता डिफेंस खर्च BEL के लिए लगातार बड़ा पॉजिटिव बना रहेगा.
| ब्रोकरेज | रेटिंग | टारगेट प्राइस | क्या कहा? |
| Antique Broking | BUY | ₹532 | QRSAM, NG-Corvette और P-75I प्रोग्राम BEL के लिए बड़े अवसर बन सकते हैं. ब्रोकरेज के मुताबिक मजबूत ऑर्डर बुक और बेहतर एक्जीक्यूशन कंपनी को लंबी रेस का खिलाड़ी बनाते हैं. |
| ICICI Securities | ADD | ₹470 | EBITDA और मार्जिन उम्मीद से बेहतर रहे. FY27 में ₹55,000 करोड़ के ऑर्डर इनफ्लो का अनुमान ग्रोथ विजिबिलिटी मजबूत करता है. बढ़ता डिफेंस खर्च BEL के लिए बड़ा पॉजिटिव माना गया है. |
BEL फिलहाल भारत की सबसे मजबूत डिफेंस PSU कंपनियों में गिनी जाती है. कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बुक, बेहतर मार्जिन, सरकारी डिफेंस पुश और नई टेक्नोलॉजी पर फोकस जैसे कई बड़े पॉजिटिव फैक्टर्स हैं.
हालांकि स्टॉक में पिछले कुछ सालों में शानदार तेजी आ चुकी है, इसलिए वैल्युएशन थोड़ा महंगा जरूर दिख सकता है. लेकिन अगर कंपनी लगातार मजबूत ऑर्डर और ग्रोथ बनाए रखती है, तो लंबी अवधि में BEL डिफेंस थीम का बड़ा खिलाड़ी बना रह सकता है.
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 ऑर्डर बुक क्यों महत्वपूर्ण मानी जाती है?
मजबूत ऑर्डर बुक से आने वाले कई सालों की रेवेन्यू विजिबिलिटी साफ होती है, जिससे कंपनी की ग्रोथ स्थिर रहती है.
Q2 QRSAM प्रोजेक्ट क्या है?
यह भारत का एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम प्रोग्राम है, जिसमें BEL को बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद है.
Q3 BEL नॉन-डिफेंस कारोबार पर क्यों फोकस बढ़ा रही है?
कंपनी भविष्य में AI, डेटा सेंटर और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे नए सेक्टर्स से ग्रोथ हासिल करना चाहती है.
Q4 डिफेंस सेक्टर में BEL की खासियत क्या है?
BEL के पास मजबूत सरकारी सपोर्ट, टेक्नोलॉजी क्षमता, बड़े प्रोजेक्ट्स और लंबी ऑर्डर विजिबिलिटी है, जो इसे सेक्टर में मजबूत बनाती है.