&format=webp&quality=medium)
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटी (Citi) ने भारतीय बैंकिंग सेक्टर के दो प्रमुख बैंकों, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और आरबीएल बैंक (RBL Bank) पर अपनी पॉजिटिव राय बनाए रखी है. सिटी ने इन दोनों बैंकों के शेयरों पर 'खरीदें' (Buy) रेटिंग को बरकरार रखते हुए आकर्षक टारगेट प्राइस दिए हैं. इन दोनों स्टॉक पर ब्रोकरेज कंपनी बुलिश है और यहां BUY की ही रेटिंग को मेंटेन किया है.
ब्रोकरेज कंपनी सिटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि निवेशकों को इन शेयरों में पैसा क्यों लगाना चाहिए? ब्रोकरेज ने बताया है कि इन शेयरों में दांव लगाने पर निवेशकों की कितनी कमाई हो सकती है और दोनों बैंक का ग्रोथ मोमेंटम क्या है?
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) पर सिटी ने अपनी 'खरीदें' रेटिंग को कायम रखा है. ब्रोकरेज ने एसबीआई के शेयर के लिए ₹1,050 का नया टारगेट प्राइस दिया है. जो इसके मौजूदा बाजार मूल्य (CMP) ₹866 से काफी ऊपर है. सिटी का मानना है कि एसबीआई आने वाले समय में मजबूत ग्रोथ दर्ज करने के लिए पूरी तरह तैयार है.
इन सभी कारणों के चलते, सिटी ने एसबीआई को अपने कवरेज वाले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSU Banks) में "पसंदीदा पिक" (preferred pick) बताया है. यहां नीचे एसबीआई का शेयरहोल्डिंग पैटर्न बताया गया है.
| शेयरहोल्डर | 21-Jul-25 | Jun-25 | Mar-25 |
|---|---|---|---|
| Promoter | 55.50% | 57.42% | 57.43% |
| Public | 44.50% | 42.58% | 42.57% |
| Others | -- | -- | -- |
| Total | 100.00% | 100.00% | 100.00% |
सिटी ने प्राइवेट सेक्टर के आरबीएल बैंक पर भी अपनी 'खरीदें' रेटिंग को बनाए रखा है और इसके लिए ₹300 का टारगेट प्राइस दिया है, जबकि इसका मौजूदा बाजार मूल्य 272 रुपए है. सिटी का मानना है कि बैंक के प्रदर्शन में सुधार के संकेत मिल रहे हैं और आने वाली तिमाहियां बेहतर हो सकती हैं.
एडवांस ग्रोथ में तेजी: सिक्योर्ड रिटेल और कमर्शियल बैंकिंग सेगमेंट के नेतृत्व में बैंक की एडवांस ग्रोथ में तेजी आ रही है, जो एक मजबूत संकेत है.
| शेयरहोल्डर | 30-Jun-25 | Jun-25 | Mar-25 |
|---|---|---|---|
| Promoter | -- | -- | -- |
| Public | 100.00% | 100.00% | 100.00% |
| Others | -- | -- | -- |
| Total | 100.00% | 100.00% | 100.00% |
SBI Bank के शेयर की बात करें तो ये शेयर बीते 5 दिन में 14 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है. एक महीने में स्टॉक ने 6 फीसदी से ज्यादा की रिटर्न दी है. बीते 6 महीने में इस शेयर ने 12 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की है. वहीं RBL Bank की बात करें तो आज के ट्रेडिंग सेशन में ये शेयर एक फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है. महीनेभर में ये शेयर मात्र 6 फीसदी ही चढ़ा है. हालांकि बीते 6 महीने में इस शेयर ने 55 फीसदी की रिटर्न दी है.
Q. सिटी ने SBI के लिए क्या टारगेट प्राइस दिया है?
A. सिटी ने SBI के शेयर पर 'खरीदें' रेटिंग के साथ ₹1,050 का टारगेट प्राइस दिया है.
Q. सिटी को SBI की लोन ग्रोथ कितनी रहने की उम्मीद है?
A. सिटी का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान SBI की लोन ग्रोथ सालाना 13-14% रह सकती है.
Q. आरबीएल बैंक पर सिटी की क्या राय है?
A. सिटी ने आरबीएल बैंक पर भी 'खरीदें' रेटिंग को बनाए रखा है और ₹300 का टारगेट प्राइस दिया है, क्योंकि बैंक के फंडामेंटल्स में सुधार हो रहा है.
Q. सिटी के अनुसार आरबीएल बैंक के लिए पॉजिटिव संकेत क्या हैं?
A. सिटी का मानना है कि बैंक का NIM बॉटम आउट हो चुका है, एडवांस ग्रोथ में तेजी आ रही है और MFI पोर्टफोलियो में सुधार हो रहा है.
Q. सिटी ने PSU बैंकों में किसे अपनी टॉप पिक बताया है?
A. सिटी ने SBI को अपने कवरेज वाले PSU बैंकों में अपनी "पसंदीदा पिक" (preferred pick) बताया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)