50 रुपए के इस बैंकिंग स्टॉक को समझें दिवाली बोनस, 20% का तगड़ा मुनाफा देने को तैयार, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट

Banking Stocks to Buy: बैंकिंग स्टॉक्स में दमदार रैली के बीच उज्जिवन स्मॉल फाइनेंस बैंक पर ब्रोकरेज हाउस सेंट्रम ब्रोकिंग बुलिश है. ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस में बदलाव किया है और 20 फीसदी का नया अपसाइड टारगेट दिया है.
50 रुपए के इस बैंकिंग स्टॉक को समझें दिवाली बोनस, 20% का तगड़ा मुनाफा देने को तैयार, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट

Banking Stocks to Buy: बैंकिंग स्टॉक्स में दमदार रैली के बीच प्रमुख घरेलू ब्रोकरेज फर्म सेंट्रम ब्रोकिंग उज्जिवन स्मॉल फाइनेंस पर बुलिश है. ब्रोकरेज ने इस शेयर को पोर्टफोलियो में शामिल करने यानी खरीदने की सलाह दी है. साथ ही इसके टारगेट प्राइस में भी बदलाव किया है. ब्रोकरेज हाउस ने शेयर में 20 फीसदी की संभावित उछाल का अनुमान लगाया है. उज्जिवन फाइनेंस ने हाल ही में अपने सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित किए थे. उज्जिवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर का 52 वीक हाई 51.87 रुपए और 52 वीक लो 30.88 रुपए है. इस साल से अभी तक ये बैंकिंग स्टॉक 46.09% तक चढ़ चुका है. पिछले 6 महीने में 13.37% और सालभर में 30.22% रिटर्न दिया है.

59 रुपए का टारगेट प्राइस

सेंट्रम ब्रोकिंग ने उज्जिवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर का टारगेट प्राइस 53 रुपए से बढ़ाकर 59 रुपए कर दिया है. रिपोर्ट तैयार होने तक इसका भाव (CMP) 49 रुपए था. इसका अहम कारण मजबूत तिमाही नतीजे थे.

1.5 गुना वैल्यूशन पर आधारित

  • ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस वित्त वर्ष 2028 की पहली छमाही के अनुमानित एडजेस्टेड बुक वैल्यू (ABV) पर 1.5 गुना केवैल्यूशन मल्टीपल पर आधारित है.

10 फीसदी का प्रीमियम

  • यह बैंक के 5 साल के ऐतिहासिक औसत से लगभग 10 फीसदी का प्रीमियम दर्शाता है. ब्रोकरेज के मुताबिक बैंक के रिटर्न रेश्यो में लगाता सुधार हो रहा है.

शेयर में तेजी

  • ऑपरेशन में मजबूत और डायवर्सिफाई बिजनेस मिक्स इस बढ़े वैल्यूएशन को सही ठहराते हैं. सोमवार को ये शेयर खबर लिखे जाने तक 2.85% चढ़कर 50.11 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.

शेयर और टारगेट प्राइस का वैल्यूएशन

विवरणजानकारी
स्टॉक का नाम

उज्जिवन स्मॉल फाइनेंस बैंक

वर्तमान बाजार मूल्य₹49
टारगेट प्राइस₹59 (पहले ₹53)
संभावित उछाल20%
रेटिंगखरीदें (BUY)

Q2 में दमदार नतीजे, मजबूत NII

वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में उज्जिवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है. बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 9.2 बिलियन रुपए रह गई है, जिसमें तिमाही-दर-तिमाही 8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

रिकॉर्ड डिस्बर्समेंट: वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में बैंक ने 79.32 अरब रुपए का रिकॉर्ड डिस्बर्समेट किया है, जो अभी तक सबसे ज्यादा है.

एसेट क्वालिटी में सुधार: 30 सितंबर 2025 को खत्म हुई दूसरी तिमाही में बैंक की एसेट क्वालिटी में भी उल्लेखनीय सुधार देखा गया है. बैंक के स्लिपेज यानी एनपीए में जाने वाले लोन में भी कमी आई है.

सिक्योर्ड लोन पोर्टफोलियो: बैंक का सिक्योर्ड लोन पोर्टफोलियो कुल लोन का 47 फीसदी हो गया है, जो एक स्थिर पोर्टफोलियो की तरफ इशारा करता है.

एक नजर में Q2 नतीजे

पैरामीटर

Q2 FY26 का प्रदर्शन (₹ करोड़ में)

नेट इंटरेस्ट इनकम (NII)₹921.8 करोड़
प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट (PPoP)₹395.4 करोड़
प्रोविजन₹235.0 करोड़
नेट प्रॉफिट (शुद्ध लाभ)₹121.8 करोड़

फ्यूचर आउटलुक पर मैनेजमेंट पॉजीटिव

सेंट्रम के मुताबिक बैंक का वर्तमान प्रदर्शन काफी मजबूत है. मैनेजमेंट ने कमेंट्री में कहा कि एसेट क्वालिटी से जुड़ी चुनौतियां अब बीते वक्त की बात है. फ्यूचर आउटलुक को लेकर मैनेजमेंट काफी आश्वस्त है और उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में डिस्बर्समेंट की गति तेज होगी. बैंको को फंडिंग लागत में कमी आने की उम्मीद है, इससे मार्जिन को बनाए रखने में मदद मिलेगी. हालांकि, ब्रोकरेज के मुताबिक बैंक जैसे-जैसे अपने लोन बुक में कम यील्ड वाले सिक्योर्ड लोन की हिस्सेदारी बढ़ाएगा, FY27/28 में NII पर दबाव देखने को मिल सकता है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सवाल: सेंट्रम ब्रोकिंग ने उज्जिवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के लिए क्या टारगेट प्राइस दिया है?

जवाब: सेंट्रम ब्रोकिंग ने उज्जिवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के लिए ₹59 का नया टारगेट प्राइस दिया है.

सवाल: मौजूदा शेयर मूल्य के हिसाब से इसमें कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद है?

जवाब: मौजूदा ₹49 के स्तर से, टारगेट प्राइस तक पहुंचने पर लगभग 20% की बढ़ोतरी की उम्मीद है.

सवाल: ब्रोकरेज ने बैंक पर 'BUY' रेटिंग क्यों दी है?

जवाब: 'BUY' रेटिंग का मुख्य कारण Q2FY26 में बैंक का मजबूत प्रदर्शन, रिकॉर्ड डिस्बर्समेंट, सुधरती एसेट क्वालिटी और सकारात्मक भविष्य का दृष्टिकोण है.

सवाल: Q2FY26 में बैंक का प्रदर्शन कैसा रहा?

जवाब: दूसरी तिमाही में बैंक का प्रदर्शन शानदार रहा, जिसमें बैंक ने ₹79.32 बिलियन का अब तक का सबसे अधिक लोन बांटा और उसकी नेट इंटरेस्ट इनकम ₹9.2 बिलियन रही.

सवाल: बैंक के भविष्य को लेकर मैनेजमेंट का क्या कहना है?

जवाब: मैनेजमेंट का मानना है कि एसेट क्वालिटी की सबसे बड़ी चुनौतियां खत्म हो गई हैं और आने वाले समय में लोन बांटने की रफ्तार और तेज होगी.

Disclaimer

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6