Q4 Updates: इन 3 बैंकों ने जारी किए मार्च तिमाही के बिजनेस अपडेट्स, सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयर

Stocks to Watch:FY26 की चौथी तिमाही के शुरुआती आंकड़ों से स्पष्ट है कि बैंकिंग सेक्टर में लोन की मांग मजबूत बनी हुई है, लेकिन डिपॉजिट जुटाना अभी भी एक चुनौती है.
Q4 Updates: इन 3 बैंकों ने जारी किए मार्च तिमाही के बिजनेस अपडेट्स, सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयर

 (फोटो सोर्स: Freepik)

Stocks to Watch: दिग्गज प्राइवेट बैंक HDFC बैंक, IDBI बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने मार्च तिमाही (Q4) के बिजनेस अपडेट्स जारी किए हैं. इन बैंकों के बिजनेस अपडेट्स वीकेंड में आए है. सोमवार, 6 मार्च को बाजार खुलने पर इन बैंकों के शेयर निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं.

1. एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)

HDFC बैंक ने 4 अप्रैल को मार्च तिमाही का बिजनेस अपडेट जारी किया. बैंक का मार्च तिमाही के दौरान लोन और डिपॉजिट ग्रोथ के बीच अंतर और बढ़ गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

लोन में उछाल- 31 मार्च तक बैंक का कुल कर्ज सालाना आधार पर 17% बढ़कर लगभग ₹25 लाख करोड़ पहुंच गया ह. इसमें सबसे ज्यादा योगदान रिटेल और SME सेगमेंट का रहा.

डिपॉजिट में सुस्ती- बैंक का कुल डिपॉजिट ₹23.5 लाख करोड़ रहा. लोन के मुकाबले डिपॉजिट की रफ्तार धीमी होने से C/D रेशियो 106-108% के ऊंचे स्तर पर है.

CASA रेशियो में गिरावट- CASA का हिस्सा घटकर 37-38% रह गया है, जो पिछली तिमाही में 38-39% था.

बोर्ड मीटिंग- 18 अप्रैल को होने वाली बैठक में वित्त वर्ष 2026 के लिए डिविडेंड (Dividend) और ऑडिटेड नतीजों पर मुहर लगेगी.

सख्त कार्रवाई- बैंक ने 2018-19 के AT-1 बॉन्ड मिस-सेलिंग मामले में 3 वरिष्ठ अधिकारियों को सस्पेंड किया है और 12 अन्य पर जुर्माना लगाया है.

मार्च 2026 (अनुमानित)
कुल कर्ज₹25 लाख करोड़
कुल जमा₹23.5 लाख करोड़
CASA रेश्यो37-38%
C/D रेश्यो106-108%

2. आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank)

IDBI Bank ने मार्च तिमाही का बिजनेस अपडेट जारी किया है, जिसमें लोन ग्रोथ मजबूत रही, जबकि डिपॉजिट ग्रोथ स्थिर लेकिन थोड़ी धीमी दिखी. खासकर CASA की रफ्तार कम रहने से बैंक की फंडिंग कॉस्ट पर नजर बनी रहेगी.

कुल बिजनेस में बढ़त- 31 मार्च 2026 तक बैंक का कुल कारोबार सालाना आधार पर 14% बढ़कर ₹6,00,536 करोड़ पर पहुंच गया है.

लोन की मजबूत मांग- बैंक के नेट एडवांसेज 16% बढ़कर ₹2.53 लाख करोड़ हो गए हैं. यह बाजार में लोन की बढ़ती मांग और बैंक की मजबूत क्रेडिट रणनीति को दर्शाता है.

डिपॉजिट की स्थिति- कुल डिपॉजिट 12% की बढ़त के साथ ₹3.5 लाख करोड़ के करीब रही.

बैंक के कम लागत वाले डिपॉजिट (CASA) में 7% की बढ़ोतरी हुई है, जो अब ₹1.54 लाख करोड़ पर है.

मार्च 2026 (₹ करोड़)सालाना बढ़त (YoY)
कुल बिजनेस₹6,00,53614%
नेट एडवांसेज₹2.53,53816%
कुल जमा₹3,46,99812%
CASA डिपॉजिट₹1,54,8737%

3. एयू स्मॉल फाइेंस बैंक (AU Small Finance Bank)

AU Small Finance Bank ने Q4FY26 के प्राविजनल नतीजों में मजबूत बिजनेस ग्रोथ दिखाई है. डिपॉजिट और लोन दोनों में 20%+ की तेजी के साथ बैंक ने ग्रोथ मोमेंटम बरकरार रखा, वहीं CASA में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली.

लोन ग्रोथ की रफ्तार- बैंक के ग्रॉस एडवांसेज सालाना आधार पर 25.1% बढ़कर ₹1,36,040 करोड़ पर पहुंच गए हैं. यह बाजार में बैंक की मजबूत पकड़ को दर्शाता है.

डिपॉजिट में बड़ी छलांग- कुल डिपॉजिट 22.8% की बढ़त के साथ ₹1,52,660 करोड़ रही. पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा काफी कम था.

CASA डिपॉजिट- बैंक के कम लागत वाले जमा (CASA) में 19.6% की बढ़ोतरी हुई है, जो अब ₹43,360 करोड़ है. हालांकि, CASA रेश्यो 28.4% पर रहा.

कुल लोन पोर्टफोलियो- बैंक का ग्रॉस लोन पोर्टफोलियो अब ₹1,40,330 करोड़ के स्तर पर पहुंच गया है

मार्च 2026 (₹ करोड़)सालाना बढ़त (YoY)
कुल जमा₹1,52,66022.8%
ग्रॉस एडवांसेज₹1,36,04025.1%
CASA डिपॉजिट₹43,36019.6%
ग्रॉस लोन पोर्टफोलियो₹1,40,330-
CASA रेश्यो28.4%-

Live TV

Q1. HDFC बैंक का क्रेडिट-डिपॉजिट रेश्यो ज्यादा होने का क्या मतलब?
बैंक ने जितना जमा लिया है, उससे ज्यादा लोन दे दिया. यानी लिक्विडिटी पर दबाव का संकेत.

Q2. CASA गिरने से क्या असर होता है?
बैंक को महंगे डिपॉजिट लेने पड़ते हैं, जिससे मुनाफे पर असर पड़ सकता है.

Q3. क्या IDBI Bank की ग्रोथ मजबूत है?
हां, खासकर लोन बुक में 16% की ग्रोथ मजबूत संकेत है.

Q4. CASA स्लो होने से क्या असर पड़ेगा?
बैंक की फंडिंग कॉस्ट बढ़ सकती है, जिससे मुनाफे पर दबाव आ सकता है.

Q5. क्या एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की ग्रोथ मजबूत है?
हां, डिपॉजिट और लोन दोनों में 20%+ ग्रोथ मजबूत संकेत है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6