&format=webp&quality=medium)
AUBANK Stock to Buy: एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से यूनिवर्सल बैंक बनने की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है. एयू यूनिवर्सल बैंक बनने की मंजूरी पाने वाला भारत का पहला स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) बन गया है. यूनिर्वसल बैंक का लाइसेंस मिलने के बाद ग्लोबल ब्रोकरेज Morgan Stanley और Goldman Sachs ने AUBANK पर BUY की रेटिंग दी है.
RBI के नोटिफिकेशन के अनुसार, AUBANK अब अपने परिवर्तन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जरूरी नियामकीय और संचालन संबंधी शर्तों को पूरा करने की दिशा में काम करना शुरू करेगा. इसके लिए आवेदन 3 सितंबर 2024 को जमा किया गया था, स्वैच्छिक रूप से स्मॉल फाइनेंस बैंक को यूनिवर्सल बैंक में बदलने के लिए आरबीआई की ‘ऑन टैप’ लाइसेंसिंग दिशानिर्देश (अगस्त 2016) और अप्रैल 2024 फ्रेमवर्क के तहत मिला.
ये भी पढ़ें- ये है नोट छापने वाली खेती! एक बार लगाओ, 20 साल तक घर बैठे कमाओ, सरकार भी देगी ₹2.70 लाख
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
Goldman Sachs: Maintain Buy, Target- ₹979
ग्लोबल ब्रोकरेज गोल्डमैन सैश (Goldman Sachs) ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AUBANK) पर BUY की रेटिंग बरकरार रखा है. प्रति शेयर टारगेट 979 रुपये दिया है. 7 अगस्त को शेयर का बंद भाव ₹744 है. इस भाव से शेयर में आगे 31.5 फीसदी तक अपसाइड दिख सकता है.
ब्रोकरेज का कहना है कि यूनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस यूनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस से रणनीतिक विकल्पों को सुरक्षा मिलती है. यह AU को और ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने में सक्षम बनाएगा और इसके कॉर्पोरेट गवर्नेंस और ऑपरेशनल ट्रैग रिकॉर्ड में विश्वास को दर्शाता है.
| Brokerage | Rating | CMP(₹) | Target Price(₹) | Expected Return (%) |
| Goldman Sachs | BUY | 756.90 | ₹979 | 31.5% |
| Morgan Stanley | Overweight | 756.90 | ₹860 | 15.6% |
Morgan Stanley: Maintain Overweight, Target- ₹860
वहीं, ग्लोबल ब्रोकरेज मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) ने AU Small Finance Bank पर ओवरवेट की रेटिंग बरकरार रहा है. प्रति शेयर टारगेट ₹860 रखा है. गुरुवार के बंद भाव से इसमें 15.60 फीसदा का अपसाइड दिख सकता है.
ब्रोकरेज ने कहा, RBI ने यूनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है, यह एक बड़ा सकारात्मक कदम है. यह AU बैंक को अपने ब्रांड की दृश्यता बढ़ाने, लायबिलिटी फ्रेंचाइज को और मजबूत करने और मजबूत ग्रोथ बनाए रखने में मदद करेगा. यह लाइसेंस AU बैंक को अपने उत्पादों की विविधता बढ़ाने, ग्राहक आधार का विस्तार करने और जियोग्राफिक रिच में विस्तार करने का मौका देगा.
AU Small Finance Bank Share Price History
RBI से यूनिवर्सल बैंकिंग का लाइसेंस मिलने के बाद AUBANK के शेयर में शुक्रवार (8 अगस्त) को शानदार तेजी आई. बीएसई पर शेयर 7.5 फीसदी बढ़कर 800 रुपये पर पहुंच गया. स्टॉक प्रदर्शन देखें तो 2 हफ्ते में यह 3.66%, 3 महीने में 10.26% और 6 महीने में 28.38% बढ़ चुका है. जबकि बीते एक महीने में इसमें 7.20% का करेक्शन आया है.

हालांकि, इस साल शेयर में अब तक 33.72% तक बढ़ चुका है. पिछले एक साल में यह 21.50% तक चढ़ा है. स्टॉक का 52 वीक हाई 840.95 रुपये है, जो इसने 2 जुलाई 2025 को बनाया था. वहीं, 52 वीक लो 479 रुपये है, जो इसने 18 मार्च 2025 को बनाया.
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (AU SFB) एक शैड्यूल कमर्शियल बैंक है और अप्रैल 2017 में अपनी बैंकिंग यात्रा शुरू करने के बाद से इसने खुद को भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंक के रूप में स्थापित किया है. संजय अग्रवाल ने 1996 में इसकी स्थापना की है. एयू एसएफबी सेवा की गहरी जड़ों वाली सेवा की विरासत के साथ अपने संचालन के 30वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है. इसमें एक बैंक के रूप में 8 साल से ज्यादा हो चुके हैं. तीन दशकों में यह एक स्थिर और समावेशी वित्तीय संस्थान के तौर पर विकसित हुआ है, जो मजबूत रिटेल बैंकिंग मॉडल के माध्यम से वंचित और कम पहुंच वाले समुदायों को सशक्त बनाता हैय. एयू को यूनिवर्सल बैंक में बदलने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.
Q1. AU Small Finance Bank को RBI से क्या मंजूरी मिली है?
Ans: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने AU Small Finance Bank को यूनिवर्सल बैंक में बदलने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है.
Q2. यूनिवर्सल बैंक बनने का AU Bank को क्या फायदा होगा?
Ans: Capital Adequacy Ratio (CAR) 15% से नीचे जा सकती है, जिससे ग्रोथ कैपिटल बढ़ेगा, प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग (PSL) का एक्सपोजर 60% से घटकर 40% होगा औऱ बैंक की क्रेडिट रेटिंग सुधरेगी और कर्ज जुटाना आसान होगा.
Q3. क्या अभी AU Bank का शेयर खरीदना चाहिए?
Ans: दो ग्लोबल ब्रोकरेजGoldman Sachs और Morgan Stanley ने AU Bank पर BUY या Overweight रेटिंग दी है.
Q4. AU Bank के शेयर का हालिया प्रदर्शन कैसा रहा है?
Ans: 3 महीने में शेयर 10 फीसदी और 6 महीने में 28 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.
